Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही सफल होते हैं विकास मिशन : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही सफल होते हैं विकास मिशन : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। पंचायतों को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आत्मनिर्भर पंचायत-समृद्ध मध्य प्रदेश थीम पर भोपाल के कुशभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी शासकीय अभियान की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास अभियानों में धुरी बनकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन, सिंचाई विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण तथा ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्...
प्रिंसिपल की छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने स्कूल में दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह

प्रिंसिपल की छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने स्कूल में दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह

राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कथित तौर पर प्राचार्य द्वारा छेड़छाड़ करने से परेशान होकर नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में स्थित एक निजी स्कूल के प्राचार्य द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ से परेशान होकर नौंवी कक्षा की छात्रा (15) ने रविवार शाम को स्कूल के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के स्टडी रूम में सीतापुर क्षेत्र की निवासी एक छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस दल को रवाना किया गया था। सिंह ने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल से छात्रा का श...
होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने दी तालिबानी सजा, बच्चे को पेड़ से लटकाया

होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने दी तालिबानी सजा, बच्चे को पेड़ से लटकाया

राष्ट्रीय
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के नारायणपुर गांव में एक प्राइवेट स्कूल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में होमवर्क न करने के लिए टीचर ने तालिबानी सजा दी। दो महिला टीचरों ने बच्चे को नंगा करके रस्सी से बांधकर पेड़ पर टांग दिया। क्या हुआ था उस दिन?ये मामला नारायणपुर के हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल का है। स्कूल में नर्सरी क्लास में शिक्षिका काजल साहू होमवर्क चेक कर रही थीं। एक चार साल के बच्चे ने होमवर्क नहीं किया था। शिक्षिका गुस्से में आईं और बच्चे को क्लास से बाहर निकाल दिया। इसके बाद काजल साहू और दूसरी शिक्षिका अनुराधा देवांगन ने मिलकर बच्चे के कपड़े उतारे, रस्सी से बांधा और स्कूल के अंदर पेड़ पर लटका दिया। बच्चा घंटों तक लटकता रहा और जोर-जोर से रोता रहा। उसकी चीखें किसी ने नहीं सुनी।वीडियो बना और वायरल हो गया पास की छत पर खड़े एक युवक ने पूरा वाकया अपने मोबाइ...
6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय इकोनॉमी! टैक्स और GST कटौती से होगा फायदा

6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय इकोनॉमी! टैक्स और GST कटौती से होगा फायदा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के 6.5 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष 2026-27 में 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि टैक्स कटौती और मौद्रिक नीति में ढील (Tax cuts and Monetary Policy easing) से उपभोग आधारित वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। भारत का वास्तविक जीडीपी चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से जून अवधि में पांच तिमाहियों में सबसे तेज 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के जीडीपी वृद्धि अनुमानों के आधिकारिक आंकड़े 28 नवंबर को जारी होने वाले हैं। क्या कहा रेटिंग एजेंसी ने?एसएंडपी ने अपनी ‘इकोनॉमिक आउटलुक एशिया-पैसिफिक रिपोर्ट’ में कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि भारत की जीडीपी वित्त वर्ष 2025-26 (मार्च 2026 को समाप्त) में 6.5 प्रतिशत और वि...
MP: ग्वालियर के बेखौफ बदमाश… सरे बाजार में बरसाई अंधाधुंध गोलियां, व्यापारियों में दहशत

MP: ग्वालियर के बेखौफ बदमाश… सरे बाजार में बरसाई अंधाधुंध गोलियां, व्यापारियों में दहशत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में खाकी का खौफ बदमाशों के दिल में लगभग खत्म हो गया है. यही वजह है कि बदमाश सरे बाजार गोलियां (Market firing.) चलाने से नहीं चूक रहे हैं. ऐसा ही मामला सोमवार की दोपहर को ग्वालियर के मुरार बाजार (Murar Bazaar) से निकलकर सामने आया है. यहां बदमाशों ने सरे बाजार जमकर गोलियां चलाईं और व्यापारियों में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है की गोली लगने से एक व्यक्ति घायल भी हो गया. हालांकि मौके पर पहुंचे एसपी ने इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश कर रही है. इसके अलावा बदमाशों का गोली चलाते हुए का एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, सोमवार की दोपहर को मुरार बाजार में अचानक दहशत फैल गई. बाइक पर सवार होकर आए तकरीबन 4 से 5 बदमाशों ने यहां गोलियां चलाना शुरू कर दीं। लक्ष्मी वस्त्रालय के मालिक चंद्र ...
G20 समिट में PM मोदी के सहयोग के कायल हुए दक्षिण अफ्रीका के लोग, कर रहे जमकर तारीफ

G20 समिट में PM मोदी के सहयोग के कायल हुए दक्षिण अफ्रीका के लोग, कर रहे जमकर तारीफ

राष्ट्रीय
जोहानिसबर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जोहानिसबर्ग (Johannesburg) में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) में हिस्सा लेने के बाद भारत लौट आए हैं। लेकिन उनकी सक्रियता और सहयोग की भावना ने सिर्फ दक्षिण अफ्रीकी (South African) नेतृत्व ही नहीं, आम लोगों को भी उनका कायल बना दिया है। पीएम मोदी की यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट सामने आए हैं, जिसमें कहा गया है कि वह वाकई इस वैश्विक दक्षिण देश की भलाई के बारे में काफी कुछ सोचते हैं। भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ के जी-20 के सदस्य बनने के बाद समूह के नेताओं का शिखर सम्मेलन पहली बार दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा पहले ही कह चुके हैं कि आयोजन में भारत खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खासा सहयोग दिया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी...
West Bengal : कोलकाता में SIR का विरोध, चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

West Bengal : कोलकाता में SIR का विरोध, चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision of Electoral Rolls) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात कोलकाता स्थित चुनाव आयोग कार्यालय (Election Commission Office) के बाहर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत बैरिकेड लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी। प्रदर्शनकारियों में शामिल कई शिक्षक और बूथ लेवल ऑफिसर ने एसआईआर प्रक्रिया को जल्दबाजी में किया जा रहा कदम बताते हुए पारदर्शिता पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि आम तौर पर दो साल में पूरा होने वालाएसआईआर पश्चिम बंगाल में मात्र दो महीनों में निपटाया जा रहा है, जिससे मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ियों की आशंका बढ़ गई है। एक प्रदर्शनकारी शिक्षक ने कहा मैं मुर्शिदाबाद से हूं। बिहार में करोड़ों...
यति नरसिंहानंद गिरी के बिगड़े बोल- अब्दुल कलाम को बताया आतंकी अफजल गुरु का हमदर्द

यति नरसिंहानंद गिरी के बिगड़े बोल- अब्दुल कलाम को बताया आतंकी अफजल गुरु का हमदर्द

राज्य, राष्ट्रीय
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) स्थित प्रसिद्ध डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी (Mahant Yati Narasimhanand Giri) एक बार फिर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में हैं। अब उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और देश के मिसाइलमैन कहे जाने वाले महान वैज्ञानिक अब्दुल कलाम (Abdul Kalam.) पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। यति ने ना सिर्फ उन्हें अफजल गुरु से हमदर्दी रखने का आरोप लगाया बल्कि उन्हें जिहाद करने वाला तक बता डाला। हैरानी की बात यह है कि यति ने यह सब पुलिसकर्मियों के सामने कहा जो उनके आगे हाथ जोड़ते रहे। यति नरसिंहानंद ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास जाने का ऐलान किया था। वह इस्लामिक जिहाद को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग को लेकर पीएम आवास जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया। फिर क्या था, यति नरसिंहानंद वहीं खड़े होकर एक से ...
महंगाई दर में जोरदार गिरावट… 14 साल के निचले स्तर पर पहुंची

महंगाई दर में जोरदार गिरावट… 14 साल के निचले स्तर पर पहुंची

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। लंबे समय तक महंगाई (Inflation) आम भारतीयों (Ordinary Indians) की बड़ी चिंताओं में से एक रही है, लेकिन इस वक्त तस्वीर उल्टी दिख रही है। खुदरा महंगाई बढ़ने की दर (Retail Inflation increase Rate) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) यानी सीपीआई, दोनों में जबर्दस्त गिरावट दिख रही है। रिजर्व बैंक का लक्ष्य है कि महंगाई दर को चार प्रतिशत या उससे दो फीसदी ऊपर-नीचे के दायरे में रखा जाए। यानी, एक अच्छी अर्थव्यवस्था में दो से छह प्रतिशत तक की महंगाई दर को बर्दाश्त करने लायक माना जाता है। इस वक्त महंगाई पिछले 14 साल में सबसे कम है। अगर विकास की रफ्तार तेज करने में कामयाबी मिल जाए, तो शायद महंगाई थोड़ी बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था का भविष्य बेहतर हो सकेगा। रिजर्व बैंक की जिम्मेदारी यही है कि वह महंगाई की लगाम इतनी कसे कि अर्थव्यवस्था का घोड़ा न तो बेरोकटोक भागे और न ही रुकने को मजब...
नारायण मूर्ति का 996 वर्क कल्चर पर जोर, बोले- हफ्ते में 72 घंटे काम की आदत डालें युवा

नारायण मूर्ति का 996 वर्क कल्चर पर जोर, बोले- हफ्ते में 72 घंटे काम की आदत डालें युवा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इन्फोसिस के को-फाउंडर (Infosys co-founder) नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) ने हाल ही में युवाओं से कहा कि अगर भारत (India) को तेजी से विकास करना है, तो युवाओं को हफ्ते में 72 घंटे काम करने (Working 72 Hours Week.) की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने चीन के मशहूर “996 वर्क कल्चर” का उदाहरण देते हुए कहा, “सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक, हफ्ते में 6 दिन यानी 72 घंटे।” उनका तर्क था कि चीन जैसे देशों ने ऐसी मेहनती संस्कृति से तेज विकास हासिल किया। मूर्ति ने बताया कि उनकी कंपनी कैटामरन के कुछ अधिकारी चीन गए थे ताकि वे वहां की असली कामकाजी संस्कृति को समझ सकें। वहां एक कहावत है, “9, 9, 6” यानी “सुबह 9 से रात 9 तक, हफ्ते में 6 दिन।” '996' वर्क कल्चर का मतलब है कि सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक, हफ्ते में 6 दिन काम करना। यानी कुल 72 घंटे काम करना, जो सामान्य कामकाजी घंटों से कहीं ज्यादा है। यह प्...