मुख्यमंत्री ने उज्जैन में मध्य प्रदेश के 28वें आकाशवाणी केन्द्र का किया लोकार्पण
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन के साथ उज्जैन में नवनिर्मित आकाशवाणी केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उज्जैन जिले को कई सौगातें दी। उन्होंने कार्यक्रम से उज्जैन जिले के लिए करीब 179 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आकाशवाणी का उज्जैन केन्द्र है, ऐसा सुनने की हसरत अब जाकर पूरी हुई है। आकाशवाणी का भवन तैयार था, परंतु प्रसारण की मंजूरी के कारण अटका था। मंजूरी मिलने के मात्र 6 माह में उज्जैन के आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण प्रारम्भ हो गया है। यह प्रदेश का 20वां आकाशवाणी केन्द्र है। इस केंद्र से निकले एक-एक शब्द उज्जैन और सिंहस्थ की प्रतिष्ठा होंगे। आकाशवाणी के कार्यक्रम, इसकी प्रस्तुति गांव-...









