Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

MP: IAS संतोष वर्मा पर एक्शन…. सीएम के निर्देश पर पदों से हटाया, बर्खास्तगी की तैयारी

MP: IAS संतोष वर्मा पर एक्शन…. सीएम के निर्देश पर पदों से हटाया, बर्खास्तगी की तैयारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने 'मर्यादाविहीन' टिप्पणियों ('Indecent' comments.) से चर्चा में आए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संतोष वर्मा (IAS Santosh Verma) पर ‘डबल ऐक्शन’ लिया है। राज्य सरकार ने एक ओर जहां संतोष वर्मा को कृषि विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी पद से हटा (Removed post Deputy Secretary Agriculture Department) दिया है। वहीं, केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजकर संतोष वर्मा को आईएएस सेवा से बर्खास्त करने की भी सिफारिश की है। उन पर फर्जी तरीके से आईएएस में प्रमोशन पाने का आरोप है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग (जीडीए) ने संतोष वर्मा को कृषि विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी पद से हटाकर बिना विभाग और बिना कार्य के जीडीए से ‘अटैच’ कर दिया है। क्या है विवाददरअसल, संतोष वर्मा ने 23 नवंबर को भोपाल में एक कार्यक्...
नेतन्याहू ने PM मोदी से की फोन पर बातचीत, ‘बहुत जल्द मुलाकात पर जताई सहमति’

नेतन्याहू ने PM मोदी से की फोन पर बातचीत, ‘बहुत जल्द मुलाकात पर जताई सहमति’

राष्ट्रीय
येरूशलम। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने बुधवार (10 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से फोन पर बातचीत की। जिसमें दोनों नेताओं ने 'बहुत जल्द' मुलाकात करने पर सहमति जताई है। यह जानकारी इस्राइल प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने साझा की। नेतन्याहू और पीएम मोदी के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बारे में बताते हुए इस्राइल पीएमओ (Israel PMO) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया। इस्राइली पीएमओ ने साझा किया पोस्टपीएमओ की ओर से सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा गया, “गर्मजोशी भरी और मित्रतापूर्ण बातचीत के अंत में दोनों नेताओं ने बहुत जल्द मिलने पर सहमति दी।” मालूम हो कि दोनों नेताओं ने आपसी बातचीत में भारत–इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। इस्राइली प्रधानमंत्री की यह बहुप्रतीक्षित यात्रा दोनो...
राजनीति का सुखद पल… शरद पवार के घर डिनर में राहुल, अजित, अडानी समेत कई केंद्रीय मंत्री भी हुए शामिल

राजनीति का सुखद पल… शरद पवार के घर डिनर में राहुल, अजित, अडानी समेत कई केंद्रीय मंत्री भी हुए शामिल

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में राजनीतिक गलियारों की शाम बुधवार बेहद ख़ास रही. एनसीपी–एसपी प्रमुख शरद पवार (NCP-SP chief Sharad Pawar) के आवास पर दलगत सीमाओं से परे कई नेता डिनर के लिए जुटे. इस डिनर में देश के उद्योगपति भी नज़र आए. यह मुलाकात उनके 85वें जन्मदिन (85th Birthday) से ठीक एक दिन पहले हुई और माहौल पूरी तरह निजी रहा. शरद पवार एक दिग्गज नेता हैं, जो लंबे समय से सियासत करते आ रहे हैं और उनके डिनर आयोजन में मौजूद नेताओं की लिस्ट ने इसे और ख़ास बना दिया. इस डिनर आयोजन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुए. सबसे ज्यादा ध्यान इस आयोजन में उद्योगपति गौतम अडानी की मौजूदगी ने खींचा, क्योंकि राजनीति और व्यापार के ऐसे मेलजोल के मौके कम देखने को मिलते हैं. इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हुए. प्रदेश में नई सरकार बनने के ...
तिरुपति मंदिर में नकली घी के बाद एक और घोटाला… पॉलिस्टर शॉल को बना दिया 100% सिल्क

तिरुपति मंदिर में नकली घी के बाद एक और घोटाला… पॉलिस्टर शॉल को बना दिया 100% सिल्क

राष्ट्रीय
तिरुपति। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मशहूर तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) में नकली घी घोटाले के बाद अब एक नया घोटाला सामने आया है। तिरुमाला मंदिर (Tirumala Temple) को मैनेज करने वाले ट्रस्ट, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की अंदरूनी जांच में यह घोटाला सामने आया है, जिसमें पाया गया कि एक कॉन्ट्रैक्टर लगातार दस सालों तक 100% पॉलिस्टर शॉल (Polyester Shawl) को शुद्ध शहतूत सिल्क शॉल बताकर बिल का भुगतान करवा रहा था। 2015 से 2025 तक यानी पूरे एक दशक तक TTD में चले 54 करोड़ रुपये के सिल्क शॉल घोटाले के खुलासे से हड़कंप मच गया है। TTD की आंतरिक जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि एक कॉन्ट्रैक्टर 100% पॉलिएस्टर शॉल को 100 फीसदी शुद्ध मलबरी सिल्क शॉल बताकर लगातार एक दशक से सप्लाई कर रहा था, और सिल्क के दाम वसूल रहा था। चेयरमैन बीआर नायडू के नेतृत्व वाले TTD बोर्ड द्वारा शॉल की क्व...
ट्रंप की नए टैरिफ धमकी के बीच अमेरिकी अधिकारी बोले- कृषि उत्पादों के आयात पर भारत का रुख कड़ा

ट्रंप की नए टैरिफ धमकी के बीच अमेरिकी अधिकारी बोले- कृषि उत्पादों के आयात पर भारत का रुख कड़ा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने भारतीय चावल (Indian Rice) पर नए टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। उन्होंने दावा किया कि भारत, चीन और थाईलैंड से अमेरिकी बाजार में चावल डंप किया जा रहा है, जिससे अमेरिकी किसान प्रभावित हो रहे हैं। दो दिन की व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी वार्ताकारों (American Negotiators) के नई दिल्ली पहुंचने के साथ ही वॉशिंगटन डीसी में संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमीसन ग्रीयर (Jamieson Greer) ने कहा कि अमेरिका को भारत की ओर से अब तक का सबसे बेहतर प्रस्ताव मिला है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी कृषि उत्पादों के आयात पर भारत का रुख कड़ा रहा है और भारत कठिन चुनौती साबित हुआ है। ग्रीयर ने अमेरिकी सीनेट विनियोग समिति के समक्ष कहा, “मेरी टीम अभी नई दिल्ली में है। भारत में कई कृषि उत्पादों जैसे कि अनाज और मां...
जमीन बेचकर की शादी, अब पत्नी का पोस्टर गले में लटकाए अफसरों से गुहार, मुझे मेरी बीवी दिलाओ

जमीन बेचकर की शादी, अब पत्नी का पोस्टर गले में लटकाए अफसरों से गुहार, मुझे मेरी बीवी दिलाओ

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। दिल्ली के होटल में नौकरी करने वाला एक युवक इन दिनों अलीगढ़ में अपनी पत्नी का पोस्टर गले में लटकाए अधिकारियों की चौखट दर चौखट गुहार लगा रहा है। पोस्टर पर पत्नी की फोटो के साथ लिखा है कि मुझे मेरी बीवी दिलाओ। अपनी शादी के लिए उसने जमीन तक बेच दी और शादी के तीन दिन बाद ही उसकी पत्नी घर से जेवर और कीमती सामान समेट कर फरार हो गई है। उसकी दर्द भरी दास्तां सुनकर हर कोई हैरान रह जा रहा है। इस तरह से उसे घूमता देख हर किसी की नजर उस पर पड़ रही है और चर्चा का विषय भी बना हुआ है। चंडौस थाना क्षेत्र के टीकरी भवापुर में रहने वाले इस युवक का नाम हरज्ञान है। हरज्ञान ने अधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि लगभग चार महीने पहले गांव के ही बिचौलिए ने उसकी शादी बुलंदशहर जिले की रिंकू नाम की युवती से कराई गई थी।हरज्ञान ने बताया कि बिचौलियों ने इस शादी की व्यवस्था करने के लिए उससे मोटी रक...
आरजेडी के बागियों पर ‘तलवार’ चलाएंगे लालू और तेजस्वी यादव

आरजेडी के बागियों पर ‘तलवार’ चलाएंगे लालू और तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा के बाद राजद अब बगियों पर कार्रवाई की तैयारी में है। उम्मीदवारों और पार्टी पदाधिकारियों ने ऐसे बगियों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को दी है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर दर्जनों नेताओं पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। मंगलवार को समीक्षा बैठक के अंतिम दिन पटना प्रमंडल के जिला अध्यक्ष, प्रधान महासचिव, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं पार्टी के पदाधिकारियो का जुटान हुआ। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से यह मामला उठाया कि तेजस्वी यादव को अपने घर का दरवाजा कार्यकर्ताओं के लिए खोल देना चाहिए और उनकी बातों को सुनकर समझकर संगठन का काम करना चाहिए। पार्टी के समर्पित एवं पुराने कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में चलकर ही पार्टी सत्ता प्राप्त कर सकती है। बैठक में नेताओं ने कहा कि तेजस्व...
राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा…. अमित शाह के इस आरोप पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे

राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा…. अमित शाह के इस आरोप पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् (National Anthem Vande Matram) के 150 वर्ष होने के मौके पर मंगलवार को संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा (Rajya Sabha) में भी चर्चा (Debate) हो रही है। इसकी शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने वंदे मातरम् को देश भक्ति, त्याग और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया और कहा कि जो लोग इस समय इसकी चर्चा करने के औचित्य और जरूरत पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अपनी सोच पर नए सिरे से विचार करना चाहिए। शाह ने कहा कि इस चर्चा के माध्यम से देश के बच्चे, युवा और आने वाली पीढ़ी यह बात समझ सकेगी कि वंदे मातरम् का देश को स्वतंत्रता दिलाने में क्या योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस की एक बड़ी नेत्री ने इस विषय पर यह प्रश्न उठाया था कि आज वंदे मातरम् पर चर्चा क्यों होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पा...
MP: पन्ना में गरीबी की मार झेल रहे दो युवकों की किस्मत चमकी…मिला 50 लाख का हीरा

MP: पन्ना में गरीबी की मार झेल रहे दो युवकों की किस्मत चमकी…मिला 50 लाख का हीरा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
पन्ना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना में 24 वर्षीय सतीश खटीक और 23 वर्षीय साजिद मोहम्मद की किस्मत तब एकाएक चमक (Suddenly Luck Shines) गई, जब उनको खदान से 50 लाख रुपये कीमत का हीरा (Diamond worth Rs 50 lakh) मिला। दोनों ही युवा आर्थिक परेशानियों को लेकर भारी दबाव में थे और इसे बाहर निकलने की उम्मीद में 20 दिन पहले खदान को लीज पर लेने का दांव खेला था। हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि यह कीमत रत्न 15.34 कैरेट का हीरा है, जिसे दोनों युवाओं ने पन्ना हीरा कार्यालय में जमा कराया है। इसकी कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पन्ना के रानीगंज मोहल्ला निवासी सतीश खटीक (24) और साजिद मोहम्मद (23) ने करीब 20 दिन पहले हीरा कार्यालय से कृष्णा कल्याणपुर क्षेत्र की उथली खदान का पट्टा लिया था। दोनों गरीबी की मार झेल रहे थे। दोनों अपने परिवार की आर्थिक तंगी दू...
देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी 2027 की जनगणना, जानें इसके फायदे-नुकसान

देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी 2027 की जनगणना, जानें इसके फायदे-नुकसान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) में जनगणना 2027 (Census 2027) में आयोजित की जाएगी और यह पहली बार पूरी तरह डिजिटल (First time All digital) रूप से होगी। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में इसकी पुष्टि की। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Minister of State for Home Nityanand Rai.) ने कहा कि डेटा कलेक्शन मोबाइल ऐप (Data Collection Mobile App) के माध्यम से किया जाएगा। यह कदम भारत को अमेरिका, ब्रिटेन, घाना और केन्या जैसे देशों की श्रेणी में ला खड़ा करता है, जहां डिजिटल या हाइब्रिड जनगणनाएं पहले ही हो चुकी हैं। लेकिन 1.4 अरब से अधिक आबादी वाले इस विविध देश में यह महत्वाकांक्षी प्रयास उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है। आइए जानते हैं कि यह डिजिटल जनगणना क्या है, कैसे काम करेगी, इसके फायदे-नुकसान क्या हैं, और इससे जुड़ी चिंताएं। जनगणना में क्यों हुई देरी और अब क्या नया है?भारत में जनगणना हर दश...