Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

दिल्ली में नई पाबंदियां लागू …. वर्क फ्रॉम होम, पुरानी गाड़ियों की नो एंट्री, बिना PUC फ्यूल नहीं …

दिल्ली में नई पाबंदियां लागू …. वर्क फ्रॉम होम, पुरानी गाड़ियों की नो एंट्री, बिना PUC फ्यूल नहीं …

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) इन दिनों जहरीली हवा (Toxic air) को झेल रही है। पिछले कुछ दिनों दिल्ली में एक्यूआई गंभीर स्तर तक पहुंच रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने प्रदूषण कंट्रोल (Pollution control) करने के लिए कई पाबंदियां लागू की हैं। इसका असर दिल्लीवालों पर पड़ने वाला है। दिल्ली में सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों पर वर्क फ्रॉम होम, कई तरह के वाहनों पर बैन और PUC अनिवार्य जैसे सख्त उपायों की घोषणा की है। आज से ही ये पाबंदियां लागू हो रही हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या आने-जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए। दफ्तरों पर वर्क फ्रॉम होम का क्या आदेश?दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने ऐलान किया कि गुरुवार से सभी सरकारी और निजी संस्थानों में घर से काम अनिवार्य होगा, वरना कार्रवाई होगी। आदेश के मुताबिक, दिल्ली में काम करने वाले सभी प्राइवेट ऑफिस...
MP: ग्वालियर में अपात्र लोगों को मिल रही पुलिस सुरक्षा… HC ने शासन को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

MP: ग्वालियर में अपात्र लोगों को मिल रही पुलिस सुरक्षा… HC ने शासन को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में अपात्र लोगों (Ineligible People) को दी जा रही पुलिस सुरक्षा (Police Protection) का मामला एक बार फिर हाईकोर्ट (High Court) के संज्ञान में आया है। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि निजी व्यक्तियों को दी जाने वाली पुलिस सुरक्षा की समीक्षा के लिए पूर्व में कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके चलते कई अपात्र लोग आज भी पुलिस सुरक्षा में घूम रहे हैं, जबकि उनके साथ तैनात पुलिसकर्मियों के अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप भी सामने आए हैं। मामले को जनहित से जुड़ा मानते हुए हाईकोर्ट ने राज्य शासन को नोटिस जारी किया है और चार सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता नवल किशोर शर्मा की ओर से पैरवी कर रहे वकील डीपी सिंह ने बताया कि पुलिस बल की कमी के बावजूद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी निजी...
MP: जबलपुर और कटनी में कई ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड…

MP: जबलपुर और कटनी में कई ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड…

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) के कटनी (Katni) में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम ने बुधवार सुबह बड़ी छापामार कार्रवाई (Guerrilla Action) की। भोपाल,जबलपुर,कटनी के आयकर विभाग के अधिकारियों ने मारा छापा मारा है। लगभग 25 सदस्यों ने छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में महिलाएं भी शामिल थीं। जबलपुर में सिविल लाइन स्थित खनन कारोबारी राजीव चड्ढा (Mining businessman Rajiv Chadha) और नितिन शर्मा के घर आयकर विभाग की टीम अचानक से पहुंची और सर्चिग शुरू कर दी। इसके साथ ही कटनी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा (BJP leader Ashok Vishwakarma) तथा उनके तीन भाईयों के ठिकानों पर भी एक साथ छापे मारे गए। तीनों ही स्थानों पर इंदौर और भोपाल से आई आयकर विभाग की टीमें कार्रवाई कर रही हैं। जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति टैक्स चोरी और ...
जी राम जी बिल पर लोकसभा में बहस से पहले पहले एक्शन में कांग्रेस; सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

जी राम जी बिल पर लोकसभा में बहस से पहले पहले एक्शन में कांग्रेस; सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। जी राम जी बिल पर बहस से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। पार्टी ने सभी सांसदों को अगले तीन दिन सदन में उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए यह व्हिप जारी किया है। सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों से कहा है कि वे बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को हर हाल में सदन में उपस्थित रहें। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को ऐसे समय व्हिप जारी किया है, जब इस बात की संभावनाएं जताईं जा रहा हैं कि सरकार संसद के शीतकालीन सत्र के इस आखिरी सप्ताह में सदन में ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025’ पर चर्चा कर इसे पारित कराने की कोशिश करेगी। बता दें कि संसद का वर्तमान शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। इससे पहले सरकार ने मंगलवार को भारी हंगामे के बीच ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025’ लोकसभा में पेश किया था। इस बिल को ...
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी TCS ने हासिल किया 1 अरब डॉलर का बड़ा ऑर्डर

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी TCS ने हासिल किया 1 अरब डॉलर का बड़ा ऑर्डर

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी (India's Largest Software Services Company), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) (Tata Consultancy Services -TCS) ने स्पेनिश दूरसंचार दिग्गज टेलीफोनिका (Spanish Telecommunications Giant Telefónica) की ब्रिटिश शाखा, टेलीफोनिका यूके से 10 साल में 1 अरब डॉलर से अधिक मूल्य का एक बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। इस सौदे के साथ, कंपनी को लगभग दो साल बाद इतने बड़े कांट्रैक्ट की प्राप्ति हुई है। टेलीफोनिका यूके ब्रिटेन में O2 मोबाइल सेवा ब्रांड चलाती है। क्या है कांट्रैक्ट मेंमुंबई स्थित टीसीएस इस कान्ट्रैक्ट के तहत एप्लिकेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा कार्य करेगी। इस सौदे का अधिकतर हिस्सा कंपनी के लिए नया काम है। दो अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी, जिन्होंने नाम न छापने की शर्त रखी। आने वाले हफ्तों में इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। यूके में ...
Rajasthan: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर भिड़ंत के बाद पिकअप में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले

Rajasthan: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर भिड़ंत के बाद पिकअप में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले

राज्य, राष्ट्रीय
अलवर। राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर बुधवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे (Terrible Road Accident) में 3 लोग जिंदा जलकर मर गए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं सकी है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक था। जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के दिल्ली से जयपुर की और जा रही एक पिकअप गाड़ी दूसरे वाहन से जा टकराई। इसके बाद देखते ही देखते पिकअप में आग लग गई। गाड़ी में बैठे लोगों को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सब बेकार गया। पिकअप गाड़ी में सवार तीनों लोग जिंदा जल गए। भीषण सड़क हादसे में पिकअप ड्राइवर भी गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दि...
Uttarakhand: धर्म स्वतंत्रता संशोधन बिल को नहीं मिली मंजूरी, राज्यपाल ने सरकार को लौटाया

Uttarakhand: धर्म स्वतंत्रता संशोधन बिल को नहीं मिली मंजूरी, राज्यपाल ने सरकार को लौटाया

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। जबरन धर्मांतरण (Forced conversion) पर सजा का प्रावधान बढ़ाने से जुड़े उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2025 (Uttarakhand Freedom of Religion (Amendment) Bill 2025) को लोकभवन से मंजूरी नहीं मिल पाई है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) (Governor Lieutenant General Gurmeet Singh) ने इस विधेयक को पुनर्विचार के संदेश के साथ सरकार को लौटा दिया है। सूत्रों के अनुसार लोकभवन ने विधेयक के ड्राफ्ट में तकनीकी गलतियों के कारण यह कदम उठाया है। विधायी विभाग को मंगलवार को ही विधेयक प्राप्त हुआ। धामी सरकार के इस महत्वाकांक्षी विधेयक को लागू करने के लिए अब केवल दो ही रास्ते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अब या तो सरकार अध्यादेश लाकर इसे लागू करे या अगले विधानसभा सत्र में इसे दोबारा पारित कराना पड़ेगा। राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेय...
West Bengal: मेसी इवेंट विवाद के बाद ममता बनर्जी के करीबी मंत्री ने दिया इस्तीफा

West Bengal: मेसी इवेंट विवाद के बाद ममता बनर्जी के करीबी मंत्री ने दिया इस्तीफा

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के खेल मंत्री अरूप बिस्वास (Sports Minister Arup Biswas) ने मेसी इवेंट विवाद (Messi event controversy) में इस्तीफा दे दिया है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (Ruling Trinamool Congress- TMC) के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष के मुताबिक खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर उनसे खेल मंत्रालय की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। बिस्वास ने राज्य सरकार द्वारा कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी के GOAT टूर कार्यक्रम के दौरान हुई अराजक घटनाओं की जांच के आदेश के बाद इस्तीफा दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे हस्तलिखित पत्र में बिस्वास ने कहा कि वे घटना की "स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच" सुनिश्चित करने के लिए पद छोड़ रहे हैं। मंत्री को इस अराजकता के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब सीएम खुद इस मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभा...
Ujjain: बच्ची से हैवानियत करने वाले आरोपी रियाज का पुलिस ने निकाला जुलूस

Ujjain: बच्ची से हैवानियत करने वाले आरोपी रियाज का पुलिस ने निकाला जुलूस

राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) के खाचरोद तहसील (Khachrod tehsil) के एक गांव में दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने के बाद 9 साल की बच्ची की हत्या करने के आरोपी रियाज खान का पुलिस ने मंगलवार को सड़क पर जुलूस निकाला। इस दौरान आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोपी रियाज खान को पुलिस जब सड़क पर लेकर चल रही थी तो वह लंगड़ाता दिखा। इस बीच वकीलों ने भी आरोपी का केस नहीं लड़ने का फैसला किया है। रियाज खान के लंगड़ाने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि आरोपी को घटनास्थल का मौका मुआयना कराने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की थी, जिससे उसके पैर में चोट लग गई थी। आरोपी को सड़क पर जुलूस निकालने के दौरान के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। बता दें कि 9 साल की बच्ची नानी के घर छुट्टी मनान...
MP में अस्थायी पद होंगे स्थायी, मोहन कैबिनेट ने सेवा भर्ती नियमों में बदलाव को दी मंजूरी

MP में अस्थायी पद होंगे स्थायी, मोहन कैबिनेट ने सेवा भर्ती नियमों में बदलाव को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने विभिन्न परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए राहतों का ऐलान करते हुए राज्य की कर्मचारी व्यवस्था में बड़ा सुधार करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक (Cabinet meeting) में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में स्वीकृत स्थाई और अस्थाई पदों में भेदभाव को समाप्त करने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने अस्थाई पदों को स्थाई में बदलने के लिए सेवा भर्ती नियम में जरूरी प्रावधान करने पर भी मुहर लगाई है। कैबिनेट ने अपर नर्मदा परियोजना, राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना और बसानिया बहुउद्देशीय परियोजना के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को मंजूरी दी। डूब प्रभावितों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में प्रावधान किए गए 1656 करोड़ रुप...