Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

साध्वी ऋतंभरा का बड़ा बयान, कहा- हर दिल में गूंजा संदेश.. इसलिए सफल हुआ राम मंदिर आंदोलन

साध्वी ऋतंभरा का बड़ा बयान, कहा- हर दिल में गूंजा संदेश.. इसलिए सफल हुआ राम मंदिर आंदोलन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। साध्वी ऋतंभरा (Sadhvi Ritambhara) ने अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Temple) के निर्माण को लेकर रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी नहीं होने के बावजूद अयोध्या राम मंदिर आंदोलन (Ayodhya Ram Temple movement) सफल हुआ, क्योंकि उसका संदेश हर दिल में सच्चे और स्वाभाविक रूप से गूंजा। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि राम जन्मभूमि मुद्दे को लेकर चला संघर्ष ऐसे संकल्प की परिणति थी जिसका कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा, 'हमारा काम राम जी के कार्य के लिए है।' साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि मंदिर का निर्माण इस बात का प्रमाण है कि एक दृढ़ संकल्पित और एकजुट समाज क्या हासिल कर सकता है। उन्होंने पुणे में एक कार्यक्रम में कहा, 'राष्ट्र की सच्ची मजबूती केवल भौतिक शक्ति में नहीं, बल्कि चरित्र की प्रमाणिकता और आंतरिक विभाजनों को दूर करने में निहित है।' उन्हों...
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में BJP-महायुति की ऐतिहासिक जीत…. PM बोले- जनता को धन्यवाद

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में BJP-महायुति की ऐतिहासिक जीत…. PM बोले- जनता को धन्यवाद

राज्य, राष्ट्रीय
मुम्बई। महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों (Maharashtra Local Body Elections) में भाजपा-महायुति गठबंधन (BJP-Mahayuti alliance) की ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर राज्य में विकास की लहर को मजबूत कर दिया है। जनता ने नगर परिषदों और नगर पंचायतों में भारी बहुमत से महायुति को समर्थन दिया, जिससे भाजपा ने कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इस जीत पर महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जनकेंद्रित विकास में उनकी अटूट आस्था का प्रमाण है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में भाजपा और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह जनकेंद्रित विकास के हमारे दृष्टिकोण में विश्वास को दर्शाता है। हम राज्य भर...
MP: सतना में नवनिर्मित सड़क को मंत्री ने जूते से रगड़ा तो उखड़ गई डामर… रद्द किया टेंडर

MP: सतना में नवनिर्मित सड़क को मंत्री ने जूते से रगड़ा तो उखड़ गई डामर… रद्द किया टेंडर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) में PWD के भ्रष्टाचार की पोल उस वक्त खुल गई है, जब नवनिर्मित डामर की सड़क (Newly Constructed Road) प्रदेश की राज्यमंत्री के पैरों की मार/चोट भी नहीं सह सकी। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी (Pratima Bagri) ने जब नवनिर्मित डामर की सड़क पर अपना पैर रगड़ा, तो डामर उखड़कर बिखर गया। सड़क की यह दुर्दशा देख मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर ही PWD के कार्यपालन यंत्री की क्लास लगा दी और ठेकेदार राजेश कैला का टेंडर तत्काल निरस्त करने का फरमान सुना दिया है। सड़क पर पैर रगड़ते ही उखड़ गया डामरदरअसल मामला कोठी तहसील के पोड़ी-मनकहरी मार्ग का है। यहाँ लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। रविवार शाम जब मंत्री प्रतिमा बागरी नैना कोठी क्षेत्र से गुजर रही थीं, तो चमचमाती नई सड...
CG: बाघ के शिकार मामले में महिला सरपंच समेत 7 गिरफ्तार… खोजी कुत्ते ने आरोपियों तक पहुंचाया

CG: बाघ के शिकार मामले में महिला सरपंच समेत 7 गिरफ्तार… खोजी कुत्ते ने आरोपियों तक पहुंचाया

राज्य, राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर जिले (Surajpur district) में बाघ का शिकार (Tiger hunting) करने के आरोप में वन विभाग ने एक महिला सरपंच (Woman Sarpanch) समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि शिकार की यह घटना सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत भैंसामुंडा गांव के जंगल में हुई थी और पुलिस के खोजी कुत्ते की मदद से हम आरोपियों तक पहुंच सके। घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए आरोपियों ने जंगल में बिजली का जाल बिछाया था, और उसी की चपेट में आकर बाघ की मृत्यु हो गई। इस दौरान नर बाघ का शिकार करने के आरोप में वन विभाग के दल ने गांव की सरपंच सिस्का कुजूर और उनके पति दिनेश के अलावा ईश्वर कुजूर, अभिषेक रोशन बड़ा, मिथिलेश सिंह, रामनाथ सिंह और भोला प्रसाद को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि...
MP: ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में 15 गायों की मौत, सैकड़ों बीमार

MP: ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में 15 गायों की मौत, सैकड़ों बीमार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की आदर्श गौशाला (Model cow shelter) मानी जाने वाली ग्वालियर (Gwalior) की मशहूर लाल टिपारा गौशाला (Lal Tipara Gaushala) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गौशाला में अचानक 15 गायों की मौत हो गई और सबसे शर्मनाक बात यह रही कि गौशाला का स्टाफ इन मौतों को छिपाने की कोशिश करता रहा। मरी हुई गायों के शरीर एक-दूसरे के ऊपर ऐसे फेंके गए थे जैसे वे कोई बेजान कूड़ा हों। नगर निगम इस गौशाला पर हर साल 25 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा करता है। इस गौशाला में 10 हजार से ज्यादा गायें रखी गई हैं। दावे यह भी हैं कि यहां डॉक्टर भी तैनात हैं, लेकिन बीमार गायों की मौत सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब मेडिकल ऑफिसर आशुतोष आर्या एक घायल गाय को ठीक करने के बाद वहां छोड़ने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस गाय का उन्होंने 15 दिन तक अपने खर्...
भोपाल में इन स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू…. आज से लोग कर सकेंगे सफर

भोपाल में इन स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू…. आज से लोग कर सकेंगे सफर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा क्योंकि शहर को अपनी पहली मेट्रो रेल सेवा (Metro Rail service) की सौगात मिली। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (Union Minister Manohar Lal), मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल मेट्रो का श्रीगणेश किया। इन नेताओं ने सुभाष नगर स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद यह आधुनिक ट्रेन पटरी पर दौड़ पड़ी। भोपाल अब देश का 26वां शहर बन गया है जहां लोग मेट्रो का सफर कर सकेंगे। शुरुआत में इन स्टेशनों पर सुविधाफिलहाल भोपाल मेट्रो परियोजना की ऑरेंज लाइन के 7 किलोमीटर लंबे हिस्से पर ही आज से परिचालन शुरू किया गया है। इसे प्रायोरिटी कॉरिडोर कहा जा रहा है। इस रूट पर कुल 8 स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें एम्स, अलकापुरी, डीआरएम कार्यालय, रानी कमलापति स्टेशन, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, केंद्री...
इंफोसिस के ADR में एक सत्र में 40% का उछाल… न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने शेयर ट्रेडिंग पर लगाई रोक

इंफोसिस के ADR में एक सत्र में 40% का उछाल… न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने शेयर ट्रेडिंग पर लगाई रोक

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। भारत की दिग्गज आईटी कंपनी (Leading Indian IT company) इंफोसिस लिमिटेड (Infosys Limited) के शेयरों की ट्रेडिंग अस्थायी तौर पर रोक दी गई है । यह फैसला न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (New York Stock Exchange- NYSE) की ओर से लिया गया है। दरअसल, यूएस में लिस्टेड भारतीय कंपनी इंफोसिस के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट (ADR) में एक ही सत्र में 40 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इंफोसिस का ADR करीब 27 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। इतनी तेज उछाल के बाद एहतियात के तौर पर ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। बता दें कि जब कोई भारतीय या विदेशी कंपनी सीधे अमेरिका में लिस्ट नहीं होती, तो उसके शेयरों को अमेरिकी निवेशकों तक पहुंचाने के लिए ADR जारी किया जाता है। यह ADR उस कंपनी के असली शेयरों का प्रतिनिधि होता है। गिफ्ट निफ्टी पर भी दिखा असरभारत में इसका असर गिफ्ट निफ्टी पर भी दिखा। यह 220 अंकों से ज्यादा उछ...
MP: IAS संतोष वर्मा फर्जी प्रमोशन मामले में बड़ी कार्रवाई, आदेश तैयार करने वाली टाइपिस्ट गिरफ्तार

MP: IAS संतोष वर्मा फर्जी प्रमोशन मामले में बड़ी कार्रवाई, आदेश तैयार करने वाली टाइपिस्ट गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आईएएस अफसर संतोष वर्मा (IAS officer Santosh Verma) के फर्जी प्रमोशन (Fake Promotion) घोटाले ने अब न्यायपालिका की दीवारों के भीतर छिपे खेल को बेनकाब करना शुरू कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में गुरुवार को पुलिस ने अदालत के ही एक कर्मचारी कोर्ट टाइपिस्ट (Court typist) नीतू सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था, वहीं अचानक फर्जीवाड़े की कड़ी साबित हुई और सीधे हथकड़ी पहनाकर अदालत में पेश कर दिया गया। कोर्ट ने नीतू सिंह चौहान को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है ताकि फर्जी आदेशों की फैक्ट्री का पूरा सच उगलवाया जा सके। पुलिस का दावा है कि नीतू पर तत्कालीन स्पेशल जज विजय रावत की अदालत के नाम से फर्जी आदेश तैयार करने का गंभीर आरोप है। यानी न्याय की मुहर लगने से पहले ही आदेश टाइपिंग टेबल पर गढ़ दिए गए। इस गिरफ्तारी के दौरान कोर्...
MP: रतलाम के जावरा में महिला पर कुरान जलाने का आरोप, मुस्लिम लोगों ने किया प्रदर्शन, घेरा थाना

MP: रतलाम के जावरा में महिला पर कुरान जलाने का आरोप, मुस्लिम लोगों ने किया प्रदर्शन, घेरा थाना

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रतलाम। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रतलाम जिले (Ratlam district) के जावरा में मुस्लिमों की धार्मिक किताब कुरान श्रReligious book Quran( को जलाने का मामला सामने आया है और इस खबर के आने के बाद वहां बवाल मच गया है। जिसके बाद इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म से जुड़े लोग सड़क पर उतर आए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे, जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किताब जलाने का आरोप मुस्लिम समाज (Muslim Brotherhood) की ही एक रिटायर्ड बुजुर्ग शिक्षिका पर लगा है। यह घटनाक्रम गुरुवार दोपहर 1 बजे के बाद का बताया जा रहा है। रिटायर्ड शिक्षिका बोली- मैं तो पुरानी किताबें जला रही थीपुलिस ने बताया कि पवित्र कुरान शरीफ जलाने का आरोप जिले के जावरा में हुसैन टेकरी क्षेत्र में इमामबाड़े के पीछे रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका अतिया खान पर लगा है। इस ब...
अबू आजमी से मारपीट करने वाले BJP विधायक राम कदम ने 4 साल बाद कटवाए बाल, जानिए वजह

अबू आजमी से मारपीट करने वाले BJP विधायक राम कदम ने 4 साल बाद कटवाए बाल, जानिए वजह

राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई स्थित घाटकोपर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक राम कदम ने गुरुवार को चार साल बाद अपने बाल कटवाए। विधायक ने यह संकल्प लिया था कि जब तक घाटकोपर की जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वह बाल नहीं कटवाएंगे। समाचार एजेंसी के अनुसार, जल संकट के समाधान की दिशा में ठोस प्रगति होने के बाद राम कदम ने अपना संकल्प पूरा किया। उन्होंने कहा कि घाटकोपर में अब दो करोड़ लीटर से अधिक पानी की क्षमता वाले जल टैंक बनाए जा रहे हैं और भांडुप से घाटकोपर तक नई पाइपलाइन भी जोड़ी गई है। राम कदम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे बेहद संतोष है कि घाटकोपर में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो रहा है। यहां दो करोड़ सात लाख लीटर क्षमता वाले टैंकों का निर्माण किया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि भांडुप से घाटकोपर तक लगभग तीन फीट चौड़ी और चार क...