Monday, May 4खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Editor2

ग्रीनवुड की हैट्रिक से मार्सेई फ्रेंच कप के अंतिम-16 में

ग्रीनवुड की हैट्रिक से मार्सेई फ्रेंच कप के अंतिम-16 में

खेल
बायो, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मेसन ग्रीनवुड की शानदार हैट्रिक और दो गोल में अहम भूमिका की बदौलत मार्सेई ने क्षेत्रीय टीम बायो को 9-0 से करारी शिकस्त देकर फ्रेंच कप के अंतिम-16 में जगह बना ली। यह मुकाबला मंगलवार रात को खेला गया। पिछले सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में 22 गोल के साथ मार्सेई के शीर्ष स्कोरर रहे ग्रीनवुड ने मौजूदा सत्र में भी जबरदस्त फॉर्म जारी रखते हुए अब तक 25 मैचों में 19 गोल दाग दिए हैं। ग्रीनवुड के स्ट्राइक पार्टनर अमीन गुइरी ने भी शानदार प्रदर्शन किया और दो गोल करने के साथ एक गोल में असिस्ट दिया। हालांकि बायो की टीम ने जुझारूपन दिखाया, लेकिन कमजोर डिफेंस के कारण वह बड़े अंतर से हार से नहीं बच सकी। फ्रेंच कप में मार्सेई का आक्रामक प्रदर्शन लगातार जारी है। इससे पहले पिछले दौर में उसने तीसरे डिवीजन की टीम बुर्ग-एन-ब्रेस को 6-0 से हराया था। इस तरह दो मुकाबलों मे...
इतिहास के पन्नों में 15 जनवरी : भारत–नेपाल के भीषण भूकंप की दर्दनाक याद

इतिहास के पन्नों में 15 जनवरी : भारत–नेपाल के भीषण भूकंप की दर्दनाक याद

राष्ट्रीय
बिहार, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। 15 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में भारत और नेपाल के लिए एक त्रासदी के रूप में दर्ज है। वर्ष 1934 में इसी दिन आए विनाशकारी भूकंप ने व्यापक तबाही मचाई थी। इस भूकंप का केंद्र भारत के बिहार क्षेत्र और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों के आसपास था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.4 मापी गई। भूकंप के तेज़ झटकों से शहरों और गांवों में इमारतें धराशायी हो गईं। बिहार के कई हिस्सों में सड़कें, पुल और घर पूरी तरह नष्ट हो गए, वहीं नेपाल में भी भारी जन-धन की हानि हुई। इस प्राकृतिक आपदा में अनुमानित रूप से लगभग 11 हजार लोगों की जान चली गई, जबकि असंख्य लोग घायल और बेघर हो गए। 1934 का यह भूकंप उस दौर की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदाओं में गिना जाता है। सीमित संसाधनों और संचार व्यवस्था के अभाव के कारण राहत और बचाव कार्य भी अत्यंत कठिन रहा। इस त्रासदी ने न केवल तत्कालीन जनजीवन को...
इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राजकुमार ब्रिज के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बस धूं धूं कर पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से उतर गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। यात्रियों को अन्य साधनों से अपने स्थान के लिए रवाना किया गया। पुलिस अब बस को सड़क से हटाकर यातायात सुधारने में जुट गई है। जानाकरी अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे शुक्ला ब्रदर्स की एक यात्री बस ने एक्टिवा से जा रहे संतोष नाम के युवक को टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद एक्टिवा गाड़ी बस के नीचे आ गई। इस घटना में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। बस...
‘द राजा साब’ की कमाई में लगातार गिरावट, 40वें दिन भी ‘धुरंधर’ की मजबूत पकड़

‘द राजा साब’ की कमाई में लगातार गिरावट, 40वें दिन भी ‘धुरंधर’ की मजबूत पकड़

मनोरंजन
[City], 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। 'बाहुबली' जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर देने वाले प्रभास की नवीनतम फिल्म 'द राजा साब' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने 9 जनवरी को रिलीज होने के बाद पहले दिन 53.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, लेकिन इसके बाद का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। दूसरे दिन, फिल्म की कमाई 26 करोड़ रुपये पर पहुंची, जबकि तीसरे दिन यह गिरकर 19.1 करोड़ रुपये हो गई। चौथे और पांचवें दिन, फिल्म ने 6.6 करोड़ और 4.85 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रकार, पांच दिनों में कुल घरेलू कलेक्शन 119.45 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। दूसरी ओर, रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जासूसी एक्शन-ड्रामा 'धुरंधर' ने अपने 40वें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 39वें दिन के 2.35 करोड़ रुपये से बेहतर है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 810.50 करोड़ रुपये की कमाई की है और ओवरसीज कमाई को ज...
पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

अपराध
बरेली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के बरेली में गौकशी के मामले में बहेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 8 जनवरी को थाना बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम सुकटिया में गन्ने के खाली खेत में प्रतिबंधित पशु का अवैध वध किया गया था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। म मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नारायण नंगला क्षेत्र के जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे खेतों की ओर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी...
काराबाओ कप सेमीफाइनल: मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल को पहले चरण में 2-0 से हराया

काराबाओ कप सेमीफाइनल: मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल को पहले चरण में 2-0 से हराया

खेल
[न्यूकैसल], 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मैनचेस्टर सिटी के नए खिलाड़ी एंटोइन सेमेञो ने लगातार दूसरे मैच में गोल दागते हुए शानदार फॉर्म जारी रखी, जबकि रयान चेर्की ने स्टॉपेज टाइम में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पेप गार्डियोला की अगुआई वाली सिटी ने मंगलवार को खेले गए लीग कप (काराबाओ कप) सेमीफाइनल के पहले चरण में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूकैसल यूनाइटेड को उसके घरेलू मैदान पर 2-0 से मात दी। जनवरी में बोर्नमाउथ से 65 मिलियन पाउंड के करार पर सिटी से जुड़े सेमेञो ने 53वें मिनट में जेरेमी डोकू के क्रॉस पर नजदीक से गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। बाद में उन्होंने एक और शानदार फिनिश के साथ गोल किया, लेकिन लंबी वीएआर जांच के बाद इसे सब्जेक्टिव ऑफसाइड करार देते हुए रद्द कर दिया। दूसरे चरण से पहले सिटी ने खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मुकाबले के स्टॉपेज टाइम में रयान चेर्की ने लो शॉट लगाकर गोल किया और घरेलू...
दिल्ली ब्लास्ट केस: डॉ. शाहीन समेत पांच आरोपित 3 दिन की एनआईए हिरासत में

दिल्ली ब्लास्ट केस: डॉ. शाहीन समेत पांच आरोपित 3 दिन की एनआईए हिरासत में

कानून
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला के पास विस्फोट के पांच आरोपितों को तीन दिनों की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया है। प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज अंजु बजाज चांदना ने डॉ. शाहीन सईद के अलावा मुफ्ती इरफान अहमद, जहीर बिलाल वानी उर्फ दानिश, डॉ. आदिल अहमद और डॉ मुजम्मिल शकील को एनआईए की हिरासत में भेजने का आदेश दिया। कोर्ट ने 18 नवंबर को दानिश को एनआईए हिरासत में भेजा था। एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की। दानिश ने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई। राजनीति विज्ञान में स्नातक दानिश को आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए उमर ने ब्रेनवाश किया। वह अक्टूबर, 2024 में कुलगाम की एक मस्जिद में डॉक्टर मॉड्यूल से मिलने को तैयार हुआ...
रायपुर : मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय वन सेवा में नियुक्ति होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षु अधिकारियों में छत्तीसगढ़ के दुर्ग एवं दंतेवाड़ा जिले के दो अधिकारी भी शामिल हैं। प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। यहां न सिर्फ समृद्ध वन्य जीवन है बल्कि वनों से हमारे बहुसंख्यक नागरिकों की आजीविका और सामाजिक जीवन जुड़ा हुआ है। इसीलिए छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री साय को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व...
इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की सात से एजेंसियों से संबंध तोड़े

इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की सात से एजेंसियों से संबंध तोड़े

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के छह निकायों सहित सात वैश्विक संस्थाओं पर इजराइल विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनसे संबंध तोड़ने की घोषणा की है। इजराइल के विदेशमंत्री गिदोन सा'आर ने मंगलवार को यह घोषणा की। फैसले के कारणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं में इजराइल विरोधी रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया है। सा'आर ने सात अक्टूबर को यौन हिंसा के मामलों को नजरअंदाज करने के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संस्था की निंदा की और उस पर फिजूलखर्ची करने का आरोप जड़ा। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशमंत्री गिदोन सा'आर ने बताया कि इजराइल ने तुरंत प्रभाव से, बच्चों और सशस्त्र संघर्ष के लिए महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के कार्यालय, लैंगिक समानता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संस्था यूएन वीमन...
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

मनोरंजन
मुम्बई, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान भले ही साल 2014 में अलग हो चुके हों, लेकिन दोनों के बीच आज भी दोस्ती और आपसी सम्मान का रिश्ता कायम है। 10 जनवरी को ऋतिक ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को लेकर सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और खूबसूरत पोस्ट शेयर किया। सुजैन के इस पोस्ट में खास बात यह रही कि उन्होंने न सिर्फ अपने पूर्व पति ऋतिक के लिए प्यार जताया, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए भी दिल से शुभकामनाएं दीं। हालांकि, इस खुलेपन और अपनापन भरे अंदाज को लेकर सुजैन को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और सुजैन के मौजूदा पार्टनर अर्सलान गोनी की झलक भी दिखाई देती है। इस वीडियो के जरिए सुजै...