Monday, May 4खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Editor2

मप्रः उज्जैन में पाँच दिवसीय ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ आज से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मप्रः उज्जैन में पाँच दिवसीय ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ आज से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को श्रीमहाकाल महालोक उज्जैन में पाँच दिवसीय 'श्रीमहाकाल महोत्सव' का शुभारंभ करेंगे। आगामी 18 जनवरी तक चलने वाला यह महोत्सव श्रीमहाकाल महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय के प्रांगण में कला, संगीत और वैचारिक विमर्श का अनूठा संगम होगा। वीर भारत न्यास और श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन एक बार फिर भारतीय संस्कृति, कला और अटूट श्रद्धा के महोत्सव की साक्षी बनने जा रही है। 5 दिनों तक बहेगी संगीत सरिता जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि महोत्सव की मुख्य सभाओं में देश के ख्यातिलब्ध कलाकार भगवान शिव की आराधना अपनी स्वर-लहरियों से करेंगे। 14 जनवरी: महोत्सव के पहले दिन सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन अपने पुत्रों सिद्धार्...
सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ आर्मर सिक्योरिटी इंडिया का आईपीओ, 19 तक लगा सकते हैं बोली

सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ आर्मर सिक्योरिटी इंडिया का आईपीओ, 19 तक लगा सकते हैं बोली

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आर्मर सिक्योरिटी इंडिया का 26.51 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में 19 जनवरी तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 20 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि 21 जनवरी को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 22 जनवरी को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 55 रुपये से लेकर 57 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आर्मर सिक्योरिटी इंडिया के इस आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स को दो लॉट यानी 4,000 शेयरों के लिए बोली लगाना होगा, जिसके लिए उन्हें 2,28,000 रुपये का निवेश करना होगा। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 46.50 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। इस आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यू...
मकर संक्रांतिः सृष्टि में ऊर्जा का नवसंचार करने वाला पर्व

मकर संक्रांतिः सृष्टि में ऊर्जा का नवसंचार करने वाला पर्व

लेख
मृत्युंजय दीक्षित मकर संक्रांति के मौके पर जब सूर्यदेव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब यह पर्व मनाया जाता है। यह पर्व सृष्टि में ऊर्जा का नवसंचार करने का पर्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन जप, तप, दान, स्नान, श्रद्धा, तर्पण आदि विधियों का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन दिया गया दान सौ गुना बढ़कर मिलता है। इस दिन उड़द, चावल, तिल, गौ, स्वर्ण, ऊनी वस्त्र, कम्बल आदि का दान किया जाता है, और गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है। इस पर्व से संबंधित पौराणिक कथाएं भी हैं, जैसे भगवान भास्कर का अपने पुत्र शनिदेव से मिलने जाना और महाभारत के समय भीष्म पितामह का इसी दिन देह त्याग करना। इस दिन गंगाजी ने भगीरथ के साथ कपिल मुनि के आश्रम से सागर में जाकर मिलने का कार्य किया था। इसके अलावा, भगवान विष्णु ने इस दिन असुरों का अंत कर युद्ध समाप्ति की घोषणा की थी, इसलिए इसे सकारात्मक...
तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे

तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में तीन देशों के राजदूतों की तरफ से दिए गए उनके परिचय पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, परिचय पत्र सौंपने वालों में त्रिनिदाद और टोबैगो के उच्चायुक्त चंद्रदाथ सिंह, ऑस्ट्रिया के राजदूत डॉ. रॉबर्ट ज़िशग और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर शामिल थे। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी राजदूतों का स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।...
राजतंत्र समर्थक प्रदर्शन के लिए 50 लाख लोगों को संदेश भेजने वाला युवक गिरफ्तार

राजतंत्र समर्थक प्रदर्शन के लिए 50 लाख लोगों को संदेश भेजने वाला युवक गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अनधिकृत रूप से 50 लाख लोगों को एक साथ संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी काजी कुमार आचार्य के अनुसार काठमांडू अपराध अनुसंधान कार्यालय की टीम ने मंगलवार रात चितवन निवासी निदेश सेढाईं को हातीसार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 34 वर्षीय सेढाईं, जो कि वाहन व्यवसाय से जुड़े हैं, ने नेपाल टेलिकम के गेटवे का उपयोग कर ‘एटी अलर्ट’ प्रणाली के माध्यम से 50 लाख एसएमएस भेजे थे। एसपी आचार्य के अनुसार सेढाईं ने स्वयं 50 लाख लोगों को संदेश भेजने की बात स्वीकार की है। एसपी आचार्य ने बताया कि उकसाने के आरोप में उनके खिलाफ सार्वजनिक हित के विरुद्ध अपराध के तहत जांच की जाएगी। नेपाल टेलिकम ने भी आज एक बयान में कहा कि वह केवल व्यापार-व्यवसाय प्रवर्द्धन के उद्देश्य से ही एसएमएस प्रसारण...
पुलिस मुठभेड़ में पंद्रह हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में पंद्रह हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

अपराध
बाराबंकी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जनपद बाराबंकी के थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा सुबह तड़के मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के इनामिया अपराधी को गिरफ्तार किया गया। एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार की भोर पहर जैदपुर पुलिस टीम द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग की जा रही थी कि भनौली नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध आपराधिक व्यक्ति के होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा गाड़ाबन्दी की कार्यवाही की गई। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गईं जिससे वह घायल हो कर गिर गया। जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए अपर...
संभल हिंसा: संभल के सीओ रहे अनुज चौधरी समेत 20 पुलिस जवानाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

संभल हिंसा: संभल के सीओ रहे अनुज चौधरी समेत 20 पुलिस जवानाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

कानून
संभल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल हिंसा मामले में **सीजेएम** कोर्ट ने तत्कालीन **सीओ अनुज चौधरी** और **इंस्पेक्टर अनुज तोमर** समेत **20** से अधिक पुलिस कर्मियों पर **एफआईआर** दर्ज करने का दिया आदेश। जनपद संभल की **सदर कोतवाली** क्षेत्र में स्थित **शाही जामा मस्जिद** के दूसरे सर्वे के दौरान **24 नवंबर 2024** को हुई हिंसा के दौरान एक युवक को गोली लगने के मामले में युवक के पिता की याचिका पर **सीजेएम** कोर्ट के न्यायाधीश **विभांशु सुधीर** ने तत्कालीन **सीओ संभल अनुज चौधरी** और तत्कालीन कोतवाली प्रभारी **अनुज तोमर** समेत **20** से अधिक पुलिसकर्मियों के विरुद्ध **एफआईआर** दर्ज करने के आदेश पारित किए हैं। संभल हिंसा मामले में **चंदौसी** की **सीजेएम** कोर्ट ने तत्कालीन **सीओ अनुज चौधरी** और **इंस्पेक्टर अनुज तोमर** समेत **20** से अधिक पुलिसकर्मियों पर **एफआईआर** दर्ज करने...
इंदौर-बुधनी रेल लाइन से बदलेगा मध्य प्रदेश का रेल नक्शा, आरवीएनएल ने पहाड़ चीरकर रचा इतिहास

इंदौर-बुधनी रेल लाइन से बदलेगा मध्य प्रदेश का रेल नक्शा, आरवीएनएल ने पहाड़ चीरकर रचा इतिहास

मध्य प्रदेश, राज्य
देवास/ कन्नौद, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के रेल मानचित्र को नया आकार देने वाली बहुप्रतीक्षित इंदौर–बुधनी नई रेल लाइन परियोजना ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रेल विकास निगम लिमिटेड (**आरवीएनएल**) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की टनल-2 में पहली 100 मीटर खुदाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि बेहद कठिन और कमजोर भू-स्थितियों में महज दो महीनों के भीतर प्राप्त की गई है, जिसे इंजीनियरिंग कौशल और आधुनिक तकनीक का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। इंदौर-बुधनी रेल लाइन परियोजना पूरी होने के बाद इंदौर और जबलपुर के बीच की रेल दूरी लगभग 150 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इससे मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच सीधा, तेज और अधिक प्रभावी रेल संपर्क स्थापित होगा। यह परियोजना यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाएगी, साथ में माल परिवहन के लिए भी एक नया और सशक्त कॉरिडोर साबित ह...
यमुनानगर:वाल्मीकि मंदिर के पास मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

यमुनानगर:वाल्मीकि मंदिर के पास मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

अपराध
यमुनानगर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर जिले में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जगाधरी के मटका चौक क्षेत्र में वाल्मीकि मंदिर के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष से अधिक आंकी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय मंदिर के सामने सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा गया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सिटी थाना जगाधरी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के कपड़े गीले थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक ठंड और नशे की हालत मौत का कारण हो सकती है। हालांकि, वा...
मुख्यमंत्री साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को वीर अमर शहीद दीपक भारद्वाज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री साय ने वीर शहीद दीपक भारद्वाज के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन और कर्तव्यनिष्ठा देश एवं प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना और उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखना हम सभी का कर्तव्य है। उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल 2021 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले अंतर्गत तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इनमें सब-इंस्पे...