NEET- JEE Main जैसी बड़ी परीक्षाओं में फेस रिकग्निशन तकनीक लागू करने की तैयारी..
नई दिल्ली। JEE Main , NEET UG 2026: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) वर्ष 2026 से नीट और जेईई जैसी अपनी बड़ी प्रवेश परीक्षाओं (Major Entrance Exams) में अभ्यर्थियों की पहचान वेरिफाई करने के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक (Face Recognition Technology) लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही इन प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के लिए लाइव फोटो खींचने का विकल्प भी जोड़ा जाएगा। यानी अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय अपनी स्कैन लेटेस्ट फोटो अपलोड करने के साथ साथ वेबकैम या मोबाइल से अपनी लाइव फोटो खींचकर भी अपलोड करनी होगी।
सूत्रों के अनुसार 2025 की नीट परीक्षा में यूआईडीएआई ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का पायलट परीक्षण ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ (पीओसी) किया था। यह परीक्षण दिल्ली के चुनिंदा नीट यूजी परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। ये प्रक्रिया एनटीए के प...









