Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Amit Shah

भाजपा सरकार बनने पर ममता शासन के भ्रष्टाचार की जांच में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की होगी निगरानी: अमित शाह

भाजपा सरकार बनने पर ममता शासन के भ्रष्टाचार की जांच में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की होगी निगरानी: अमित शाह

राष्ट्रीय
कोलकाता, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनती है, तो ममता बनर्जी सरकार के दौरान हुए सभी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में की जाएगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा और सभी को अभियोजन का सामना करना पड़ेगा। उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में आयोजित एक जनसभा में बोलते हुए शाह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर कठोर हमले किए। उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार में पूरी तरह से संस्थागत हो चुका है और इसकी कीमत आम जनता चुका रही है। कोलकाता के आनंदपुर में हुए वेयरहाउस अग्निकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं था, बल्क...
अमित शाह का तृणमूल पर प्रहार: ममता बनर्जी को चुनौतियों का सामना करने को कहा

अमित शाह का तृणमूल पर प्रहार: ममता बनर्जी को चुनौतियों का सामना करने को कहा

राष्ट्रीय
सिलीगुड़ी, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सिलीगुड़ी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भर्ती घोटाले, गौ-तस्करी और राजनीतिक हिंसा जैसे मुद्दों को उठाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधी चुनौती दी। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यदि ममता बनर्जी सच में भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, तो उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में आपराधिक मामलों में आरोपित अपने 23 नेताओं को टिकट नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर आप भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करती हैं, तो अपने 23 आरोपित नेताओं को टिकट मत दीजिए, तभी आपकी पारदर्शिता पर विश्वास किया जाएगा।” इसके बाद शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ऐसा नहीं करेंगी, क्योंकि टिकट नहीं देने पर वे लोग ‘...
तृणमूल कांग्रेस पर अमित शाह का तीखा हमला, बंगाल में भाजपा सरकार की आवश्यकता पर जोर

तृणमूल कांग्रेस पर अमित शाह का तीखा हमला, बंगाल में भाजपा सरकार की आवश्यकता पर जोर

राष्ट्रीय
कोलकाता, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है और भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दे दिया गया है। शाह ने कहा कि चुनावी फायदे के लिए सीमा सुरक्षा से संबंधित कदमों को जानबूझकर रोका जा रहा है। बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में अमित शाह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में टीएमसी सरकार का जाना निश्चित है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन न केवल राज्य के लिए, बल्कि पूरे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। अमित शाह ने आगे कहा कि बंगाल में जिस तरह से घुसपैठ हो रही है, वह देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत के आदेश के बावजूद टीएमसी सरकार सीमा ...
तीसरी बार भाजपा सत्ता में आई तो असम से हर घुसपैठिए को निकाला जाएगा: अमित शाह

तीसरी बार भाजपा सत्ता में आई तो असम से हर घुसपैठिए को निकाला जाएगा: अमित शाह

राष्ट्रीय
डिब्रूगढ़, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरी बार असम में सत्ता में आती है, तो राज्य से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को बाहर किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इसने अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए असम को बांग्लादेशी घुसपैठियों की चरागाह बना दिया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस शासन के समय काजीरंगा जैसे संरक्षित क्षेत्रों पर अवैध कब्जेदारों को बसने का साहस मिला। गृहमंत्री का कहना था कि असम की जनसांख्यिकी में हो रहे बदलाव को रोकने के लिए भाजपा का पुनः सत्ता में आना आवश्यक है। उन्होंने डिब्रूगढ़ में दूसरी राजधानी के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना की और असम की जनता से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दि...
दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News कोलकाता में ‘आई-पैक’ के दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने पिछले शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सांसद अपने हाथों में प्लेकार्ड लिए हुए थे, जिन पर तरह-तरह के नारे लिखे थे। बाद में, दिल्ली पुलिस ने इन सांसदों को हिरासत में ले लिया और उन्हें संसद मार्ग थाने ले गई। हिरासत में लिए गए सांसदों में डेरेक ओ'ब्रायन, शताब्दी रॉय, महुआ मोइत्रा, बापी हलदर, साकेत गोखले, प्रतिमा मंडल, कीर्ति आज़ाद और डॉ. शर्मिला सरकार प्रमुख रूप से शामिल थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि कल पूरे भारत, विशेषकर बंगाल ने देखा कि गृह मंत्रालय ने कैसे ईडी का दुरुपयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी को उनकी पार्टी की राजनीति...
राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली से देश की आंतरिक सुरक्षा को मिलेगी मजबूती: अमित शाह

राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली से देश की आंतरिक सुरक्षा को मिलेगी मजबूती: अमित शाह

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा विकसित राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली (एनआईडीएमएस) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रणाली देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेगी। यह एआई-सक्षम राष्ट्रीय मंच देशभर से तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से संबंधित डेटा को एकत्रित कर उसका विश्लेषण करेगा और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा करेगा। अमित शाह ने इस मौके पर एनएसजी की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ है। इसकी वीरता, अद्वितीय कौशल और समर्पण के कारण ही देशवासी स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनआईडीएमएस के माध्यम से विस्फोटकों से जुड़ी आतंकी घटनाओं के विश्लेषण, रोकथाम और प्रभावी...