संजय की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम का न्यूजीलैंड दौरा, खेल मित्रता के 100 साल का जश्न
नई दिल्ली, 09 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। हॉकी इंडिया ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए 20 खिलाड़ियों की पुरुष टीम की सूची आज प्रकाशित की। पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी संजय को टीम का कप्तान चुना गया है। यह दौरा 15 से 23 नवंबर तक ऑकलैंड के लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा, जहाँ भारतीय टीम मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी।
यह कार्यक्रम 2026 इंडिया-न्यूजीलैंड सेंचुरी ऑफ स्पोर्टिंग यूनिटी इवेंट-खेल साझेदारी के माध्यम से भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकता के 100 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। दोनों देशों के खेल संबंधों की शुरुआत 1926 में मानी जाती है, जब मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व वाली भारतीय सेना की हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। इस ऐतिहासिक माइलस्टोन को स्मरण करने के साथ-साथ भविष्य के खेल सहयोग को सुदृढ़ करने का यह अवसर माना...
