अमित शाह ने अहमदाबाद में 1,400 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, सरखेज‑इस्कॉन ओवरब्रिज सहित कई परियोजनाओं को जनता को समर्पित
अहमदाबाद, 09 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अहमदाबाद को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देते हुए 1,400 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने 450 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले सरखेज‑इस्कॉन एलिवेटेड ओवरब्रिज का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। साथ ही वाडज स्थित रामापीर टेकरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकानों के लाभार्थियों को चाबियाँ सौंपीं।
उद्घाटन समारोह में शाह ने कहा, “पहले सरखेज से गांधीनगर पहुँचने में वाहन चालकों को काफी समय लगता था, लेकिन अब ओवरब्रिज के खुलने से बिना ट्रैफिक सिग्नल के सीधे गांधीनगर पहुँचना संभव होगा। प्रतिदिन दो लाख से अधिक लोगों को इससे आवागमन में सुविधा मिलेगी। एसजी हाइवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और वाईएमसीए, प्रह्लादनगर तथा कर्णावती क्लब जंक्शन पर लगने...
