Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मौद्रिक नीति समिति

अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर दो साल के उच्चतम स्तर 6.09% पर पहुंची

अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर दो साल के उच्चतम स्तर 6.09% पर पहुंची

आर्थिक
नई दिल्ली, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। महंगाई की लहर ने आम आदमी को झटका दिया है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेज़ी से वृद्धि के कारण खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में 6.09 % तक पहुंच गई, जो पिछले महीने 5.54 % रही थी। इस आंकड़े को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आधार पर गणना किया गया है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार, खाद्य महंगाई अक्टूबर में 8.94 % तक बढ़ी, जबकि सितंबर में यह 7.74 % थी। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्टूबर की खुदरा महंगाई 6.63 % रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 5.41 % पर रही। मंत्रालय ने बताया कि इस बढ़ोतरी के मुख्य कारण प्याज (116.22 %), लहसुन (60.74 %), चाँदी के आभूषण (52.39 %), अदरक (48.32 %) और नींबू (47.30 %) की कीमतों में भारी उछाल हैं। पिछले दो साल में पहली बार खुदरा महंगाई आरबीआई की छह प्रतिशत की संतोषजनक सीमा से अधिक हो गई है। यह आंकड़ा मौद्रिक नीत...