Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर : 1930 में लंदन में शुरू हुआ प्रथम गोलमेज सम्मेलन, भारत के संवैधानिक भविष्य पर हुई चर्चा

इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर : 1930 में लंदन में शुरू हुआ प्रथम गोलमेज सम्मेलन, भारत के संवैधानिक भविष्य पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय
लंदन, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। 12 नवंबर 1930 को लंदन में पहला गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन हुआ, जिसका उद्देश्य भारत के संवैधानिक भविष्य और सत्ता‑हस्तांतरण की रूपरेखा पर चर्चा करना था। इस सम्मेलन में ब्रिटिश सरकार की ओर से आयोजित कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को छोड़कर देश के प्रमुख राजनीतिक दलों और रियासतों के 73 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह वह पहला मौका था जब भारत के राजनीतिक भविष्य पर भारतीय और ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने एक ही मंच पर विचार‑विमर्श किया। सम्मेलन का समय महात्मा गांधी के नेतृत्व में चल रहे सविनय अवज्ञा आंदोलन के तीव्र चरण के साथ मेल खाता था, और ब्रिटिश सरकार का लक्ष्य राजनीतिक दबाव को घटाते हुए साइमन कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर संवैधानिक सुधारों की संभावनाओं का मूल्यांकन करना था। बैठकों में संघीय ढांचा, प्रांतीय स्वायत्तता, अल्पसंख्यकों के अधिकार, रक्षा सेवाएँ और मताधिकार जैस...