Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बैंक धोखाधड़ी

बुजुर्ग के खाते से बिना ओटीपी निकाले 10 लाख रुपये की चोरी, एफआईआर दर्ज

बुजुर्ग के खाते से बिना ओटीपी निकाले 10 लाख रुपये की चोरी, एफआईआर दर्ज

अपराध
शिमला, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। साइबर ठगी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, और बुजुर्ग नागरिक भी इसका शिकार बन रहे हैं। हालिया घटना शिमला जिले में हुई है, जहां एक 69 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से अस्पताल में इलाज के दौरान लगभग दस लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि न तो उन्होंने किसी को ओटीपी, पिन, या पासवर्ड बताया और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया, फिर भी उनके खाते से इतनी बड़ी राशि गायब हो गई। ठगी का शिकार हुए बुजुर्ग, जो सुन्नी के मूल निवासी हैं, वर्तमान में उपनगर संजौली में रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका एक राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता है। 3 जनवरी को जब वे अस्पताल में थे, उनके बैंक खाते से दो बार पैसे निकाल लिए गए। पहली बार पांच रुपये और दूसरी बार 4.99 रुपये की निकासी की गई। शिकायकर्ता ने कहा कि जब वे अस्पताल में इलाज करवाने में व्...
संगठित बैंक धोखाधड़ी का भगोड़ा गिरफ्तार

संगठित बैंक धोखाधड़ी का भगोड़ा गिरफ्तार

अपराध
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संगठित बैंक धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों में 18 वर्षों से फरार चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपित लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे कानून से बचता फिर रहा था। क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमित निश्चल उर्फ सनी उर्फ सोनू चौहान (48) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। आरोपित थाना डीबीजी रोड में दर्ज वर्ष 2001 के एक मामले में वांछित था। जिसमें चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराएं लगी थीं। इस मामले की जांच पहले स्पेशल सेल द्वारा की गई थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से संगठित अपराध और आर्थिक अपराधों में शामिल फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान एक गुप्त स...