नेपाल संवत 1147 की धूम, प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने दी शुभकामनाएँ
काठमांडू, 10 नवंबर (हि.स.)। नेपाल संवत के नए वर्ष 1147 का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। विशेष रूप से नेवार समुदाय के लोग इस दिन को अपने पारंपरिक नए साल के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। आज शहर के विभिन्न स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान और पारम्परिक उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।
नेपाल संवत का अपना विशिष्ट कैलेंडर है, जिसकी स्थापना 880 ईस्वी में लिच्छवि राजा राघवदेव के शासनकाल में शंखधर साख्वा ने की थी। उन्होंने जनजनों को कर्ज़ से मुक्त किया, और इस ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करने के लिये 18 नवंबर 1999 को शंखधर साख्वा को राष्ट्रीय विभूति के रूप में मान्यता दी गई थी।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा कि पारम्परिक त्यौहार सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने, आपसी मतभेदों को भुलाकर लोगों को एक साथ लाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा, “ये पर्व सामाजिक सद्...
