बर्धमान की बड़ी मां के दरबार में अनूठी परंपरा, भक्त चढ़ाते हैं मोबाइल और स्मार्टवॉच
बर्धमान, 09 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के वीरहाटा स्थित बड़ी मां के मंदिर में काली पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित मां काली की भव्य प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। हालांकि, इस मंदिर की खासियत सिर्फ इसकी प्राचीन तांत्रिक परंपराएं ही नहीं, बल्कि मां को चढ़ाए जाने वाले आधुनिक उपहार भी हैं। यहां भक्त मां को मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच तक भेंट करते हैं। इस तरह मंदिर में आस्था, परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
मंदिर के मुख्य पुजारी देवाशीष मुखर्जी वर्ष 1988 से मंदिर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके अनुसार, बर्धमान जिला परिषद, सूचना एवं संस्कृति विभाग, कलकत्ता गजेटियर और राजबाड़ी के इतिहास में मंदिर की स्थापना से संबंधित कोई प्रमाणिक दस्तावेज नहीं मिला है। हालांकि, मंदिर की उत्पत्ति ...
