निर्वाचन आयोग ने नेपाल की समानुपातिक सूची से 76 उम्मीदवारों के नाम हटाए
काठमांडू, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। निर्वाचन आयोग ने निर्धारित 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों द्वारा प्रस्तुत समानुपातिक प्रतिनिधित्व की बंद सूची से 76 उम्मीदवारों के नाम हटाने का निर्णय किया है। आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों का विवरण सत्यापित करने के उपरांत यह निर्णय लिया गया है। हटाए गए उम्मीदवारों में से 21 उम्मीदवार क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो नेपाल (सीआईबी नेपाल) की ब्लैकलिस्ट में पाए गए। इसके अलावा, 25 उम्मीदवार ऐसे थे जिनके नाम एक साथ प्रांतीय सभा सदस्यता की समानुपातिक बंद सूचियों में भी शामिल थे।
इसी तरह, 10 उम्मीदवारों का नाम हटाया गया जो आयोग द्वारा लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं कर पाए थे, 4 उम्मीदवार न्यूनतम 25 वर्ष की आयु पूरे नहीं कर पाए थे, और 1 उम्मीदवार का नाम मतदाता नामावली में नहीं था। इसके अतिरिक्त, 2 उम्मीदवार ऐसे पाए गए जो पिछड़े क्षेत्र...








