Tuesday, November 10खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: एस. 5653

ट्रंप ने सीनेटरों से ऊर्जा परियोजनाओं की मंजूरी प्रक्रिया सरल करने के लिए समर्थन मांगा

ट्रंप ने सीनेटरों से ऊर्जा परियोजनाओं की मंजूरी प्रक्रिया सरल करने के लिए समर्थन मांगा

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 09 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी सीनेटरों से अमेरिकी वहनीयता एवं रोजगार अधिनियम (एस. 5653) के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने इस विधेयक को देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में स्थिति मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखा, “मैं सभी सीनेटरों से एस. 5653 के समर्थन में वोट करने का अनुरोध करता हूँ। यह विधेयक अमेरिका की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और वैश्विक वर्चस्व की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।” विधेयक का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा और आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं की सरकारी मंजूरी प्रक्रिया को सरल, तेज और अधिक पारदर्शी बनाना है। राष्ट्रपति ने कहा, “यह ऐतिहासिक सुधार हमारी अमेरिका प्रथम ऊर्जा नीति को कानूनी स्वरूप देगा, जिससे तेल एवं गैस पाइपलाइन, खनन परियोजनाएँ और बिजली संयंत्र तेज़ी से बनें...