Tuesday, November 10खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आर्यन गुप्ता उर्फ बंटी

फेसबुक दोस्त ने ईंट से कुचल कर हत्या की, महिला छिपकर प्रेमी से मिलने आई थी

फेसबुक दोस्त ने ईंट से कुचल कर हत्या की, महिला छिपकर प्रेमी से मिलने आई थी

अपराध
गाजियाबाद, 10 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में स्थित नाईपुरा कॉलोनी में सोमवार रात को पिंकी नाम की 28 वर्षीय महिला का ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। महिला अपने बहन के साथ पिंटू के कमरे पर पहुँची थी, जहाँ उसने अपने पति प्रमोद से छिपकर एक प्रेमी से मिलने की योजना बनाई थी। हत्या के बाद पिंटू ने अपना बैग लेकर भागने का प्रयास किया, परंतु उसकी बहन ने संदेह जताया। वह कमरे में प्रवेश कर गई तो पिंकी को खून से लथपथ पड़ा देखा और चिल्ला उठी। इस शोर पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पिंटू तथा उसके साथ रहने वाले मित्र आर्यन गुप्ता उर्फ बंटी (22) को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मृतक की पहचान पिंकी पत्नी प्रमोद के रूप में हुई, जो गांव मलकपुर, थाना अनूपशहर, जिला बुलंदशहर की रहने वाली है...