Tuesday, November 10खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आनंद सिंह उर्फ रगड़ू

कानपुर में मकान के विवाद में बड़े भाई को ईंट से कुचलकर मार दिया, खाली प्लॉट में मिला शव

कानपुर में मकान के विवाद में बड़े भाई को ईंट से कुचलकर मार दिया, खाली प्लॉट में मिला शव

अपराध
कानपुर, 09 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय गांधी नगर में मकान को लेकर चल रहे विवाद ने रात के दौरान खूनखराबा कर दिया। पड़ोस के एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, छोटे भाई ने बड़े भाई को ईंट से मारकर हत्या कर दी और फिर शव को उस खाली प्लॉट में फेंक दिया। शव की पहचान 40 वर्षीय आनंद सिंह उर्फ रगड़ू के रूप में की गई है। उनका प्रियम सिंह नामक छोटे भाई के साथ मकान को लेकर कई सालों से झगड़ा चलता आ रहा था। पहले भी दोनों के बीच झगड़ा होने पर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की थी। पुलिस के अनुसार, देर रात नशे की हालत में फिर से विवाद उत्पन्न हुआ। बातें जल्दी ही मारपीट में बदल गई और इस दौरान छोटे भाई ने ईंट से प्रहार कर बड़े भाई को मार गिराया। उसके बाद शव को पड़ोस में स्थित सचिन कुम...