Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: भारत

अमन-शांति, सुरक्षा और प्रगति के लिए आपसी संवाद ज़रूरी

अमन-शांति, सुरक्षा और प्रगति के लिए आपसी संवाद ज़रूरी

लेख
By: - प्रो. जसीम मोहम्मद अमन-शांति, सुरक्षा और प्रगति के लिए आपसी संवाद ज़रूरी पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपालजी को सुनने का अवसर मिला। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस बात पर ज़ोर दिया कि हिंदू-मुसलमानों के बीच आपसी संवाद का मकसद मुसलमानों को आरएसएस के नज़रिए को मानने के लिए बाध्य करना नहीं है, बल्कि उनकी चिंताओं और कठिनाइयों को ईमानदारी से समझना है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारतीय समाज की संवाद परंपरा यह मानती है कि हर तर्क में कुछ सचाई होती है। आपस में सिर्फ़ एक-दूसरे पर आरोप लगाने या अलग-अलग पक्षों द्वारा सांप्रदायिक उन्माद की घटनाओं का उल्लेख करने से कुछ हासिल नहीं होता। उन्होंने यह उल्लेख किया कि सांप्रदायिक तनाव की असली जड़ "दूसरों को अलग-थलग करने" में है, जबकि समावेशी स्वरूप में समाज को एकजुट करने की शक्ति है। बताया कि सांप्रदायिक घट...
इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच के लिए खास सुरक्षा इंतजाम, दर्शकों में जोश

इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच के लिए खास सुरक्षा इंतजाम, दर्शकों में जोश

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है। इधर, पुलिस और जिला प्रशासन ने मैच को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। इंदौर होलकर स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच शुरू हो गया है। इस मैच को लेकर पूरे शहर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त जोश है। सुबह से ही स्टेडियम के आसपास युवाओं की खासी भीड़ है। बड़ी संख्या में युवा अपने चहेते क्रिकेट प्रेमियों की एक झलक देखने के लिए आए हैं। कोई चहेते खिलाड़ी का पोर्ट्रेट बनाकर लाया तो किसी ने 500 किमी बाइक चलाकर मैच देखने की चाहत पूरी की। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है, वह स्टेडियम के बाहर माहौल देखने, खरीदारी करने के लिए भी पहुंचे हैं। इंदौर के केशव शर्मा अपने हाथों से बने विराट कोहली और अनु...
‘मनरेगा‘ और ‘विकसित भारत जी राम जी‘

‘मनरेगा‘ और ‘विकसित भारत जी राम जी‘

लेख
By:-हृदयनारायण दीक्षित कांग्रेस ’मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान चला रही है। कांग्रेस बीते 11 वर्षों से सत्ताहीन है। अच्छी बात है कि कांग्रेस ने केन्द्र का विरोध करने के लिए सड़क पर आने का निर्णय लिया है। रोजगार योजनाएं गरीबों की आय बढ़ाने की दृष्टि से चलाई गई हैं। कोई भी व्यवस्था जड़ नहीं होती। देशकाल की गति में जीर्ण-शीर्ण और पुराना विस्थापित होता है। नया उसकी जगह लेता रहता है। भाजपा ने कांग्रेस को विस्थापित किया। वह पुरानी होने के साथ-साथ ध्येयनिष्ठ भी नहीं रही। जन समर्थन घटा। भाजपा ने कांग्रेस को विस्थापित कर दिया। कांग्रेस मनरेगा को लेकर अपना रोना रो रही है। मनरेगा में कानूनी तौर पर रोजगार पाने की गारंटी थी लेकिन प्रमुख विपक्षी दल होने के बावजूद वह नए वी.बी.जी राम जी एक्ट का विरोध कर रही है। देखना यह चाहिए कि राजग सरकार द्वारा लाए गए नए अधिनियम की अच्छाइयां बुराइयां क्या हैं? आइए नए अधिनियम...
हिंदू समाज की एकता से संस्कृति और अखंडता की सुरक्षा संभव: दत्तात्रेय होसबाले

हिंदू समाज की एकता से संस्कृति और अखंडता की सुरक्षा संभव: दत्तात्रेय होसबाले

राष्ट्रीय
दरभंगा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार में दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड अंतर्गत लगमा गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एकदिवसीय विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज की एकता पर विशेष जोर दिया। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब-जब हिंदू समाज में विभाजन की दरार उत्पन्न हुई है, तब-तब विदेशी आक्रांताओं ने देश पर शासन किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही भारत को सशक्त बनाती रही है और यही देश की सबसे बड़ी ताकत रही है। जब समाज संगठित रहा, तब राष्ट्र ने उन्नति की और जब समाज में बंटवारा हुआ, तब देश को बाहरी आक्रमणों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कह...
भारत ने दक्षिण अफ्रीका में नौसैनिक अभ्यास को ब्रिक्स गतिविधि नहीं माना

भारत ने दक्षिण अफ्रीका में नौसैनिक अभ्यास को ब्रिक्स गतिविधि नहीं माना

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दक्षिण अफ्रीका के तटों पर आयोजित नौसैनिक अभ्यास में शामिल न होने की खबरों के बीच भारत ने कहा है कि यह कोई नियमित या संस्थागत ब्रिक्स गतिविधि नहीं है। यह अभ्यास पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका की पहल थी, जिसमें हिस्सा नहीं लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि भारत ने हाल ही में आयोजित ‘ब्रिक्स नौसैनिक अभ्यास’ में भाग नहीं लिया। यह अभ्यास पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका की पहल थी, जिसमें कुछ ब्रिक्स सदस्य देशों ने हिस्सा लिया। इसे नियमित या संस्थागत ब्रिक्स गतिविधि नहीं माना जा सकता और सभी सदस्य देशों ने इसमें भाग भी नहीं लिया। जायसवाल ने कहा कि भारत ने पहले भी ऐसे अभ्यासों में भाग नहीं लिया है। भारत जिस नियमित अभ्यास का हिस्सा है, वह भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका समुद्री अभ्यास (आईबीएसएएमएआर) समुद्री अभ्यास है, जिसमें भारत, ब्रा...
औषधीय विलायती तुलसी पर फंगल संकट, बीएचयू के शोध को अमेरिका के जर्नल में जगह मिली

औषधीय विलायती तुलसी पर फंगल संकट, बीएचयू के शोध को अमेरिका के जर्नल में जगह मिली

विशेष समाचार
वाराणसी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। औषधीय गुणों से भरपूर विलायती तुलसी (मेसोस्फेरम सुवेओलेंस) पर एक विनाशकारी फंगल बीमारी का खतरा सामने आया है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वनस्पति विज्ञान के वैज्ञानिकों के शोध में इस पौधे में एक घातक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह भारत में विलायती तुलसी पर इस फंगस के संक्रमण का पहला दर्ज मामला माना जा रहा है। बीएचयू के वनस्पति विज्ञान विभाग स्थित उन्नत अध्ययन केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, विलायती तुलसी की पत्तियों पर भूरे रंग के धब्बे और शॉट-होल जैसे लक्षण पाए गए। विस्तृत मॉर्फोलॉजिकल, पैथोलॉजिकल और मॉलिक्यूलर विश्लेषण के बाद इसके लिए ‘कोरीनेस्पोरा कैसिइकोला’ फंगस को जिम्मेदार ठहराया गया है। इस शोध दल में डॉ. राघवेंद्र सिंह, शोधार्थी अभिनव, अजय कुमार नायक और सौम्यदीप रजवार के साथ-साथ केरल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शंभू कुमार एवं गोरखपुर ...
हिंदू होने का मर्म है विविधता में एकता और आत्मभूतेषु भाव

हिंदू होने का मर्म है विविधता में एकता और आत्मभूतेषु भाव

लेख
By: -------------- भारत एक देश होने के साथ ही एक चेतना है, एक संस्कार है, एक जीवन दृष्टि है। यह वह भूमि है जहां हजारों वर्षों से मानवता को जीने की कला सिखाई गई, जहां विविधता को शक्ति के रूप में देखा गया और जहां अंत:चेतना को ही एकता के लिए समाज की आधारशिला बनाया गया। इसी भारत के स्‍व को स्वर देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आज जो कहा है, वह हम सभी के लिए गहन रूप से विचारणीय है। वस्‍तुत: ये भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ने वाला वैचारिक उद्घोष है। जिसमें कि उनके शब्द हर हिंदू, हर सनातनी और हर भारतवासी के भीतर यह भाव जगाते हैं कि इस राष्ट्र का चरित्र हमारे आचरण से बनता है और इसकी जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। डॉ. भागवत का यह कथन है कि भारत एक भौगोलिक इकाई से ऊपर एक चरित्र है, जोकि भारतीय सभ्यता के मूल स्वभाव को रेखांकित करता है। भारत की पहचान उसकी ...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर युवाओं को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर युवाओं को दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज यानि शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस भविष्य में ज़्यादा नई नौकरियां पैदा करने के लिए स्टार्टअप की क्षमता और सामर्थ्य को मान्यता देता है। यह एक बेहतरीन चक्र है जो एक दूसरे को पोषित करेगा। उद्यमी संस्कृति ज़्यादा नौकरियां पैदा करेगी और ज़्यादा नौकरियां ज़्यादा संभावित उद्यमियों को जन्म देंगी। दरअसल, राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा - राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने वर्ष 2016 में आज ही के दिन राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में स्टार्टअप इंडिया लॉन्च किया था। हमारे देश के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनकर सफलता के नित नए अ...
विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया

विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया

आर्थिक
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए अच्‍छी खबर है। विश्व बैंक ने मजबूत घरेलू मांग और कर सुधारों के दम पर चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। यह उसके जून के अनुमान से 0.9 फीसदी ज्‍यादा है। विश्व बैंक ने जारी अपनी प्रमुख रिपोर्ट ‘वैश्विक आर्थिक संभावनाएं’ में कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अगामी वित्‍त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर धीमी होकर 6.5 फीसदी रह सकती है। विश्‍व बैंक जीडीपी का ये अनुमान इस धारणा पर आधारित है कि अमेरिका का 50 फीसदी आयात शुल्क इस दौरान लागू रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया है, ”इसके बावजूद उम्मीद है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज वृद्धि...
उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने देशवासियाें काे दी मकर संक्रांति व पोंगल की शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने देशवासियाें काे दी मकर संक्रांति व पोंगल की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति, पोंगल, सुग्गी हब्बा, माघी, भोगली बिहू, खिचड़ी, पौष पर्व, उत्तरायण और मकरविलक्कू के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। गुरुवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर पोस्ट किया, “थाई पोंगल के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह फसल का त्योहार हमें प्रकृति, हमारे किसानों और कड़ी मेहनत की भावना के प्रति हमारी गहरी कृतज्ञता की याद दिलाता है, जो हमारे देश को बनाए रखती है। पोंगल हर घर में समृद्धि, सद्भाव और नई उम्मीद लाए। मैं सभी के लिए खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पोंगल और संक्रांति के मौके पर सभी को बधाई! यह देखकर खुशी होती है कि पोंगल कैसे लोगों को एक साथ लाता है और हमारे समाज में गर्मजोशी...