Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अपराध

सिरसा: तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद

सिरसा: तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद

अपराध
सिरसा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए की 115 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक **दीपक सहारण** ने बुधवार को बताया कि **सीआईए ऐलनाबाद** पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव **संतनगर** क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान गांव संतनगर की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 101 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर की पहचान **बंसत सिंह** निवासी संतनगर जिला सिरसा के रूप में हुई। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने **रानियां** शहर क्षेत्र से **विक्रम सिंह** को सात ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। इसके अलावा **एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा...
जालौन में गौकशी गिरोह से पुलिस मुठभेड़, दो आरोपित घायल, अवैध हथियार बरामद

जालौन में गौकशी गिरोह से पुलिस मुठभेड़, दो आरोपित घायल, अवैध हथियार बरामद

अपराध
उरई, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यूपी के जालौन जिले में गोकशी की एक वारदात को अंजाम देने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह के शातिर बदमाशों से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश कल्ला और जावेद के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध असलहा, कारतूस के साथ गौकशी के उपकरण और घटना में इस्तेमाल बाइक व नकदी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, कोंच थाना क्षेत्र के कुदरा गांव में कुछ दिन पहले अज्ञात बदमाशों ने एक गौवंश की हत्या कर दी थी और उसके अवशेष छोड़कर फरार हो गए थे। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और संदिग्ध गिरोह की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि यही गिरोह ग्राम खोवा और रवा के बीच शातिर बदमाश संपर्क मार्ग पर है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने संदिग्धों को घेरा तो उन्होंने...
जालसाज व चोर गिरोह के सरगना की जमानत याचिका को गैंगस्टर न्यायालय ने किया निरस्त

जालसाज व चोर गिरोह के सरगना की जमानत याचिका को गैंगस्टर न्यायालय ने किया निरस्त

कानून
मऊ, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट के पीठासीन अधिकारी राजीव कुमार वत्स ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में सुनवाई के दौरान अभियुक्त गैंग लीडर की जमानत याचिका निरस्त कर दी। अभियुक्त द्वारा दाखिल जमानत याचिका पर उसके अधिवक्ता व राज्य की तरफ से कृष्ण शरण सिंह, विशेष लोक अभियोजक, गैंगस्टर एक्ट, जिला मऊ को सुनने व केस डायरी और अभियोजन प्रपत्र के अवलोकन के पश्चात निरस्त करने का निर्णय सुनाया। प्रस्तुत प्रकरण थाना-कोतवाली, जिला मऊ का है, थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभियुक्त द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अवैध तरीके से ठगी व चोरी करने का अपराध किया जा रहा था। इस सक्रिय गिरोह पर नियंत्रण हेतु थाना प्रभारी कोतवाली, जिला मऊ द्वारा गैंग चार्ट तैयार कर उसका जिला मजिस्ट्रेट- मऊ द्वारा नियमानुसार अनुमोदन के पश्चात मुकदमा गैंग लीडर होज़ैफा नस...
राजतंत्र समर्थक प्रदर्शन के लिए 50 लाख लोगों को संदेश भेजने वाला युवक गिरफ्तार

राजतंत्र समर्थक प्रदर्शन के लिए 50 लाख लोगों को संदेश भेजने वाला युवक गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अनधिकृत रूप से 50 लाख लोगों को एक साथ संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी काजी कुमार आचार्य के अनुसार काठमांडू अपराध अनुसंधान कार्यालय की टीम ने मंगलवार रात चितवन निवासी निदेश सेढाईं को हातीसार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 34 वर्षीय सेढाईं, जो कि वाहन व्यवसाय से जुड़े हैं, ने नेपाल टेलिकम के गेटवे का उपयोग कर ‘एटी अलर्ट’ प्रणाली के माध्यम से 50 लाख एसएमएस भेजे थे। एसपी आचार्य के अनुसार सेढाईं ने स्वयं 50 लाख लोगों को संदेश भेजने की बात स्वीकार की है। एसपी आचार्य ने बताया कि उकसाने के आरोप में उनके खिलाफ सार्वजनिक हित के विरुद्ध अपराध के तहत जांच की जाएगी। नेपाल टेलिकम ने भी आज एक बयान में कहा कि वह केवल व्यापार-व्यवसाय प्रवर्द्धन के उद्देश्य से ही एसएमएस प्रसारण...
पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

अपराध
बरेली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के बरेली में गौकशी के मामले में बहेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 8 जनवरी को थाना बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम सुकटिया में गन्ने के खाली खेत में प्रतिबंधित पशु का अवैध वध किया गया था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। म मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नारायण नंगला क्षेत्र के जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे खेतों की ओर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी...
पुलिस ने ‘गूगल गैंग’ के सदस्यों को किया गिरफ्तार, मंदिरों में करते थे चोरी

पुलिस ने ‘गूगल गैंग’ के सदस्यों को किया गिरफ्तार, मंदिरों में करते थे चोरी

अपराध
रायबरेली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो आधुनिक तकनीक का उपयोग करके मंदिरों को अपना निशाना बना रहा था। सोमवार को जगतपुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 'गूगल मैप गैंग' के सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के अनुसार, पकड़े गए गिरोह का काम करने का तरीका बेहद चौंकाने वाला है। गिरोह का सरगना मध्य प्रदेश के भिंड का निवासी है। ये लोग चोरी करने के बाद अलग-अलग शहरों में जाकर गूगल सर्च के जरिए वहां के प्रसिद्ध और संपन्न मंदिरों को खोजते थे। गिरोह ने पकड़े जाने से बचने के लिए एक अनोखा 'सुरक्षा उपाय' भी बनाया था। उनके साथ एक महिला होती थी, जिसे पुलिस चेकिंग के दौरान गंभीर रूप से बीमार बता कर सहानुभूति हासिल करते और बिना किसी ज...
धमतरी जिले में 35 प्रतिशत अपराधों में कमी आई, उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों को पुरस्कृत किया

धमतरी जिले में 35 प्रतिशत अपराधों में कमी आई, उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों को पुरस्कृत किया

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पुलिस लाइन धमतरी के सभा कक्ष में सोमवार को एसपी सूरज सिंह परिहार ने जिले में वर्ष 2025 के अपराधों के बारे में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों को पुरस्कृत किया गया। एसपी सूरज सिंह परिहार ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में कुल 2370 अपराध प्रकरण दर्ज किए गए थे, जो वर्ष 2025 में घटकर 1529 रह गए। इस प्रकार 2024 की तुलना में कुल 35.50 प्रतिशत की कमी आई है। लूट, नकबजनी और चोरी के मामलों में भी 50 प्रतिशत कमी देखने को मिली। वर्ष 2025 के दौरान ऑपरेशन निश्चय के तहत सूखे नशे के मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है, जिसमें 10 प्रकरणों में 22 आरोपितों को गिरफ्तार कर 28.58 ग्राम हेरोइन जप्त की गई। वर्ष 2026 में सूखा नशा और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने की दिशा में भी ...
सिरसा: बेखौफ चोरों ने शहर में तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की नकदी चोरी

सिरसा: बेखौफ चोरों ने शहर में तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की नकदी चोरी

अपराध
सिरसा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिरसा शहर में सिटी थाना के निकट बेखौफ चोरों ने रविवार रात को तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और सामान चुरा लिया। चोर शोरूम की छत के रास्ते में घुसे और स्टील की विंडो तोड़कर भीतर दाखिल हुए। उन्होंने लॉकर और गल्ले तोड़कर लगभग तीन लाख रुपये की नगदी पार कर ली। चोरी के सामान का मूल्यांकन किया जा रहा है। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सोमवार सुबह मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की। एक साथ तीन दुकानों में चोरी होने से व्यापारियों में गहरा रोष है, और उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की अपील की है। स्टालोस शोरूम के संचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि चोर खिड़की तोड़कर अंदर गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने केवल स्टालोस शोरूम नहीं, बल्कि मिस क्लाथ हाऊस पर भी वारदात की। चोर शोरूम के पीछे सीढ़...
बम्हीनडीह में भाई की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपित चंद घंटों में गिरफ्तार

बम्हीनडीह में भाई की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपित चंद घंटों में गिरफ्तार

अपराध
जांजगीर-चांपा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बम्हीनडीह थाना क्षेत्र के मुसलमान मोहल्ला में अपने बड़े भाई को चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई की गई और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 11 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे साहिल खान और उसके बड़े भाई सफर खान के बीच लकड़ी काटने को लेकर विवाद हुआ, जो विकट हो गया। इस दौरान साहिल खान ने अपने पास के धारदार चाकू से सफर खान के सीने पर कई वार किए। गंभीर हालत में सफर खान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बम्हीनडीह में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई की गई। 12 जनवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ...
बलरामपुर : 125 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, बिहार से दबोचे गए मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपित

बलरामपुर : 125 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, बिहार से दबोचे गए मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपित

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बलरामपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 125 किलो गांजा तस्करी मामले का बड़ा खुलासा किया है। ओडिशा से बिहार के तस्करी नेटवर्क की पहचान में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित तीन आरोपितों को सासाराम, बिहार से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को “एंड टू एंड” रणनीति का उत्कृष्ट उदाहरण मानते हुए पुलिस ने प्रत्येक कड़ी को जोड़ते हुए पूरे गिरोह तक पहुंच बनाई। सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बलरामपुर पुलिस ने 26 अगस्त 2025 को ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से बिहार के लिए अवैध गांजा ले जा रहे ट्रेक्टर की दुर्घटना में 125 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस मामले में प्रारंभिक गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने आगे की जांच जारी रखते हुए तस्करी के पूरे नेटवर्क के विवरण को उजागर करने का ऐलान किया। गहन विवेचना के दौरान, पुल...