Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

सूरजपुर पुलिस ने बेईमानी के मामले में तीन आरोपितों को धर दबोचा, तीन ट्रक बरामद

सूरजपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पुलिस ने बेईमानी की एक संगठित साजिश का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों के पास से सरिया बिक्री की रकम से खरीदे गए तीन ट्रक जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये है।

थाना सूरजपुर पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने में सफलता मिली, जब पीड़ित अमित पाण्डेय ने शिकायत दी कि 14 जनवरी 2026 को भेजे गए ट्रक में से लगभग 15 लाख 23 हजार 908 रुपये कीमत का सरिया गायब हो गया था। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपनी जांच को तेज किया और तकनीकी साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपित तक पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपी को जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान मनीष यादव के रूप में हुई।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सरिया को सतना में बेच दिया। इस रकम से आरोपितों ने कई ट्रकों की खरीदारी की थी। पुलिस ने इस मामले में सूरज सोनी और मनीष सिंह परिहार को भी गिरफ्तार किया और विभिन्न धाराएं जोड़ते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विमलेश दुबे समेत अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *