Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

इंदौर में 13 वर्षीय बालक की हत्या, शव फ्लैट में पलंग के अंदर मिला

इंदौर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के श्रीनगर कांकड़ क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। बच्चे का शव शनिवार को उसके घर से लगभग 30 मीटर दूर एक अपार्टमेंट में पलंग के अंदर मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई थी और सिर पर ईंटें मारी गई थीं।

एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान श्रीनगर कांकड़ निवासी अली कादरी (13 वर्ष) पुत्र आफताब के रूप में हुई है। अली शुक्रवार की शाम लगभग 7:30 बजे घर के बाहर से लापता हो गया था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि अली दो युवकों के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद शनिवार सुबह परिवार को इलाके में उसका खून

पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया, जिसके बाद हत्या का पता चला। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में पता चला कि अली को श्रीनगर मेन स्थित श्रीदेवी अपार्टमेंट में जाते हुए देखा गया था, जहां वह अपने एक दोस्त से मिलने आया था। शनिवार सुबह अपार्टमेंट की छत पर उसका जैकेट और पीछे कचरे के ढेर में एक बैग मिला। इसके बाद पुलिस ने पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू की।

अली कोचिंग के लिए घर से निकला था, लेकिन फिर वह घर नहीं लौटा। जब पुलिस ने क्षेत्र के फुटेज देखे, तो वह कॉलोनी के गेट से आता हुआ दिखाई दिया। उसकी आखिरी लोकेशन के आधार पर पुलिस बिल्डिंग तक पहुंची। पुलिस को अली का बैग, किताबें और जैकेट बिल्डिंग की छत पर मिले। पुलिस जब पूछताछ कर रही थी, तब संदिग्ध रेहान (21) पुत्र अब्दुल साकिर पुलिस के साथ घूम रहा था। उसके व्यवहार को संदिग्ध पाते हुए पूछताछ की गई। सख्ती से पूछने पर उसने स्वीकार किया कि शव उसके घर की पलंग पेटी में छिपाया गया है। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छत पर किसी विवाद के बाद बालक की हत्या की गई और बाद में शव को चौथी मंजिल के फ्लैट में छिपाया गया।

रेहान के साथ एक दोस्त और था, जिसने घटना को जानबूझकर छिपाने में मदद की। रेहान का बड़ा भाई हत्या के मामले में पांच साल से जेल में है, जिसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच जारी है, लेकिन हत्या के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। रेहान के साथ एक अन्य युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह घटना पूरे इलाके को झकझोर देने वाली है और एक मासूम की इस तरह हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *