Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: न्यायालय

35 साल बाद फरार हत्यारोपित की गिरफ्तारी, पेश आया पुराना मामला

35 साल बाद फरार हत्यारोपित की गिरफ्तारी, पेश आया पुराना मामला

अपराध
कानपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में कमिश्नरेट कर्नलगंज थाना पुलिस ने एक हत्यारोपित को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 35 वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी को चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर इलाके से पकड़ा गया है। यह व्यक्ति 1990 से फरार है और तब से अब तक वह पुलिस की पकड़ से दूर था। उस पर तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उपायुक्त मध्य अतुल कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि यह मामला 1984 का है, जब कर्नलगंज क्षेत्र में पहलवानों के दो गुटों के बीच रंजिश के दौरान शौकत नामक युवक ने सुल्तान नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित का नाम जोड़ते हुए मुकदमा दर्ज किया और उसे जेल भेजा। बाद में उसे गोंडा जेल में स्थानांतरित किया गया। 1990 में जमानत पर रिहा ह...
दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े मामले में केंद्र की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े मामले में केंद्र की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

कानून
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही को निरस्त करने के केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल की अध्यक्षता वाली बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखने का आदेश दिया। कैट ने 19 जनवरी को अपने आदेश में समीर वानखेड़े के खिलाफ शुरू की गई अनुशासनात्मक कार्यवाही को निरस्त कर दिया था। कैट ने कहा था कि समीर वानखेड़े के खिलाफ बिना प्रक्रियाओं का पालन किए ही अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की गई थी। कैट ने कहा था कि 18 अगस्त, 2025 को समीर वानखेड़े के खिलाफ जारी आरोप पत्र प्रक्रियाओं का दुरुपयोग है। कैट ने कहा कि आरोप पत्र में जो तथ्य पेश किए गए हैं वो विभागीय अनु...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर

अपराध
रायगढ़, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के थाना पुसौर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में फरार आरोपी को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले लगभग एक महीने से पुलिस की नजरों से बच रहा था। पीड़ित बालिका ने 28 दिसंबर 2025 को थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से स्कूल जाती थी। स्कूल जाते समय मनोज खड़िया नामक युवक उसका पीछा कर अश्लील इशारे करता रहा, जिसे उसने नजरअंदाज किया। 27 दिसंबर 2025 को जब वह अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी, तब आरोपी ने उनके पास आकर मोबाइल नंबर मांगा। बालिका के मना करने पर उसने उसका बायां हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। बालिका के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 351/2025 धारा 75(2), 78(1), 12 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आ...
महिला गिरफ्तार, 6 किलो अवैध गांजा बरामद

महिला गिरफ्तार, 6 किलो अवैध गांजा बरामद

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने आज सोमवार को एक घर में दबिश देकर छह किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला को न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि नयामुण्डा मारवाड़ी दुकान के पास रहने वाली नंदनी कश्यप अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने का काम कर रही है और आज अपने घर में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम बनाकर सूचना की पुष्टि हेतु तुरंत नयामुण्डा में संदेहित घर में जाकर देखा गया। वहां एक महिला मिली, जिसने अपना नाम नंदनी कश्यप पति अजय कश्यप (उम्र 32 वर्ष) निवासी बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर बताया। उसके घर की तलाशी लेने पर एक काले रंग के बैग के अंदर खाकी रंग के सेलो टेप में लिपटा पांच पैकेट में कुल 6 क...
भोपाल में छात्र का अपहरण, लूडो गेम पर विवाद के चलते मारपीट और वसूली, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में छात्र का अपहरण, लूडो गेम पर विवाद के चलते मारपीट और वसूली, चार आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑनलाइन लूडो गेम में पैसे नहीं देने के कारण एक छात्र का अपहरण, मारपीट और जबर्दस्ती वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने एमपी नगर क्षेत्र से छात्र को बलात कार में डालकर अगवा किया, फिर उसके साथ मारपीट की और डराने के बाद उससे हजारों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवाए। पुलिस के अनुसार, यह वारदात शुक्रवार रात को एमपी नगर जोन-2 स्थित एक चाय-सुट्टा बार के बाहर हुई। 23 वर्षीय अभय चौहान, जो जहांगीराबाद का निवासी है और एक निजी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है, ने शनिवार को पुलिस को बताया कि वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ उक्त बार में चाय पीने और लूडो खेलने जाता था। वहीं, उसके पूर्व परिचित अमन सोनी, रोहित अहिरवार, मुन्ना वारिस, और लक्की के साथ लूडो खेलता था। शुक्रवार की रात को चाय सुट्‌टा बार के बाहर खेलते समय वह 1...
बड़वानी: डिप्टी कलेक्टर को महिला पटवारी से दुष्कर्म करने के लिए 10 साल की सजा

बड़वानी: डिप्टी कलेक्टर को महिला पटवारी से दुष्कर्म करने के लिए 10 साल की सजा

मध्य प्रदेश, राज्य
बड़वानी, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की तृतीय जिला एवं सत्र न्यायालय ने महिला पटवारी के साथ दुष्कर्म के मामले में तत्कालीन एसडीएम सेंधवा और वर्तमान उज्जैन डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने खराड़ी को 10 साल के कठोर कारावास और एक लाख एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने शनिवार को सुनवाई के दौरान अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को सभी गंभीर आरोपों में दोषी पाया और सजा सुनाई। न्यायालय के फैसले के बाद पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। प्रकरण में पैरवी कर रहे लोक अभियोजक शिवपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि पीड़ित महिला पटवारी ने 29 अप्रैल 2024 में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2016 से 2024 के बीच अभय सिंह खराड़ी ने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए कई बार जबरन शारीर...
जुबीन गर्ग हत्याकांड में तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, गरिमा गर्ग ने जताया संतोष

जुबीन गर्ग हत्याकांड में तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, गरिमा गर्ग ने जताया संतोष

राष्ट्रीय
गुवाहाटी, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जुबीन गर्ग हत्याकांड में कामरूप मेट्रोपॉलिटन के जिला एवं सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को तीन आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत के इस फैसले पर उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने संतोष व्यक्त किया है। न्यायालय ने जुबीन गर्ग की हत्या के मामले में आरोपित अमृत प्रभा महंत और दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया। गरिमा गर्ग ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि असुरों को सजा मिलनी ही होगी और ऐसे अपराधों के लिए किसी तरह की रियायत नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने इस घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के विश्वासघात की कभी उम्मीद नहीं थी। गरिमा गर्ग ने कहा कि जुबीन गर्ग इतने प्यार करने वाले इंसान थे कि इस प्रकार का विश्वासघात कभी सोचा नहीं था।...
महोबा में राजमार्ग किनारे खड़ा ट्रक चोरी, न्यायालय की कार्रवाई के बाद हुआ मुकदमा

महोबा में राजमार्ग किनारे खड़ा ट्रक चोरी, न्यायालय की कार्रवाई के बाद हुआ मुकदमा

अपराध
महोबा, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा 14 टायरा ट्रक गायब होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रक के न मिलने पर उसके मालिक संतलाल रामजी सरोज ने पहले पुलिस थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। संतलाल ने बताया कि वह अपनी ट्रक को 31 जुलाई 2025 को महोबा से कानपुर के लिए ले जा रहा था। चिचारा गांव में ट्रक की वायरिंग जलने के कारण उसने ट्रक को वहीं पर खड़ा कर मिस्त्री की तलाश में जनपद मुख्यालय गया। बारिश के कारण मिस्त्री न मिलने पर वह लगभग 8 बजकर 30 मिनट पर वापस आया तो ट्रक को गायब पाया। इसके बाद उसने खन्ना थाने में शिकायत की और 14 अगस्त को एसपी को भी पत्राचार किया, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया। खन्ना ...
रासायनिक कचरे का सफल निष्पादन, यूनियन कार्बाइड परिसर का विकास अब संभव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रासायनिक कचरे का सफल निष्पादन, यूनियन कार्बाइड परिसर का विकास अब संभव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बताया कि उनकी सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के बाद से पड़े रासायनिक कचरे का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है। अब यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर के समुचित विकास के लिए कार्य आरंभ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को भोपाल के आरिफ नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का गहन निरीक्षण किया और यहाँ स्मारक निर्माण के संबंध में भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक कुमार सिंह, आयुक्त जनसम्पर्क दीपक कुमार सक्सेना, संचालक गैस राहत स्वतंत्र कुमार सिंह, निगमायुक्त संस्कृति जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2 और 3 दिसम्बर 1984 की दरमियानी रात भोपाल में हुई मिथाइल आइसोसायनाइट (एमआईसी) गैस का रिसाव एक...
तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले के पांच आरोपितों की जमानत याचिका खारिज

तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले के पांच आरोपितों की जमानत याचिका खारिज

कानून
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तीस हजारी कोर्ट के जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सायेशा चड्ढा ने फैज-ए-इलाही मस्जिद का अतिक्रमण हटाने के दौरान पत्थर चलाने के पांच आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने जमानत याचिकाएं खारिज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने 13 जनवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। तीस हजारी कोर्ट ने 8 जनवरी को पांचों आरोपितों को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। कोर्ट ने आरोपों की गंभीरता और जांच के प्रारंभिक स्तर को देखते हुए मोहम्मद अरीब, काशिफ, अदनान, मोहम्मद कैफ और समीर की जमानत याचिकाएं खारिज करने का आदेश दिया। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपितों के खिलाफ चांदनी महल थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 132, 121, 191, 223ए और प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रोपर्टी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक एक नाबा...