Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

महोबा में राजमार्ग किनारे खड़ा ट्रक चोरी, न्यायालय की कार्रवाई के बाद हुआ मुकदमा

महोबा, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा 14 टायरा ट्रक गायब होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रक के न मिलने पर उसके मालिक संतलाल रामजी सरोज ने पहले पुलिस थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। संतलाल ने बताया कि वह अपनी ट्रक को 31 जुलाई 2025 को महोबा से कानपुर के लिए ले जा रहा था। चिचारा गांव में ट्रक की वायरिंग जलने के कारण उसने ट्रक को वहीं पर खड़ा कर मिस्त्री की तलाश में जनपद मुख्यालय गया। बारिश के कारण मिस्त्री न मिलने पर वह लगभग 8 बजकर 30 मिनट पर वापस आया तो ट्रक को गायब पाया। इसके बाद उसने खन्ना थाने में शिकायत की और 14 अगस्त को एसपी को भी पत्राचार किया, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया। खन्ना थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *