Karnataka : DK शिवकुमार के CM बनने के बाद बीके हरिप्रसाद बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) को नया मुख्यमंत्री (New Chief Minister) मिल गया है. डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने बुधवार को राज्य के सीएम पद की शपथ ली थी. इसी के साथ कांग्रेस हाई-कमान ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत बीके हरिप्रसाद (BK Hariprasad) को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर लिया गया है.
इससे पहले ये जिम्मेदारी डीके शिवकुमार के पास थी. लेकिन अब कर्नाटक का सीएम बनने के बाद उनकी इस पद से विदाई हो गई है. पार्टी ने अपने पत्र में निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार संगठन में दिए गए योगदान की तारीफ भी की.
प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में होने वाले विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भी अपनी कमर कस ली है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधायकों की ओर से चुने जाने वाले इन विधान परिषद चुनावों...

