गूगल-माइक्रोसाफ्ट की मदद से AI का हब बनेगा बिहार…. कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
पटना। बिहार (Bihar) एआई (AI) का हब बनेगा। इसके लिए गूगल (Google), माइक्रोसाफ्ट (Microsoft), सर्वम (Sarvam) और को-रोवर (CoRover) जैसी बड़ी कंपनियां बिहार की मदद करेंगी। शीघ्र ही इन कंपनियों के साथ बिहार सरकार का समझौता भी होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इस बैठक में करीब 46 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार सरकार ने राज्य को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने एआई आधारित पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए चार प्रमुख तकनीकी संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया है। इनमें गूगल क्लाउड इंडिया, माइक्रोसाफ्ट इंडिया, सर्वम तथा ...









