Friday, July 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: June 2026

फडनवीस सरकार का बड़ा कदम… महाराष्ट्र में Wedding card पर वर-वधु की जन्‍मतिथि छपवाना होगा अनिवार्य

फडनवीस सरकार का बड़ा कदम… महाराष्ट्र में Wedding card पर वर-वधु की जन्‍मतिथि छपवाना होगा अनिवार्य

राज्य, राष्ट्रीय
मुम्बई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की देवेंद्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis government) राज्य में एक नया और कड़ा प्रशासनिक कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत अब राज्य में शादी के कार्ड (Wedding card) पर दूल्हा और दुल्हन की जन्मतिथि (Date of Birth) अनिवार्य रूप से छपवानी पड़ेगी। अगर नियम का पालन नहीं किया गया तो सख्‍त कानूनी कार्रवाई भी होगी। इतना ही नहीं प्रिटिंग प्रेस और मैरिज हॉल की भी इस मामले में कानूनी जवाबदेही होगी। महाराष्‍ट्र सरकार क्‍यों लागू कर रही ये नियम?महाराष्‍ट्र सरकार महाराष्ट्र में बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुरीति पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए ये नया और अनोखा नियम लागू करने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्‍य राज्‍य में नाबालिगों की शादियों को शुरुआती स्तर पर ही रोकना है। अदिति तटकरे ने बताया क्‍या होगा लाभ?इस अहम योजना की जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटक...
Tamil Nadu: CM विजय ने जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में नियुक्त किया राज्य का विशेष प्रतिनिधि…

Tamil Nadu: CM विजय ने जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में नियुक्त किया राज्य का विशेष प्रतिनिधि…

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री थलापति विजय (Chief Minister Thalapathy Vijay) ने बड़ा फैसला किया है. तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) ने जननायकन के प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता के. वेंकट नारायण (K. Venkat Narayana) को नई दिल्ली में राज्य सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया. सीएम विजय के इस फैसले की बीजेपी और दूसरी पार्टियों ने आलोचना की। तमिलनाडु सरकार ने 23 जून को जारी आदेश में एक साल के लिए इस अस्थायी पद पर नियुक्ति की है. यह पद दर्जे के लिहाज से मंत्री के समकक्ष माना जाता है. विपक्षी पार्टियों- द्रमुक, अन्नाद्रमुक और भाजपा ने इस कदम को लेकर तमिलगा मुनेत्र कषगम (टीवीके) सरकार की आलोचना की। कौन हैं के. वेंकट नारायण?चार्टर्ड अकाउंटेंट और लॉ ग्रेजुएट वेंकट नारायण बेंगलुरु स्थित 'केवीएन प्रोडक्शंस' के फाउंडर हैं. नारायण, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म 'जननायक'...
धीरेन्द्र शास्त्री बोले- रावण तो ये भी… बस रूप बदल गया, इन्होंने तो लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी की…

धीरेन्द्र शास्त्री बोले- रावण तो ये भी… बस रूप बदल गया, इन्होंने तो लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी की…

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ram Mandir offering theft case) में अब धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रावण तो ये भी हैं, बस रूप बदल गए हैं. रावण ने तो माता जानकी की चोरी की थी, इन्होंने तो रामंदिर के दान पात्र में लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी की है. करोड़ों लोगो का भरोसा चोरी हुआ है. हमें खबर मिली की FIR हुई है, अभी और जांच हो और पकड़े जायेंगे। धीरेंद्र शास्त्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इतना हम कह सकते हैं सच तो सच है. सीता को चुराने वाले रावण का वंश नाश हुआ था, राम मंदिर में चोरी करने वालों को सरकारी दंड तो मिलेगा ही साथ ही भगवान महादंड भी देंगे। मामले में 8 को किया गया गिरफ्तारआपको बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित की गई है. मामले में प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर अयोध्या के श्री...
Faridabad: महंगी विदेशी पिस्तौल समेत 32 हथियार थाने के मालखाने से ही हो गए गायब…!

Faridabad: महंगी विदेशी पिस्तौल समेत 32 हथियार थाने के मालखाने से ही हो गए गायब…!

राज्य, राष्ट्रीय
फरीदाबाद। पुलिस विभाग के मालखानों (Police Evidence rooms) से आभूषण और शराब चोरी होने की खबरें तो आपने सुनी होंगी, लेकिन फरीदाबाद (Faridabad) के सेक्टर-8 थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार (Licensed weapon) ही चोरी हो गए। इनमें दो लाख के हथियार से लेकर 10-12 लाख रुपये तक की विदेशी पिस्टल तक थीं। आम लोगों ने इन हथियारों को थाने में इसलिए स्वतः जमा कराया था, ताकि उनके असलहे सुरक्षित रहें और जरूरत के अनुसार फिर वापस ले सकें। लेकिन, यहां तो पुलिस ने ही एक-एक कर इन हथियारों पर हाथ साफ कर दिया। शुरुआती जांच के बाद थाने के मालखाना प्रभारी एसआइ बिजेंद्र सिंह के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। आशंका है कि ये हथियार एक से दूसरे को बिकते हुए राजस्थान, नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर में कई अपराधियों तक पहुंच चुके हैं। इनमें सामान्य पिस्ट...
MP के कड़कनाथ मुर्गे, मटर, सिंघाड़े, केले, इमली समेत कई उत्पादों को मिला GI टैग, देखें लिस्ट

MP के कड़कनाथ मुर्गे, मटर, सिंघाड़े, केले, इमली समेत कई उत्पादों को मिला GI टैग, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) लगातार भौगोलिक संकेतक (GI) टैग के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है. हाल ही में जबलपुरी मटर (Jabalpuri Peas), जबलपुर सिंघाड़ा, बुरहानपुर केला (Burhanpur Banana), रतलाम के गराड़ू और बालम ककड़ी समेत कई उत्पादों को GI टैग मिलने के बाद प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत हुई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने इसे ‘वोकल फॉर लोकल' और ‘आत्मनिर्भर भारत' के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. नए उत्पादों के जुड़ने के बाद मध्य प्रदेश के 30 से ज्यादा उत्पाद और शिल्प कलाएं GI टैग प्राप्त कर चुकी हैं. सीएम का मानना है कि इससे किसानों, शिल्पकारों और उद्यमियों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और नए रोजगार अवसर मिलेंगे। जबलपुर ने रचा इतिहासहाल के महीनों में मध्यप्रदेश को जीआई ट...
वेनेजुएला में दोहरे भूकंप में 900 लोगों की मौत के बाद फिर कांपी धरती…. दहशत में लोग

वेनेजुएला में दोहरे भूकंप में 900 लोगों की मौत के बाद फिर कांपी धरती…. दहशत में लोग

अंतरराष्ट्रीय
काराकास। वेनेजुएला (Venezuela) में विनाशकारी दोहरे भूकंप (Twin Earthquakes) के कुछ ही दिनों बाद एक बार फिर धरती कांप गई. 4.9 तीव्रता के नए भूकंप (4.9 magnitude Earthquake) ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. इससे पहले आए दो शक्तिशाली भूकंपों में 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई शहरों में भारी तबाही मची थी. नए झटकों के बाद राहत और बचाव कार्यों के बीच लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार दोपहर वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास 4.9 तीव्रता का नया भूकंप आया, जिसके चलते राजधानी काराकास और माराके शहर की धरती हिल गई. इस अचानक आए संकट की वजह से लोग जान बचाने के लिए तुरंत सुरक्षित जगहों की ओर भागे. यही वजह है कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे बचाव दल को भी अपनी सुरक्षा को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन थोड़ी देर के लिए थामना पड़ा. लिहाजा, लगातार आ रहे इन झटकों ने राहत अभियान क...
MP: भोपाल के ऐशबाग इलाके में घर में मिले दंपति के शव….. बदबू आने पर किराएदारों ने पुलिस को दी सूचना

MP: भोपाल के ऐशबाग इलाके में घर में मिले दंपति के शव….. बदबू आने पर किराएदारों ने पुलिस को दी सूचना

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के ऐशबाग इलाके (Aishbagh area) में एक बुजुर्ग दंपति (Elderly couple) की मौत कई दिनों तक घर की चार दीवारों में सिमटी रही और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. दरवाजा बंद रहा, आवाजें खामोश रहीं और जिंदगी चुपचाप खत्म हो गई. जब किरायेदार ने दस्तक दी और जवाब नहीं मिला, तब यह दर्दनाक सच सामने आया. यह दंपति अकेले रहता था और उनकी मौत की किसी को भनक तक नहीं लगी। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपति के घर का मामला तब सामने आया, जब उनका किरायेदार किराया देने पहुंचा. उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. ऐसे में उसे कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ और उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। दरवाजा तोड़ते ही दिखा खौफनाक मंजरसूचना मिलने पर ऐशबाग पुलिस मौके पर पहुंची. जब दरवाजा खोला नहीं गया, तो पुलिस को उसे तो...
MP: इंदौर में मुहर्रम मेले पर HC का बड़ा निर्णय… मेयर इन काउंसिल के मंजूरी रद्द करने के फैसले को किया निरस्त

MP: इंदौर में मुहर्रम मेले पर HC का बड़ा निर्णय… मेयर इन काउंसिल के मंजूरी रद्द करने के फैसले को किया निरस्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की इंदौर बेंच (Indore Bench) ने मुहर्रम मेले (Muharram Fairs) को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने इंदौर नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (Mayor-in-Council) की ओर से मंजूरी रद्द करने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है. अदालत ने मेले की अनुमति बहाल करते हुए कहा कि नगर निगम ने उचित प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया। पूरा मामला मुहर्रम मेले के पारंपरिक आयोजन से जुड़ा है, जिसे लेकर 'वक्फ कर्बला इंतजामिया कमेटी' ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि कमेटी हर साल शहर के धोबी घाट पर ताजिया जुलूस और मुहर्रम मेले का आयोजन करती आ रही है और इंदौर नगर निगम समय-समय पर इसकी लिखित अनुमति देता रहा है। इस साल भी नगर निगम ने 25 जून को एक आधिकारिक आदेश जारी कर 26 जून से 28 जून तक (तीन दिन) मेले के आयोजन की अनुमति दी ...
होर्मुज खुलने के बाद बढ़ी जहाजों की आवाजाही… ईरान ने नए रूट के इस्तेमाल पर दी सख्त चेतावनी

होर्मुज खुलने के बाद बढ़ी जहाजों की आवाजाही… ईरान ने नए रूट के इस्तेमाल पर दी सख्त चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। ईरान (Iran) पर अमेरिका-इजरायल हमले (US-Israel attacks) के बाद शुरू हुए युद्ध की वजह से महीनों लंबी रुकावट के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही बढ़ रही है। समुद्री खुफिया कंपनी केप्लर के डेटा से पता चलता है कि 24 जून, बुधवार को इस अहम जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों की संख्या 105 प्रतिशत बढ़कर 70 पर पहुंच गई। इनमें से 53 कमर्शियल जहाज थे। यह बढ़ोतरी तब हुई, जब बारूदी सुरंगें हटाने के प्रयास तेज हुए और जहाजों ने ओमान के पास से नए रास्ते का इस्तेमाल किया है। हालांकि ईरान ने नए रूट के इस्तेमाल पर जहाजों को सख्त चेतावनी दी है। अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते में होर्मुज खोलने पर सहमति और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म होने से समुद्री यातायात में बेहतरी आई है। हालांकि सामान्य ट्रैफिक (युद्ध पूर्व की स्थिति) अभी बहाल नहीं हुआ है। नए रूट पर ईरान के इस्लामिक रिवो...
मौसम का डरावना मिजाज .. .एक तरफ झमाझम बारिश… तो दूसरी तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल

मौसम का डरावना मिजाज .. .एक तरफ झमाझम बारिश… तो दूसरी तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 26 जून को पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) के प्रचंड होने की चेतावनी जारी की है. इस बार मानसून (Monsoon) का मिजाज बेहद अजीब और डराने वाला है. एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश (Torrential rain) और आसमानी बिजली का कहर टूटने वाला है, वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाके अब भी भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नमी से भरी तेज हवाएं हिमालय की पहाड़ियों से टकराकर ऊपर उठ रही हैं. यह भौगोलिक स्थिति बादलों को एक 'स्पंज' की तरह निचोड़ रही है, जिसके कारण पूर्वोत्तर भारत और हिमालय के तराई वाले इलाकों में अचानक बाढ़ और भयंकर भूस्खलन का खतरा कई गुना बढ़ गया है. असम और मेघालय में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश होने का अनुमान है. ...