Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया

ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। इस बजट में विभिन्न आर्थिक योजनाओं और सुधारों की रूपरेखा पेश की गई है, जिसका उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री मोदी का आज पंजाब दौरा, आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण और हलवारा टर्मिनल उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी का आज पंजाब दौरा, आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण और हलवारा टर्मिनल उद्घाटन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पंजाब का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 3:45 बजे आदमपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जहाँ वे इस हवाई अड्डे का नाम बदलकर 'श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा आदमपुर' रखने की घोषणा करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री पंजाब के लुधियाना में हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री के दौरे के पूर्व संध्या पर आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के पंजाब दौरे का विवरण एक्स पर साझा किया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के पुण्य अवसर पर आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण पूजनीय संत और समाज सुधारक को श्रद्धांजलि है। संत रविदास की समानता, करुणा और मानवीय गरिमा की शिक्षा देश के सामाजिक मूल्यों को सदैव प्रेरित करती है...
शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई मजबूती

शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई मजबूती

आर्थिक
नई दिल्ली, 01 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज आम बजट के पेश होने वाले दिन, घरेलू शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद रिकवरी करते हुए स्थिति में सुधार किया। कारोबार की शुरुआत में बाजार ने थोड़ी बढ़त दिखाई, लेकिन बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट आई। हालांकि, थोड़ी ही देर में खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इन दोनों सूचकांकों की स्थिति में सुधार दिखा। सुबह 10 बजे तक, सेंसेक्स 0.07 प्रतिशत और निफ्टी 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक के कारोबार में, स्टॉक मार्केट के महत्वपूर्ण शेयरों में नेस्ले, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटीसी के शेयर 3.46 प्रतिशत से लेकर 1.11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके विपरीत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, कोल इंडिया, ओएनजीसी और आईसीआईसीआई बैंक के श...
रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, पुलिस ने शुरू की जांच

रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, पुलिस ने शुरू की जांच

राष्ट्रीय
मुंबई, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुंबई के जुहू इलाके में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के निवास के बाहर देर रात फायरिंग की घटना घटित हुई। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी संपत्ति के समीप लगभग चार राउंड गोलियां चलाईं और मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय सुरक्षा एजेंसियाँ और मुंबई क्राइम ब्रांच सक्रिय हो गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जोनल यूनिट और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुँचकर जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी। मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने मामले...
रविवार को बजट के लिए खुला शेयर बाजार, 26 साल में पहली बार सामान्य कारोबार

रविवार को बजट के लिए खुला शेयर बाजार, 26 साल में पहली बार सामान्य कारोबार

आर्थिक
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज रविवार है। रविवार के दिन आमतौर पर शेयर बाजार में छुट्टी होती है। लेकिन आज 26 साल बाद ऐसा अवसर आया है, जब रविवार को भी शेयर बाजार में आम कार्य दिवस की तरह पूरे दिन कारोबार होगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) दोनों जगह सामान्य दिनों की तरह ही कारोबार होगा। संडे को स्टॉक मार्केट खुलने का कारण आज पेश होने वाला केंद्रीय बजट है। केंद्र सरकार 1999 के बाद पहली बार आज रविवार को केंद्रीय बजट पेश करने जा रही है। दरअसल, 2017 से 01 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करने की परंपरा शुरू हुई थी। अंतरिम बजट को छोड़कर सभी केंद्रीय बजट 01 फरवरी को ही पेश किए जाते रहे हैं। इससे पहले 28 फरवरी 1999 को आखिरी बार केंद्र सरकार ने रविवार को केंद्रीय बजट पेश किया था, जब तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट पेश किया था। ...
सीतारमण आज लोकसभा में पेश करेंगी केंद्रीय बजट 2026-27

सीतारमण आज लोकसभा में पेश करेंगी केंद्रीय बजट 2026-27

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट (आम बजट) लोकसभा में पेश करेंगी। यह सीतारमण का लगातार नौंवां बजट होगा। बजट में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने और विनिर्माण क्षेत्र एवं रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार खासतौर पर ऐसे उपायों पर ध्यान दिया जाएगा, जो अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक व्यापारिक संघर्षों से अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रख सकते हैं। स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार है कि आम बजट रविवार को पेश किया जाएगा। बजट ऐसी चुनौतियों के बीच पेश किया जा रहा है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। घरेलू मांग में स्थिरता बनी हुई है और वैश्विक अनिश्चितता आगे की राह को धूमिल कर रही हैं। इस बीच, एक महत्वपूर्ण बात यह है कि निर्मला सीतारमण लगातार नौ ...
घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में भारी गिरावट

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में भारी गिरावट

आर्थिक
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कीमतों में बड़ी कमी देखने को मिली है। सोना आज के कारोबार में हाजिर 7,890 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 8,610 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जहां यह 37,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया है। सोने की इस बड़ी गिरावट के कारण देश के अधिकांश सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,60,580 रुपये से लेकर 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना की कीमत आज 1,47,200 रुपये से लेकर 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। वहीं, दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये कीमती धातु 3,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिकी है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ...
केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का अमेरिका दौरा, संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग में भारत का प्रतिनिधित्व

केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का अमेरिका दौरा, संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग में भारत का प्रतिनिधित्व

मध्य प्रदेश, राज्य
धार, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री तथा मध्य प्रदेश के धार क्षेत्र से सांसद सावित्री ठाकुर सोमवार, 02 फरवरी से अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। वे 6 फरवरी तक संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित हो रहे संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 64वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जनसम्पर्क अधिकारी वीणा रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए विभिन्न सत्रों एवं संवादों में सहभागिता करेंगी। वे भारत में महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा, समावेशी विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगी। साथ ही वैश्विक सामाजिक नीति प्राथमिकताओं पर रचनात्मक स...
केंद्रीय बजट 2026-27: वित्त मंत्री का भाषण शुरू

केंद्रीय बजट 2026-27: वित्त मंत्री का भाषण शुरू

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को अपनी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी बैठक में मौजूद रहे। इस समय वित्त मंत्री लोकसभा में बजट भाषण दे रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करने से पहले रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। परंपरा के अनुसार वित्त मंत्री संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिलीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति भवन जाने से पहले सीतारमण ने कर्तव्य भवन स्थित अपने कार्यालय के सामने अपने बजट दल के साथ तस्वीर खिंचवाई। ‘मैजेंटा’ रंग की रेशमी साड़ी पहने सीतारमण ने राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न वाले एक लाल ‘पाउच’ (थैले) में ट...
माघी पूर्णिमा: त्रिवेणी संगम में 90 लाख श्रद्धालुओं का स्नान

माघी पूर्णिमा: त्रिवेणी संगम में 90 लाख श्रद्धालुओं का स्नान

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रयागराज, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला में माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक लगभग 90 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।