Monday, May 4खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

भारत आज ग्लोबल फार्मास्युटिकल हब: जेपी नड्डा ने दी अपडेट

भारत आज ग्लोबल फार्मास्युटिकल हब: जेपी नड्डा ने दी अपडेट

राष्ट्रीय
लखनऊ, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश को दवा और चिकित्सा उपकरण निर्माण के क्षेत्र में देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित होटल ताज में आयोजित वैश्विक निवेशकों एवं उद्यमियों के महासंगम ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव-1’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश-विदेश से आए निवेशक, फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधि, चिकित्सा विशेषज्ञ और नीति निर्माता मौजूद रहे। कार्यक्रम को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज ग्लोबल फार्मास्युटिकल हब के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि विश्व की लगभग 20 प्रतिशत जेनरिक दवाएं और करीब 60 प्रतिशत वैश्विक वैक्सीन मांग की पूर्ति भारत करता है। भारतीय फार्मा उत्पादों का निर्यात आज 20...
रोहित शर्मा ने पद्मश्री सम्मान पर कहा- देश के लिए जीतने की कोशिश जारी रहेगी

रोहित शर्मा ने पद्मश्री सम्मान पर कहा- देश के लिए जीतने की कोशिश जारी रहेगी

खेल
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने पद्मश्री सम्मान मिलने पर अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अपने और अपने परिवार के लिए एक खास क्षण बताया और कहा कि वे हमेशा भारत के लिए मैच और खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। रोहित ने भारत सरकार और अपने क्रिकेट सफर में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा, "पद्मश्री मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत खास है। इस सम्मान के लिए मैं भारत सरकार का आभारी हूं। मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी को धन्यवाद। अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी जीतने का मेरा प्रयास हमेशा जारी रहेगा। धन्यवाद। जय हिंद।” आपको बताते चलें कि रोहित शर्मा ने 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और तबसे लगभग 19 वर्षों से तीनों प्रारूपों में भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। एक बल...
छत्तीसगढ़ में ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मृत्यु, 15 घायल

छत्तीसगढ़ में ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मृत्यु, 15 घायल

छत्तीसगढ़, राज्य
सूरजपुर, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही एक यात्री बस को सोमवार देर रात एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में लगभग 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल यात्री की अंबिकापुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर गंगापुर के पास हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। हादसे में अन्य 15 घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज और भटगांव के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का उपचार जारी है। अंबिकापुर पुलिस के अनुसार बस रायगढ़ जिले के तमनार से ...
अमेरिकी टैरिफ कटौती में भारत से ज्यादा अमेरिका का हित

अमेरिकी टैरिफ कटौती में भारत से ज्यादा अमेरिका का हित

लेख
By: डॉ. मयंक चतुर्वेदी अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कूटनीति में कई बार फैसले तत्काल फायदे से अधिक दूरगामी मजबूरियों का नतीजा होते हैं। अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करना भी ऐसा ही एक निर्णय है, जिसे सतही तौर पर भारत के पक्ष में बड़ी जीत माना जा रहा है, किंतु गहराई से देखने पर यह कदम अमेरिका के अपने घरेलू हितों, खासकर महंगाई से जूझते आम अमेरिकी उपभोक्ताओं को राहत देने की मजबूरी का परिणाम अधिक नजर आता है। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में भारत का धैर्य, संतुलित कूटनीति और दीर्घकालिक सोच आखिरकार रंग लाती दिखाई दी है। पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका ने टैरिफ को एक राजनीतिक और रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया है। डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में “अमेरिका फर्स्ट” की नीति के तहत चीन, वियतनाम, बांग्लादेश और यहां तक कि भारत जैसे मित्र देशो...
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते की घोषणा, टैरिफ में की जाएगी कमी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते की घोषणा, टैरिफ में की जाएगी कमी

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौता हो गया है, जिसके तहत दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे के सामान पर टैरिफ तुरंत कम किए जाएंगे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस से तेल खरीदना बंद करने का वादा किया है और अमेरिका तथा संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने का भी। ट्रंप ने सोमवार को भारतीय नेता के साथ बातचीत के बाद अपनी पोस्ट में लिखा कि मोदी ने समझौते के तहत अमेरिका के उत्पादों की अधिक मात्रा में खरीद करने पर भी सहमति जताई है। ट्रंप की घोषणा का विवरण देते हुए सीएनबीसी ने उनके शब्दों को साझा किया: "आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करके मुझे बहुत अच्छा लगा। वह मेरे करीबी दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के ताकतवर नेता हैं। हमारे बीच व्यापार और यूक्रेन-रूस के बीच ल...
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का 25वां रजत जयंती उत्सव धमतरी में मनाया गया

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का 25वां रजत जयंती उत्सव धमतरी में मनाया गया

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्यभर में रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को संभागीय कार्यालय धमतरी में जश्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालन अभियंता अनिल प्रसाद सोनी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत अर्जुनी के पूर्व सरपंच कालीदास सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विद्युत सेवा में गुणात्मक सुधार हुआ है और लो-वोल्टेज की समस्या लगभग समाप्त हो चुकी है। ग्राम पंचायत रांवा के सरपंच नारदराम साहू और पीपरछेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि निमेश साहू ने कहा कि देश में निरंतर विद्युत आपूर्ति का महत्वपूर्ण दायित्व विद्युत विभाग निभा रहा है। चाहे भीषण गर्मी हो, तेज बारिश, आंधी-तूफान या कड़ाके की ठंड—हर परिस्थिति में विद्युत कर्मी 24 घंटे, 365 दिन सेवा देने के ल...
रायपुर-भिलाई-दुर्ग ट्रैफिक के लिए बनेगा ग्रेड सेपरेटर

रायपुर-भिलाई-दुर्ग ट्रैफिक के लिए बनेगा ग्रेड सेपरेटर

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई-दुर्ग के बीच निर्बाध आवागमन एवं फास्ट ट्रैफिक के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सिरसा गेट चौक तथा खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर बनाए जाएंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए 77 करोड़ 36 लाख रुपये मंजूर किए हैं। भारत सरकार द्वारा राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत इन दोनों जगहों पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। रायपुर और दुर्ग के बीच सिरसा गेट एवं खुर्सीपार चौक पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण से दोनों ओर आने-जाने वाले वाहनों को कहीं भी रूकना नहीं पड़ेगा। दोनों शहरों के बीच कुम्हारी चौक, डबरा पारा, पॉवर हाउस चौक और सुपेला चौक पर पहले ही फ्लाईओवर्स के न...
प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रशंसा की

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य मंत्रियों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सराहना करते हुए इसे वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि का एक नया आधार स्तंभ करार दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करके बहुत अच्छा लगा। यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब भारत में निर्मित उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है। मैं उ...
बलोच लिबरेशन आर्मी ने नुश्की पर नियंत्रण बनाए रखा, मजीद ब्रिगेड के फिदायीन दंपति की मृत्यु

बलोच लिबरेशन आर्मी ने नुश्की पर नियंत्रण बनाए रखा, मजीद ब्रिगेड के फिदायीन दंपति की मृत्यु

अंतरराष्ट्रीय
क्वेटा, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलोचिस्तान में सेना को विद्रोहियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि नुश्की शहर से सेना को खदेड़ दिया है और शहर में अभी भी उसका नियंत्रण है। हाल ही में हुई एक लड़ाई में, बीएलए के मजीद ब्रिगेड के एक फिदायीन दंपति की मृत्यु हो गई। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने कहा है कि बीएलए के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। द बलोचिस्तान पोस्ट की मंगलवार को प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार, नुश्की अब भी बीएलए के नियंत्रण में है, जबकि जमीनी संचार सेवाएं बाधित हैं। इस लड़ाई में दर्जनों लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान की सेना के हवाई हमलों के बावजूद, बलोच लड़ाके नुश्की पर अपना नियंत्रण बनाए हुए हैं। खारान के पास बीएलए के लड़ाकों ने पाकिस्तान की सेना के दो जमीनी हमलों को विफल कर दिया, जिसके बाद सेना को पीछे हटना पड़...

ट्रंप ने रिपब्लिकन से आगामी चुनावों का राष्ट्रीयकरण करने का आग्रह किया

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं से आगामी चुनावों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की अपील की है। यह बयान ऐसे समय आया है जब उनका प्रशासन वर्ष के अंत में होने वाले महत्वपूर्ण मध्यावधि चुनाव से पहले चुनाव नियमों में बदलाव पर विचार कर रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के पूर्व उप निदेशक डैन बोंगिनो के साथ एक पॉडकास्ट में कहा, "रिपब्लिकन को यह कहना चाहिए कि हम मध्यावधि चुनाव में कम से कम 15 जगहों पर जीतेंगे। उन्हें इस बार का चुनाव राष्ट्रीय भावना के तहत लड़ना चाहिए।" यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब एफबीआई ने जॉर्जिया के फुल्टन काउंटी स्थित एक चुनाव कार्यालय की तलाशी ली थी, जो ट्रंप के 2020 में बाइडेन के खिलाफ हार के बारे में उनके बेबुनियाद दावों का केंद्र रहा है। ट्रंप ने आगे कहा, "हमारे पास कुछ र...