Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि क्लाइमेट चेंज एक गंभीर वैश्विक चुनौती है। क्लाइमेट चेंज मानव अस्तित्व, आर्थिक स्थिरता और भावी पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा प्रश्न है। उन्होंने कहा कि सतत् विकास की राह में हम पर्यावरण की अनदेखी नहीं कर सकते। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना ही प्रगति का मूल आधार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि क्लाइमेट चेंज के मामले में ठोस और समयबद्ध समाधान पर काम करना आज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत की क्लाइमेट चेंज को लेकर प्रतिबद्धताओं में भी राज्यों का योगदान भी महत्वपूर्ण है। मध्यप्रदेश क्लाइमेट चेंज से निपटने में सर्वाधिक नवकरणीय ऊर्जा का उत्पादक बन लीडर की भूमिका में है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज गति से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी है। यहां लगभग हर क्षेत्र में तेजी से...
जमीन के नीचे अपार संपदा, ऊपर आर्थिक संकट: वेनेजुएला के तेल भंडार की हकीकत

जमीन के नीचे अपार संपदा, ऊपर आर्थिक संकट: वेनेजुएला के तेल भंडार की हकीकत

Uncategorized
नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिका का देश वेनेजुएला कागजों पर दुनिया का सबसे बड़ा सिद्ध (प्रूवन) तेल भंडार रखने वाला राष्ट्र है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कहीं अधिक जटिल है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश के पास लगभग 303 अरब बैरल तेल भंडार है, जो वैश्विक कच्चे तेल के कुल सिद्ध भंडार का करीब 17 प्रतिशत माना जाता है। ओरिनोको बेल्ट: करोड़ों वर्षों की भूवैज्ञानिक विरासत वेनेजुएला के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में फैली ओरिनोको बेल्ट इस विशाल संपदा का केंद्र है। यह क्षेत्र एक विशाल अवसादी बेसिन है, जहां लाखों वर्षों तक कार्बनिक अवशेष, गाद और रेत की परतें जमा होती रहीं। भूवैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, कैरेबियन और दक्षिण अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण पूर्वी वेनेजुएला का हिस्सा धीरे-धीरे धंस गया, जिससे गहरा अवसादी क्षेत्र बना। एंडीज पर्वतमाला से निकलने वाली नदियां भारी मात्रा में अवसाद लेक...
रमजान से पहले इजरायल का फैसला: 10 हजार नमाजियों को अल-अक्सा मस्जिद में प्रवेश की अनुमति

रमजान से पहले इजरायल का फैसला: 10 हजार नमाजियों को अल-अक्सा मस्जिद में प्रवेश की अनुमति

अंतरराष्ट्रीय
यरूशलम। रमजान की शुरुआत के साथ इजरायल सरकार ने पूर्वी यरूशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए 10 हजार फिलिस्तीनी मुसलमानों को प्रवेश देने का निर्णय लिया है। हालांकि यह अनुमति सख्त शर्तों के साथ दी गई है और बिना पूर्व-स्वीकृत परमिट किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। आयु सीमा तय, परमिट अनिवार्यरक्षा मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार:केवल 55 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों को प्रवेश मिलेगा।50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को अनुमति होगी।12 वर्ष तक के बच्चे आ सकेंगे, लेकिन उन्हें प्रथम श्रेणी के रिश्तेदार (माता-पिता, भाई या बहन) के साथ होना अनिवार्य है।सभी को पहले से डेली परमिट बनवाना होगा। सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा आकलन के आधार पर लागू की गई है। संवेदनशील धार्मिक स्थलअल-अक्सा मस्जिद को मुसलमान इस्लाम का तीसरा सबसे पवित्र स्थल मानते हैं, जबकि यहूदी समुदाय इसी परिसर ...
MP: धार भोजशाला विवाद मामला जबलपुर से वापस HC की इंदौर बेंच में शिफ्ट, 23 को होगी सुनवाई

MP: धार भोजशाला विवाद मामला जबलपुर से वापस HC की इंदौर बेंच में शिफ्ट, 23 को होगी सुनवाई

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की जबलपुर (Jabalpur) स्थित मुख्य पीठ ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए धार के विवादित भोजशाला मंदिर-कमल मौला मस्जिद परिसर (Dhar Bhojshala Temple-Kamal Maula Mosque) से जुड़ी सभी याचिकाओं को सुनवाई के लिए इंदौर खंडपीठ को स्थानांतरित कर दिया। मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने कहा कि विवादित ढांचा धार जिले में मौजूद है, जो कि इंदौर बेंच (Indore Bench) के अधिकार क्षेत्र में आता है। अदालत ने कहा कि चूंकि इस मामले से जुड़े पक्षकार भी इसी क्षेत्र के हैं, इसलिए सुविधा की दृष्टि से इन याचिकाओं की सुनवाई इंदौर में ही होनी चाहिए। अब इस मामले की अगली सुनवाई अब 23 फरवरी को इंदौर खंडपीठ में होगी। याचिकाकर्ताओं में से एक हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के वकील विनय जोशी, जो कि सुनवाई में इंदौर से ऑनलाइन शामिल हु...
AI इम्पैक्ट समिट में फांसीसी राष्ट्रपति बोले- भारत और फ्रांस अब अमेरिकी-चीनी मॉडलों के भरोसे नहीं चाहते

AI इम्पैक्ट समिट में फांसीसी राष्ट्रपति बोले- भारत और फ्रांस अब अमेरिकी-चीनी मॉडलों के भरोसे नहीं चाहते

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) ने बुधवार को भारत और फ्रांस (India and France) के बीच मजबूत होते तकनीकी संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देश AI इनोवेशन को लेकर एक समान सनक रखते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत और फ्रांस अब अमेरिकी और चीनी मॉडलों (American and Chinese models) पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहते और अपनी संप्रभु क्षमता विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नई दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट और AIIMS में छात्रों से बातचीत के दौरान मैक्रों ने कहा- मुझे लगता है कि भारत और फ्रांस में एक ही जुनून है - और यूरोप में भी... कि हम अमेरिका या चीन के मॉडल पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहते। हमें एक व्यापक, संतुलित मॉडल की जरूरत है। हम समाधान का हिस्सा बनना चाहते हैं और हमारे प्लेयर्स को भी समाधान का हिस्सा बनना चाहिए। रणनीतिक स्वायत्तत...
लहजे से नहीं, लगन से बनती है पहचान : मृणाल ठाकुर

लहजे से नहीं, लगन से बनती है पहचान : मृणाल ठाकुर

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
रोशनी से भरे इस दौर में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो सिर्फ पर्दे पर नहीं, दिलों में बस जाते हैं। मृणाल ठाकुर उन्हीं में से एक हैं, जिनकी आंखों में सपनों की चमक है और मुस्कान में संघर्ष की कहानी। छोटे पर्दे की सादगी भरी शुरुआत से लेकर बड़े परदे की दमदार मौजूदगी तक, उनका हर कदम जुनून और आत्मविश्वास की मिसाल रहा है। टीवी शो 'मुझसे कुछ कहती... ये खामोशियां' और 'कुमकुम भाग्य' से पहचान बनाने वाली मृणाल ने जब फिल्मों की दुनिया में कदम रखा, तो संवेदनशील फिल्म 'लव सोनिया' से अपने अभिनय की गहराई का एहसास कराया। इसके बाद 'सुपर 30', 'बटला हाउस', 'तूफान' और 'जर्सी' में उनकी मौजूदगी ने साबित किया कि वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि हर किरदार को जीने वाली कलाकार हैं। साउथ सिनेमा में 'सीता रामम' और हाय नन्ना ने उन्हें पैन-इंडिया पहचान दिलाई। अब प्यार के इस खास मौसम में वह अपनी नई फिल्म 'दो दीवाने सह...
फरहान और रणवीर के बीच सुलह कराएंगे आमिर खान

फरहान और रणवीर के बीच सुलह कराएंगे आमिर खान

मनोरंजन
फिल्म 'डॉन 3' को लेकर अभिनेता फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर द्वारा प्रोजेक्ट बीच में छोड़ने के बाद फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 40 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। बताया जा रहा है कि रणवीर ने यह कहते हुए मुआवजा देने से इनकार कर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रोजेक्ट्स का बनना और रुक जाना आम बात है, इसलिए वे इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। वहीं निर्माताओं का कहना है कि अभिनेता के पीछे हटने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही बड़ी रकम खर्च की जा चुकी थी। इसी बीच खबर है कि आमिर खान ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की पहल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर के घर पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें फरहान, रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधि और रणवीर के बीच विवाद सुल...
महाशिवरात्रि पर भारत से पशुपतिनाथ मंदिर आए साधु संन्यासियों की हुई विदाई

महाशिवरात्रि पर भारत से पशुपतिनाथ मंदिर आए साधु संन्यासियों की हुई विदाई

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू । महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे नागा बाबा और अन्य साधुओं की मंगलवार को भेंट और दान देकर विदाई की गई है। गुठी संस्थान ने विदाई कार्यक्रम के लिए लगभग 30 लाख नेपाली रुपये का बजट आवंटित किया है। साधु महाशिवरात्रि के लिए फाल्गुन कृष्ण एकादशी के दिन पशुपतिनाथ पहुंचे थे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्रीधर सापकोटा ने बताया कि नेपाल के बाहर से आए 4,000 से अधिक अलग-अलग संप्रदायों के साधुओं को पशुपति क्षेत्र के विभिन्न स्थानों जैसे गोरखनाथ मठ, आर्यघाट के पार रामचंद्र मंदिर, भस्मेश्वर अखाड़ा और निर्मला अखाड़ा में ठहराया गया था। साधुओं के आगमन पर उन्हें लाल, नीले, सफेद, पीले और हरे रंग के कार्ड वितरित किए गए थे और उन्हीं कार्डों की श्रेणी के आधार पर दान दिया जा रहा है। संस्थान के अनुसार नेपाल से बाहर से आए साधुओं को नजदीकी सीमा तक यात्रा में सहायता के लिए दान राशि बढ़ाई गई है। गुठी...
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, 49 मंत्रियों के साथ ली शपथ

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, 49 मंत्रियों के साथ ली शपथ

अंतरराष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 49 मंत्रियों ने भी शपथ ली। संसद भवन परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान और उनके नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। रहमान की 49 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में 25 मंत्री और 24 राज्यमंत्री शामिल हैं। बांग्लादेश के इतिहास में लंबे समय की परंपरा तोड़ते हुए नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के बजाय संसद भवन परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्सेरिंग टोबगे, पाकिस्तान के नियोजन एवं विकास मंत्री अहसान इकबाल चौधरी, नेपाल के विदेश मंत्री बालानंद शर...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चीता शावकों के जन्म पर किया हर्ष व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चीता शावकों के जन्म पर किया हर्ष व्यक्त

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता 'गामिनी' द्वारा 3 शावकों को जन्म देने पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीतों के पुनर्स्थापन का मध्यप्रदेश सशक्त केंद्र बन रहा है। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीतों के 3 वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्य जीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। ...