कुरनूल में चलती बस में लगी आग, 20 यात्रियों की मौत… मोबाइल की बैटरी फटने से हुआ हादसा
कुरनूल। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कुरनूल में बस हादसा (Kurnool Bus Accident) कैसे हुआ, कैसे आग लगी और कैसे बस में विस्फोट हुआ? इन सबको लेकर जांच में अहम जानकारियां सामने आई हैं. फोरेंसिक विशेषज्ञों (Forensic Experts) का कहना है कि चिन्नाटेकुर के पास वेमुरी कावेरी ट्रैवल्स की बस में लगी आग कोई साधारण दुर्घटना नहीं थी. उन्होंने मूल रूप से यह पहचाना है कि लगेज केबिन में रखे सैकड़ों मोबाइल फोन में विस्फोट के कारण आग तेजी से फैली, जिससे मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई. बता दें कि कुरनूल बस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार तड़के की है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब बस आगे चल रहे एक दोपहिया वाहन से टकरा गई. बाइक का तेल टैंक का ढक्कन उड़ गया और पेट्रोल लीक होने लगा. जैसे ही बस ने बाइक को कुछ दूर तक घसीटा, सड़क पर चिंगारियां उठने लगीं. उसी समय पेट्रोल म...









