Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

अर्जुन कपूर ने पूर्व गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को दी जन्मदिन की बधाई

अर्जुन कपूर, मलाइका - फोटो सोर्स एक्स

बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें पूरे देश और दुनिया से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऐसे में उनके पुराने साथी और अभिनेता अर्जुन कपूर भी पीछे कैसे रह सकते थे। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर मलाइका को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक बेहद खास और दिल को छू लेने वाला संदेश शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। याद दिला दें कि अर्जुन और मलाइका लगभग 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और भले ही अब दोनों अपने-अपने रास्तों पर हैं, लेकिन इस पोस्ट से साफ दिखाई दे रहा है कि उनके बीच दोस्ताना रिश्ता आज भी कायम है।

अर्जुन की पोस्ट में दोस्ती और शुभकामनाओं का संदेश

अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका की पेरिस टूर के दौरान की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, जन्मदिन की बधाई हो मलाइका। हमेशा ऊंचाइयों की ओर बढ़ती रहो, मुस्कुराती रहो और हमेशा कुछ नया खोजती रहो। अर्जुन का यह मैसेज सिर्फ जन्मदिन की बधाई नहीं है, बल्कि इसमें मलाइका के लिए उनके अच्छे इच्छाओं और स्नेह का भी परिचय मिलता है। सोशल मीडिया पर उनके इस संदेश को फैंस ने खूब सराहा और इसे वायरल कर दिया।

मलाइका और अर्जुन के बीच की दोस्ती

भले ही दोनों ने अपने रिश्ते को अलविदा कह दिया हो, लेकिन अर्जुन की यह पोस्ट दर्शाती है कि उनके बीच अब भी गहरी दोस्ती और सम्मान बना हुआ है। फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में दोनों की दोस्ती और अर्जुन के स्नेहभरे संदेश की तारीफ की। 52 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस, फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज़ के लिए चर्चा में रहती हैं। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनके फैन्स, बॉलीवुड सितारे और दोस्त उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अर्जुन का यह खास संदेश इस बात का सबूत है कि पुराने रिश्तों की यादें और दोस्ती हमेशा दिल में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *