राज्यसभा में संख्याबल के बाद भी विपक्षी दलों को जीत का भरोसा नहीं….क्रॉस वोटिंग का डर
नई दिल्ली। राज्यसभा ()Rajya Sabha की 24 सीटों के चुनाव में संख्याबल के बावजूद विपक्षी दलों (Opposition Parties) में अपने उम्मीदवार की जीत का भरोसा पैदा नहीं हो पा रहा है। पिछले कई मौकों पर बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग (Cross voting) ने भाजपा (BJP) विरोधी खेमे को कई बड़े झटके दिए हैं। इस बार भी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), झारखंड एवं कर्नाटक में काग्रेस और उसके सहयोदी दलों को क्रॉस वोटिंग की चिंता सता रही है।
झारखंड की 2 सीटों पर चुनावझारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो और उसकी सहयोगी कांग्रेस के पास खाली हो रही दोनों सीट जीतने के लिए पर्याप्त नंबर हैं, लेकिन भाजपा के द्वारा चुनाव लड़ने की तैयारी से समीकरण गड़बड़ा सकते हैं। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में दो राज्यसभा सीटों के चुनाव में एक सीट की जीत के लिए 28 वोट चाहिए। झामुमो के नेतृत्व वाली INDIA गठबंधन की सरकार के पास 56 विधायक हैं। यानी दो...









