Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

“शौर्या दल” 22 लाख महिलाओं की देश की सबसे बड़ी साइलेंट आर्मी

“शौर्या दल” 22 लाख महिलाओं की देश की सबसे बड़ी साइलेंट आर्मी

मध्य प्रदेश
एमपी कैबिनेट ने दी वर्ष 2030-31 तक निरंतरता को मंजूरी भोपाल! मध्यप्रदेश के गांवों और शहरों की गलियों से गुज़रते हुए अगर आपको साड़ी का पल्लू संभाले या कॉलेज का बैग टांगे महिलाओं की कोई टोली दिखाई दे, तो उन्हें सिर्फ राहगीर समझने की भूल मत कीजिएगा। यह मध्यप्रदेश की 'शौर्या दल' सेना है—बिना वर्दी के समाज की वो 'गार्डियन' जो आज देश में महिला सशक्तिकरण की सबसे बुलंद हुंकार बन चुकी है ,जिसने महिला सशक्तिकरण की परिभाषा को कागजों से निकालकर धरातल पर साकार कर दिखाया है। वर्ष 2013  में महज़ 6 जिलों से शुरू हुआ यह कारवां आज प्रदेश के कोने-कोने में फैल चुका है, जिसे देखते हुए सरकार ने इसे अगले 5 साल (2026-27 से 2030-31) तक लगातार जारी रखने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। अपराध पर 'प्री-एंट्री बैन': पुलिस से पहले पहुंचती है यह 'जाबांज टोली' शौर्या दल की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि य...
मौत के मुंह से खींच लाए पुलिस के जांबाज… युवक को आया हार्ट अटैक, 5 मिनट तक CPR देकर ऐसे बचाई जान

मौत के मुंह से खींच लाए पुलिस के जांबाज… युवक को आया हार्ट अटैक, 5 मिनट तक CPR देकर ऐसे बचाई जान

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस का एक ऐसा मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया है, जिसकी चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है. राजधानी भोपाल के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कार्यालय परिसर में अपनी किसी प्रशासनिक समस्या या काम से पहुंचे एक युवक को अचानक दिल का दौरा (कार्डियक अटैक) पड़ गया. युवक को तड़पता देख वहां मौजूद दो पुलिस आरक्षकों ने तुरंत मोर्चा संभाला और त्वरित प्राथमिक चिकित्सा (CPR) देकर उसकी जान बचा ली. दरअसल, देवेंद्र सक्सेना नाम के एक शख्स आज किसी काम से भोपाल के पुलिस कमिश्नर कार्यालय आए हुए थे. इसी दौरान अचानक उनकी छाती में तेज दर्द उठा और वे बेसुध होकर गिरने लगे. उन्हें दिल का दौरा पड़ता देख आसपास के लोग सहम गए और परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. रंजीत और मुकेश ने 5 मिनट तक दिया CPRदेवेंद्र सक्सेना को अचेत अवस्था में देख पास ही तैन...
MP: उज्जैन में महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर अवैध वसूली, 200 रुपये का टिकट 2500 में बेचा!

MP: उज्जैन में महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर अवैध वसूली, 200 रुपये का टिकट 2500 में बेचा!

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) से ठगी और अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है. मंदिर की 'भस्म आरती' ('Bhasma Aarti') के नाम पर कुछ श्रद्धालुओं से तय शुल्क से कई गुना अधिक रकम वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं. इस पर अंकुश लगाने के लिए मंदिर प्रशासन ने खुद जमीन पर उतरकर एक बड़ा औचक निरीक्षण किया और ठगी करने वाले सिंडिकेट पर एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, महाकाल मंदिर की भस्म आरती विश्व विख्यात है. जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं. मंदिर प्रशासन ने इसके लिए शुल्क और संख्या निर्धारित की हुई है. विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में हर दिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में मंदिर में दर्शन पूजन के नाम पर ठगी के मामले भी समाने आते रहे हैं, जिन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और मंदिर समिति लगाता...
MP में कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की बल्ले-बल्ले….. मोहन यादव सरकार ने बढ़ाया वेतन

MP में कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की बल्ले-बल्ले….. मोहन यादव सरकार ने बढ़ाया वेतन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने कॉन्ट्रैक्ट (Contract.) पर काम करने वाले लगभग 1.25 लाख कर्मचारियों अधिकारियों को सौगात दी है। मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Govt) ने इन कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों अधिकारियों के सालाना वेतन में 4.46 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों अधिकारियों (Contract Employees and Officers) की सेलरी में यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। फैसला राज्य की 2023 की कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लॉयमेंट पॉलिसी के तहत कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर लिया गया है। 1.25 लाख कर्मचारियों को फायदामध्य प्रदेश के वित्त विभाग के अनुसार, मोहन यादव सरकार ने सोमवार को कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन में 4.46 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी को मंजूरी दी। यह बढ़ोतरी इसी साल 1 अप्रैल से लागू कर दी जाएगी। इससे लगभग 1.25 लाख कॉन्ट्रै...
प्रदेश में सुपोषण का नया रोडमैप, विदिशा के पोषण संजीवनी अभियान ने पेश की राज्य स्तरीय मिसाल

प्रदेश में सुपोषण का नया रोडमैप, विदिशा के पोषण संजीवनी अभियान ने पेश की राज्य स्तरीय मिसाल

मध्य प्रदेश
भोपाल । सूझबूझ और जनभागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'स्वस्थ मध्यप्रदेश' के संकल्पों को जमीनी धरातल पर उतारते हुए विदिशा जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए 'पोषण संजीवनी अभियान' ने गंभीर कुपोषण के खिलाफ एक निर्णायक और प्रभावी जंग छेड़ दी है। यह अभियान इस बात का जीवंत प्रमाण बन गया है कि जब जिला प्रशासन और समाज की संवेदनशील ताकतें एक साथ कदम बढ़ाती हैं, तो कठिन से कठिन सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान सहज संभव हो जाता है। अमूमन यह देखा जाता है कि पोषण पुनर्वास केंद्रों (एनआरसी) में उपचार के बाद जब बच्चे घर लौटते हैं, तो परिवारों की सीमित आर्थिक क्षमता और माताओं में पोषण संबंधी जागरूकता की कमी के कारण वे दोबारा कुपोषण चक्र में फंस जाते हैं। जून 2025 में हुए एक व्यापक सर्वे के दौरान जिले में 1,307 गंभीर कुपोषित बच्चों की पहच...
मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल

मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल

मध्य प्रदेश
भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश ने एचपीवी टीकाकरण अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि जनभागीदारी, स्वास्थ्य अमले की प्रतिबद्धता और प्रभावी नेतृत्व के बल पर बड़े से बड़े जनस्वास्थ्य अभियानों को समय से पहले सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने अभियान से जुड़े चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, शिक्षकों, जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सफलता के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाकर सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को देशव्यापी एचपीवी(ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया था। महिलाओं को सर्...
संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन कर रचा इतिहास

संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन कर रचा इतिहास

मध्य प्रदेश, विशेष समाचार
भोपाल : सोमवार, जून 8, 2026, 17:05 IST प्रदेश को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन बिरसिंगपुर (SGTPS) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। स्टेशन की यूनिट नंबर 3 ने बीते 27 फरवरी से बिना रुके लगातार 100 दिनों तक बिजली पैदा करने का स्वर्णिम आंकड़ा छू लिया है। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान भी कंपनी की कुल 13 उत्पादन इकाइयों ने 100 से अधिक दिनों तक लगातार निर्बाध बिजली उत्पादन करने का रिकॉर्ड बनाया था। इस शानदार ट्रैक रिकॉर्ड में अकेले संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का दबदबा रहा; जहां इसी यूनिट-3 ने पहले भी एक बार यह मुकाम हासिल किया था, वहीं स्टेशन की यूनिट-4 दो बार और यूनिट-5 ने एक बार इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम दर्ज कराया था। सटीक परिचालन से गढ़े गए दक्षता के नए मानदंड ...
MP: राजगढ़ महासम्मेलन में 50 से अधिक किन्नरों ने की सनातन में वापसी, मां मीना नायक बनीं महामंडलेश्वर

MP: राजगढ़ महासम्मेलन में 50 से अधिक किन्नरों ने की सनातन में वापसी, मां मीना नायक बनीं महामंडलेश्वर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
राजगढ़। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले (Rajgarh district) में किन्नर महासम्मेलन (Transgender Grand Conference) हुआ. ये आयोजन यहां ब्यावरा शहर में चल रहा था, जिसमें आध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक समरसता का मैसेज दिया गया. इसमें देशभर से किन्नर महामंडलेश्वर, जगद्गुरु और संत समाज के प्रतिनिधि शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान पट्टाभिषेक, शोभायात्रा, धार्मिक अनुष्ठान और श्रीमद्भागवत कथा जैसे कई आयोजन हुए. यहां 50 से अधिक किन्नरों की विधि-विधान और शुद्धिकरण के साथ सनातन में वापसी कराई गई. यह आयोजन जगद्गुरु काजल ठाकुर मां (भोपाल) के सान्निध्य में हुआ. आयोजन की जिम्मेदारी राजगढ़ की किन्नर गुरु मां मीना नायक और उनकी टीम की रूपाली नायक, जन्नत नायक, माधुरी नायक और तुलसी नायक संभाल रही थीं। महासमागम के पहले दिन देशभर से पहुंचे किन्नर समाज और संतों के परिचय और मिलन कार्यक्रम का आयोजन किय...
राज्यसभा चुनावः BJP ने MP से तीसरी सीट के लिए महेश केवट को बनाया उम्मीदवार

राज्यसभा चुनावः BJP ने MP से तीसरी सीट के लिए महेश केवट को बनाया उम्मीदवार

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- BJP) ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 (Rajya Sabha biennial elections 2026) और कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के चयन पर अपनी अंतिम मुहर लगाते हुए आधिकारिक सूची जारी की है। भाजपा ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए भी दो नामों को मंजूरी दी गई है। राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए इन उम्मीदवारों पर दांवभाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, मध्य प्रदेश से महेश केवट को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कर्नाटक से प्रो. (डॉ.) एम. नागराज को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए भी नाम घोषितराज्यसभा चुनाव के साथ-साथ भाजप...
MP: कांग्रेस ने कहा- मीनाक्षी नटराजन के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं पार्टी MLAs, उनकी जीत तय!

MP: कांग्रेस ने कहा- मीनाक्षी नटराजन के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं पार्टी MLAs, उनकी जीत तय!

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 3 राज्यसभा सीटों (3 Rajya Sabha seats) के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है. शनिवार शाम को भोपाल स्थित कांग्रेस के राज्य मुख्यालय, इंदिरा भवन में कांग्रेस विधायक दल (Congress Legislature Party- CLP) की एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक के बाद कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पार्टी के सभी विधायक राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Rajya Sabha candidate Meenakshi Natarajan) के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और उनकी जीत तय है। बैठक में कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सहित अन्य बड़े चेहरे वीडियो कॉन्फ्रें...