Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

भोपाल में फुटपाथ बना परेशानी का कारण, ऊंची रेलिंग से पैदल यात्रियों का रास्ता बाधित

भोपाल में फुटपाथ बना परेशानी का कारण, ऊंची रेलिंग से पैदल यात्रियों का रास्ता बाधित

मध्य प्रदेश
भोपाल। शहर के वार्ड-32 स्थित पीएंडटी चौराहे पर कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटपाथ तक पहुंचना ही मुश्किल हो गया है, जिसके चलते लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि फुटपाथ के किनारे करीब तीन फीट ऊंची लोहे की रेलिंग लगा दी गई है। कई स्थानों पर पहले से मौजूद दीवार और नई फेंसिंग के कारण पूरा फुटपाथ घिरा हुआ नजर आता है। ऐसे में लोगों को उस तक पहुंचने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं मिल पा रहा है। रहवासियों का कहना है कि कई हिस्सों में फुटपाथ पर चढ़ने या प्रवेश करने के लिए जरूरी गैप नहीं छोड़े गए हैं। परिणामस्वरूप पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरन सड़क का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले ...
ओंकारेश्वर पहुंची राष्ट्रपति…. खंडवा विधायक ने दिया अनोखा तोहफा… महामहिम बोलीं- इसे बच्चों में बंटवा देना

ओंकारेश्वर पहुंची राष्ट्रपति…. खंडवा विधायक ने दिया अनोखा तोहफा… महामहिम बोलीं- इसे बच्चों में बंटवा देना

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
खंडवा। ओंकारेश्वर तीर्थ (Omkareshwar Pilgrimage Site) के दर्शन से पहले प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) का स्वागत किया। उधर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू को स्मृति चिन्ह के रूप में नर्मदेश्वर शिवलिंग, शंख और भगवान ओंकारेश्वर तीर्थ का छायाचित्र भेंट किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर ओंकारेश्वर पहुंचीं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए इस अवसर पर यहां विशेष तैयारियां की गई थीं, जिसके बाद ओंकारेश्वर हेलीपैड पर पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत सत्कार दौरान खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे (Kanchan Mukesh Tanve) अपने अनोखे अंदाज के कारण चर्चाओं में आ गईं। दरअसल महामहिम के स्वा...
दिग्विजय सिंह ने ‘राम मंदिर में भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल, बोले- इससे लाखों भक्त निराश

दिग्विजय सिंह ने ‘राम मंदिर में भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल, बोले- इससे लाखों भक्त निराश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने अयोध्या (Ayodhya) स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर हैरानी जताई और कहा कि इस विवाद से लाखों भक्त निराश महसूस कर रहे हैं। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने भोपाल में पत्रकारों से कहा, "हम सभी ने राम मंदिर के लिए दान दिया था, वहां हो रहे भ्रष्टाचार को देखकर हैरान और स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में आर्थिक रूप से सहयोग करने वाले लाखों भक्त इस विवाद से बहुत निराश हैं। प्रेस से बातचीत के दौरान, विवादित बयान देने के लिए पहचाने जाने वाले सिंह ने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार अभी भी ट्रस्ट के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं. हालांकि, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकार...
इंदौर में गंभीर बीमारी से जूझ रही मासूम को 9 करोड़ के इंजेक्शन की दरकार, HC ने पूछा- क्या यह लाड़ली बहना नहीं?

इंदौर में गंभीर बीमारी से जूझ रही मासूम को 9 करोड़ के इंजेक्शन की दरकार, HC ने पूछा- क्या यह लाड़ली बहना नहीं?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। इंदौर (Indore) में एक गंभीर बीमारी (Serious illness) से जूझ रही मासूम अनिका के इलाज को लेकर हाईकोर्ट (High Court) में सुनवाई के दौरान सरकार पर अहम सवाल उठे हैं. 9 करोड़ रुपए के जीवनरक्षक इंजेक्शन के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पूछा कि क्या यह बच्ची प्रदेश की लाड़ली बहना नहीं है? मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी. दरअसल, जीवन और मौत की जंग लड़ रही मासूम अनिका के इलाज की उम्मीद अब हाईकोर्ट की सुनवाई और सरकारी निर्णय पर टिकी हुई है. 16 जून को हुई सुनवाई में अनिका के वकीलों ने कोर्ट के सामने भावुक लेकिन महत्वपूर्ण तर्क रखा। उन्होंने कहा कि यदि लाड़ली बहना योजना की राशि में प्रति हितग्राही केवल दो रुपये की कटौती कर दी जाए तो अनिका के इलाज के लिए जरूरी 9 करोड़ रुपये की व्यवस्था आसानी से हो सकती है. इस दलील पर हाईकोर्ट ने सरकार से सवाल किया कि क्या यह बच्ची भी प्रदे...
अभिषेक बनर्जी की 6 साल पुराने मामले में हो सकती है गिरफ्तारी… एमपी HC ने खारिज की याचिका

अभिषेक बनर्जी की 6 साल पुराने मामले में हो सकती है गिरफ्तारी… एमपी HC ने खारिज की याचिका

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की करारी हार के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) चौतरफा मुसीबतों से घिरे हुए हैं। इस बीच अभिषेक बनर्जी पर गिरफ्तारी की तलावर लटक गई है। एक छह साल पुराने मानहानि के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। अदालत ने इसके लिए रास्ता साफ कर दिया है। अदालत का यह आदेश उस दिन आया जिस दिन सांसद के खिलाफ पश्चिम बंगाल में भी दो नए केस दर्ज किए गए हैं। ईडी समेत कई जांच एजेंसियों के रडार पर आए अभिषेक बनर्जी को जहां एक तरफ जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ कई कानूनी मोर्चे भी खुल गए हैं। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने अभिषेक बनर्जी की याचिका को खारिज कर दिया और हाई कोर्ट से 12 नवंबर 20...
MP सरकार को बड़ा झटका…. HC ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के पुनर्गठन पर लगाई रोक

MP सरकार को बड़ा झटका…. HC ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के पुनर्गठन पर लगाई रोक

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) को राज्य परिवहन प्राधिकरण यानी एसटीए (State Transport Authority - STA) के पुनर्गठन मामले में बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की ग्वालियर खंडपीठ (Gwalior Bench) ने 9 फरवरी 2026 को जारी पुनर्गठन संबंधी अधिसूचना पर अंतरिम रोक लगा दी है। सबसे अहम बात यह रही कि सुनवाई के दौरान राज्य शासन ने खुद स्वीकार किया कि पूरी प्रक्रिया में कुछ कानूनी खामियां रह गई हैं। इन त्रुटियों को दूर करने के लिए सरकार ने हाईकोर्ट से तीन महीने का समय मांगा है। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीष सिंह से भी जवाब तलब किया है। यह मामला हरिशंकर सिंह पटेल एवं अन्य द्वारा दायर याचिका के माध्यम से हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के समक्ष पहुंचा था। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी और अधिवक्...
MP: भोपाल में रेस्टोरेंट से मंगाए सैंडविच में निकली मरी हुई मक्खी, फूड डिपार्टमेंट तक पहुंची शिकायत

MP: भोपाल में रेस्टोरेंट से मंगाए सैंडविच में निकली मरी हुई मक्खी, फूड डिपार्टमेंट तक पहुंची शिकायत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) में एक महिला रेस्टोरेंट (Restaurant) पहुंची थी. आरोप है कि वहां जो सैंडविच (Sandwich) लिया, उसमें मक्खी निकल आई. महिला ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया. इस मामले की शिकायत फूड डिपार्टमेंट (Food Department) तक पहुंच गई. अब इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं पूरा मामला सामने आने के बाद फूड सेफ्टी को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. मामला भोपाल के टीटी नगर (TT Nagar) इलाके के प्लेटिनम प्लाजा का है. यहां रहने वाली शोभा अहिरवार ने इलाके के एक फास्ट फूड आउटलेट से सैंडविच मंगाया था. सब कुछ सामान्य था, लेकिन खाते-खाते उनकी नजर सैंडविच के अंदर किसी काले रंग की चीज पर पड़ी. जब उन्होंने ध्यान से देखा तो पता चला कि वह एक मृत मक्खी थी. शोभा के मुताबिक, मक्खी देखकर उन्होंने तुरंत खाना बंद कर दिया और सैंडविच का वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किया. फिर सीधे फूड डिपार्टमेंट से शिकायत कर...
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा

मध्य प्रदेश
03 आरोपी गिरफ्तार22 लाख 60 हजार रुपए नगद, लूट की रकम से खरीदी गई कार एवं अन्य सामग्री जप्त भोपाल ! मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के अंतर्गत इंदौर पुलिस ने स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से हुई 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई राशि में से 22 लाख 60 हजार रुपए नगद, लूट की रकम से खरीदी गई एक आई-20 कार तथा घटना में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की है। फरियादी मुकुल अग्रवाल, निवासी रामचंद्र नगर एक्सटेंशन, इंदौर द्वारा थाना पंढरीनाथ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 11 जून को वह अपने स्क्रैप व्यवसाय से संबंधित विभिन्न प्रतिष्ठानों से भुगतान राशि एकत्रित कर लगभग 29 लाख 65 हजार रुपए नगद लेकर दोपहिया ...
सरकारी किताबों की चोरी का मामला उजागर, टैक्सी से ले जाई जा रही थीं निःशुल्क पुस्तकें

सरकारी किताबों की चोरी का मामला उजागर, टैक्सी से ले जाई जा रही थीं निःशुल्क पुस्तकें

मध्य प्रदेश
मुरैना। मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले के विकासखंड जौरा में शासकीय नि:शुल्क किताबों की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। बीआरसी के निर्देश पर बीएसी रोहित श्रीवास ने तत्परता दिखाते हुए टैक्सी में भरकर बेचने ले जाई जा रही सरकारी किताबों को मौके पर पकड़ लिया और वापस स्कूल में रखवाया। हैरानी की बात यह है कि महाराणा प्रताप जयंती के शासकीय अवकाश के दिन बच्चों के पास स्कूल की चाबी मिली और एक बच्चा स्कूल की प्रधानाध्यापक मंजू शाक्य का बताया जा रहा है।ऐसे हुआ खुलासा : मंगलवार को शासकीय अवकाश था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बीआरसी जौरा राजीव जादोन को सूचना दी कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-3, जौरा से नि:शुल्क किताबें चोरी-छिपे बेचने के लिए ले जाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही बीआरसी ने तुरंत कार्यालय के बीएसी रोहित श्रीवास को मौके पर भेजा। बीएसी रोहित श्रीवास जब मौके पर पहुंचे तो एक टैक्सी में नि:शुल्क शास...
इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बना है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरयू के किनारे भव्य मंदिर निर्माण हुआ और हमारा 500 वर्ष का लंबा संघर्ष पूर्ण हुआ। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 12 वर्ष चित्रकूट में बिताए थे। राज्य सरकार दो हजार करोड़ रूपए की लागत से भव्य चित्रकूट धाम का निर्माण कर रही है। प्रदेश में जहां-जहां प्रभु श्रीराम के चरण पड़े, हमारी सरकार उन्हें श्रीराम वन गमन पथ में शामिल कर विकसित कर रही है। भगवान श्री गोपाल कृष्ण से संबंधित धर्म स्थलों को भी श्रीकृष्ण पाथेय के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के भव्य और दिव्य आयोजन के लिए हजारों करोड़ के विकास कार्य तेजी से पूर्ण किए जा रहे हैं। उज्जैन, इंदौर और आसपास के सभी ...