अहमदाबाद में कांगो से आए व्यवसायी समेत 4 लोग आइसोलेशन में… इबोला ने बढ़ाई टेंशन
अहमदाबाद। अहमदाबाद (Ahmedabad) में इबोला संक्रमण (Ebola infection) को लेकर खास एहतियात बरते जा रहे हैं। गुजरात (Gujarat) के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया (Health Minister Praful Pansheriya) ने बुधवार को बताया कि कांगो से आए एक 37 साल के व्यवसायी और उनके संपर्क में आए 3 अन्य लोगों को एहतियात के तौर पर अहमदाबाद के अस्पतालों में पृथकवास (आइसोलेशन) में रखा गया है। बुखार होने पर व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। इस व्यवसायी के ब्लड सेंपल को जांच के लिए पुणे भेजा गया है। सूबे में अभी तक इबोला संक्रमण की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने बुधवार को बताया कि 37 साल का एक व्यवसायी लगभग 5 से 7 दिन पहले कांगो से मुंबई पहुंचा था। इसके बाद वह वडोदरा चला गया। बुखार होने पर उसे वडोदरा के बैंकर अस्पताल में भर्ती कराया गया...









