Tuesday, September 15खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

MP में UCC की तैयारी के बीच BJP विधायक का मुस्लिमों पर हमला, बोले- ‘5 बीवी रखते हैं, 25 बच्चे पैदा करते हैं

MP में UCC की तैयारी के बीच BJP विधायक का मुस्लिमों पर हमला, बोले- ‘5 बीवी रखते हैं, 25 बच्चे पैदा करते हैं

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) (Uniform Civil Code - UCC) को लागू करने की तैयारी तेज हो चुकी है। इसके साथ ही इसको लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। राजधानी भोपाल से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP MLA Rameshwar Sharma) ने कहा है कि मुसलमान 5 पत्नी रखते हैं और 25 बच्चे पैदा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि मुस्लिम आबादी बढ़ने से डेमोग्राफिक संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा परिवार नियोजन के संबंध में दिए गए संदेश का पालन करना चाहिए। विधायक ने कहा 'एक वर्ग विशेष की आबादी बढ़ने के कारण अन्य जातियों में दहशत और तनाव पैदा होता है। कांग्रेस मुसलमानों का चश्मा उतारकर इस कानून में बीजेपी का साथ देना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान की जन भावना और जनता की मांग है कि एक पत्नी तीन बच्चे से ज्यादा किसी का न...
MP: मऊगंज में छात्रा ने फांसी लगाकर दी फांसी… NEET परीक्षा रद्द होने से डिप्रेशन में थी…

MP: मऊगंज में छात्रा ने फांसी लगाकर दी फांसी… NEET परीक्षा रद्द होने से डिप्रेशन में थी…

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मऊगंज। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के नवगठित जिले मऊगंज (Mauganj District ) मगनिया गांव (Maganiya Village) की रहने वाली एक छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने घर में लगें पंखे पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली परिजनों का आरोप है बेटी NEET की तैयारी कर रही थी. उसे हाल में दी परीक्षा में 650 अंक भी आने की उम्मीद थी लेकिन पेपर लीक होने और रद्द के बाद से वह डिप्रेशन में थी और उसने इस तरह का कदम उठा लिया जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में हैं। कुक की नौकरी की, पिता ने लोन लेकर कराई तैयारीआकांक्षा के घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होने के बाद भी आकांशा के किसान क्रेडिट कार्ड से 3 लाख रुपए लोन लिए थे. परिवार वाले उसे नागपुर के एक निजी कोचिंग में तैयारी करा रहे थे। पिता कृष्ण कुमार चतुर्वेदी किसानी करते थे लेकिन बेटी को पढ़ाने के लिए नागपुर में कुक की नौकरी करने लगे थे और वहीं बेटी को पढ़ा रहे थे. नीट का ...
Karnataka : DK शिवकुमार के CM बनने के बाद बीके हरिप्रसाद बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Karnataka : DK शिवकुमार के CM बनने के बाद बीके हरिप्रसाद बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) को नया मुख्यमंत्री (New Chief Minister) मिल गया है. डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने बुधवार को राज्य के सीएम पद की शपथ ली थी. इसी के साथ कांग्रेस हाई-कमान ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत बीके हरिप्रसाद (BK Hariprasad) को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर लिया गया है. इससे पहले ये जिम्मेदारी डीके शिवकुमार के पास थी. लेकिन अब कर्नाटक का सीएम बनने के बाद उनकी इस पद से विदाई हो गई है. पार्टी ने अपने पत्र में निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार संगठन में दिए गए योगदान की तारीफ भी की. प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में होने वाले विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भी अपनी कमर कस ली है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधायकों की ओर से चुने जाने वाले इन विधान परिषद चुनावों...
नेपाल में बालेन शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी… भारत ने सीमा पर बढ़ाई चौकसी

नेपाल में बालेन शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी… भारत ने सीमा पर बढ़ाई चौकसी

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) की जमीन कब्जा करने के नेपाली पीएम बालेन शाह (Nepali PM Balen Shah) के दावे पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सधी हुई प्रक्रिया दी है। कहा कि सीमा विवादों को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच एक स्थापित तंत्र है, जिसके जरिये समाधान निकाला जाएगा। साथ ही इसमें किसी भी तीसरे पक्ष की भूमिका को खारिज कर दिया। इस बीच उत्तराखंड (Uttarakhand) से सटे नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। बालेन शाह के बयान के खिलाफ डडेलधुरा समेत कई स्थानों पर विभिन्न छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ता विरोध दर्ज करा रहे हैं। इस बीच भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal border) पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से गश्त तेज कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ, तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर नजर रख...
दक्षिण सूडान में तैनात 565 भारतीय सैनिक प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक से हुए सम्मानित

दक्षिण सूडान में तैनात 565 भारतीय सैनिक प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक से हुए सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
खार्तूम। दक्षिण सूडान (South Sudan) में संयुक्त राष्ट्र मिशन (United Nations Mission) के तहत तैनात कम से कम 565 भारतीय शांति सैनिकों (565 Indian Peacekeepers) को उनकी उत्कृष्ट सेवा, नागरिकों की सुरक्षा और शांति स्थापना के प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक (Prestigious United Nations Medal) से सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले इन सैनिकों में 53 महिला सैन्यकर्मी भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र (UN) निकाय द्वारा जारी बयान के अनुसार, भारतीय शांति सैनिकों को यह सम्मान गश्त के माध्यम से नागरिकों की रक्षा करने, स्थानीय समुदायों के साथ जुड़ाव बढ़ाने, पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करने, महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने, लैंगिक हिंसा के खिलाफ लड़ने और मानवीय सहायता की पहुंच को सुगम बनाने के लिए दिया गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने भार...
West Bengal: शुभेंदु का ममता के धरने पर तंज…. बोले- क्या दुर्दशा हो गई… 150 लोग भी नहीं जुटे

West Bengal: शुभेंदु का ममता के धरने पर तंज…. बोले- क्या दुर्दशा हो गई… 150 लोग भी नहीं जुटे

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Chief Minister Suvendu Adhikari) ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो (Trinamool Congress supremo) और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Former Chief Minister Mamata Banerjee) के धरने पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि धरने में सिर्फ 150 लोग और 200 पत्रकार पहुंचे, जिससे पार्टी की दुर्दशा साफ झलकती है। हुगली जिले के प्रसिद्ध तारकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री संवाददाताओं से बात कर रहे थे। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "क्या दुर्दशा हो गई है, 150 लोग भी नहीं जुटे।" अधिकारी ने दावा किया कि धरने में सिर्फ तीन सांसद और छह विधायक ही मौजूद थे। उन्होंने कहा, ''ममता बनर्जी के विरोध-प्रदर्शन में सिर्फ तीन सांसद और छह विधायक ही पहुंचे... टीएमसी की हालत अब दयनीय है। यह फाल्टा जैसी हो गई है।'' टीएमसी का गढ़ कहे जाने वाले फाल्टा म...
प्रयागराज में सनसनीखेज हत्याकांड…. मकान से एक के बाद एक 4 शव बरामद

प्रयागराज में सनसनीखेज हत्याकांड…. मकान से एक के बाद एक 4 शव बरामद

राज्य, राष्ट्रीय
प्रयागराज। यूपी (UP) के प्रयागराज (Prayagraj) के साउथ मलाका (South Malacca) में चार लोगों की निर्मम हत्या की बात फैलते ही पूरा इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर घर के भीतर से उठ रही तेज दुर्गंध ने जिस खौफनाक कांड से पर्दा उठाया, उसने न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पुलिस को भी हैरान कर दिया। एक के बाद एक, चार शव बरामद होने की खबर फैलते ही साउथ मलाका चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर चार लोगों की इतनी बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की? मकान से निकल रही दुर्गंध इतनी तीव्र थी कि चौराहे से गुजरने वाले राहगीरों तक को परेशानी हो रही थी। आसपास के दुकानदारों को पहले लगा कि किसी जानवर की मौत हुई होगी, लेकिन जब पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो पूरा मामला सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया। बताया जा रहा है कि शव करीब तीन दिन तक बंद कमरों म...
लेक सिटी नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता पर मंडरा रहा खतरा… NGT ने दी चेतावनी

लेक सिटी नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता पर मंडरा रहा खतरा… NGT ने दी चेतावनी

राज्य, राष्ट्रीय
नैनीताल। उत्तराखंड (Uttarakhand) की सरोवर नगरी नैनीताल (Lake City Nainital) पर बढ़ते पर्यावरणीय खतरे को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal-NGT) ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को नैनीताल क्लब में आयोजित हाई लेवल समीक्षा बैठक में NGT के माननीय सदस्य और न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद ने साफ शब्दों में कहा कि यदि नदी-नाले, प्राकृतिक जलस्रोत और जलधाराएं नहीं बचीं तो पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता और पारिस्थितिकी को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा. बैठक में नैनीताल के सामने खड़ी कई गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई. इनमें नैनीझील का लगातार घटता जलस्तर, झील में बढ़ता प्रदूषण, कचरा प्रबंधन की समस्या, ड्रेनेज और सीवरेज नेटवर्क की स्थिति तथा जलस्रोतों पर बढ़ते अतिक्रमण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। बैठक के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि नैनीझील का जलस्तर लगातार प्रभावित हो र...
आप भी चाय के साथ खाते हैं रस्क तो हो जाएं सावधान…. सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

आप भी चाय के साथ खाते हैं रस्क तो हो जाएं सावधान…. सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। रस्क (Rusk) ज्यादातर घरों में सुबह या शाम की चाय (Tea) के साथ खाए जाते हैं। मीठे इलायची फ्लेवर (Sweet Cardamom Flavor) वाले रस्क का स्वाद काफी अच्छा होता है। कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को भी स्नैक्स के तौर पर रस्क खिला देते हैं। हल्की भूख को शांत करने के लिए रस्क एक ऐसा नाश्ता है जो हर घर में पसंद किया जाता है। कुरकुरा, हल्का मीठा और चाय में डुबोकर इसे खाने का अलग ही मजा होता है। पर क्या आप जानते हैं स्वाद में बेहतरीन लगने वाला रस्क सेहत को खूब नुकसान पहुंचाता है। रोजाना अगर आप इसे खाना पसंद करते हैं तो फौरन इसे खाना छोड़ दें। इस बनाने का तरीका बहुत ज्यादा अनहेल्दी (Unhealthy) है जिसे देखकर किसी का भी दिमाग चकरा सकता है। वीडियो देख चकरा जाएगा दिमागवीडियो में रस्क बनाने का तरीका दिखाया गया है। जिसमें आटा लगाने से लेकर बेकिंग तक का पूरा प्रोसेस शेयर किया है। आटा लगाने के प्रोस...
चीनी अरबपति झांग यिमिंग बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

चीनी अरबपति झांग यिमिंग बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

अंतरराष्ट्रीय, अपराध, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बाइटडांस कंपनी (ByteDance Company) की कीमत बढ़ने और उसके एआई चैटबॉट (AI Chatbot) की सफलता से झांग यिमिंग (Zhang Yiming) मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर बन गए हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, झांग के पास अब 92.8 अरब डॉलर हैं। वह चीन के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 2019 में उनके पास सिर्फ 13 अरब डॉलर थे। यानी उनकी दौलत सात गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है। बता दें 117 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तो 17वें स्थान पर हैं, लेकिन उनके सिर पर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज बरकरार है। पहले मुकेश अंबानी के सिर पर कई वर्षों तक एशिया के सबसे रईस का ताज था। कुछ महीने पहले ही इनसे यह ताज अडानी ने छीन लिया और अंबानी एशिया के दूसरे नंबर के रईस बन गए। अब यह पोजीशन भी उनकी चली गई। दुनिया के अमीरों में घटा अंबानी...