Saturday, September 12खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

MP: मंदसौर में फसल बीमा राशि बहुत कम मिलने से किसानों में आक्रोश… किया प्रदर्शन

MP: मंदसौर में फसल बीमा राशि बहुत कम मिलने से किसानों में आक्रोश… किया प्रदर्शन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मंदसौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर जिले (Mandsaur district) की दलौदा तहसील में सोमवार शाम खरीफ 2025 की फसल बीमा राशि (Crop Insurance Amount) को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें फसल नुकसान के बदले मात्र 55 से 60 रुपए प्रति बीघा तक की बीमा राशि मिली है, जो बेहद कम है। सैकड़ों किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर बीमा कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि उन्हें फसल नुकसान के बाद उचित मुआवजे की उम्मीद थी, लेकिन इतनी कम राशि मिलने से वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बीमा कंपनी के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए बीमा राशि का दोबारा मूल्यांकन कर उचित भुगतान करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्राम बेहपुर के किसानों ने एक अलग ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदसौर जिले के...
J&K: गांदरबल जिले में हादसा….अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, 10 से अधिक घायल

J&K: गांदरबल जिले में हादसा….अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, 10 से अधिक घायल

राज्य, राष्ट्रीय
गांदरबल। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस गांदरबल जिले (Ganderbal district) के गुंड के हरिगनीवान (Hariganiwan) इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस 'एस-मोड़' नामक तीखे मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। थाना प्रभारी रईस अहमद ने तुरंत बचाव दल को घटनास्थल पर रवाना किया। गुंड पुलिस ने बिना किसी देरी के बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालने का काम चुनौतीपूर्ण था। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त बल भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। उन्हें आग...
CJP प्रदर्शन में AI डीपफेक से तैयार फर्जी कंटेट और भ्रामक जानकारी फैलाने का दावा

CJP प्रदर्शन में AI डीपफेक से तैयार फर्जी कंटेट और भ्रामक जानकारी फैलाने का दावा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party-CJP) के देशभर में चले विरोध प्रदर्शनों के दौरान सोशल मीडिया (Social Media) पर फर्जी और भ्रामक जानकारी फैलाने का मामला सामने आया है. महाराष्ट्र साइबर (Maharashtra Cyber) की तरफ से दावा किया गया है कि इसे लेकर टेक्नोलॉजी की मदद से विशेष मॉनिटरिंग अभियान चलाया गया.इसमें ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT), मेटाडेटा, सोशल मीडिया अकाउंट्स के व्यवहार और AI से तैयार डीपफेक कंटेंट की फॉरेंसिक जांच की गई। जांच के दौरान महाराष्ट्र साइबर ने सोशल मीडिया अकाउंट्स के एक ऐसे नेटवर्क की पहचान की, जो गलत, भ्रामक और AI से तैयार कंटेंट फैला रहा था. महाराष्ट्र साइबर के मुताबिक, इसका मकसद लोगों की राय को प्रभावित करना, भ्रम पैदा करना, अशांति भड़काना और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना था। तकनीकी जांच में सामने आया कि इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने में भारत क...
उद्घाटन के 12 दिन बाद ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर धंसी सड़क, वायरल वीडियो के बाद निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

उद्घाटन के 12 दिन बाद ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर धंसी सड़क, वायरल वीडियो के बाद निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में उद्घाटन के महज 12 दिन बाद सड़क धंसने की घटना सामने आई है। लगातार बारिश के बीच उन्नाव जिले में एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि निर्माण एजेंसी का कहना है कि प्रभावित हिस्से की तत्काल मरम्मत कर दी गई है। उन्नाव के कोरारी क्षेत्र में धंसी सड़क जानकारी के अनुसार, घटना उन्नाव जिले के कोरारी क्षेत्र के पास हुई। कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर करीब 5 से 7 मीटर लंबा हिस्सा धंस गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी खिसकने से यह नुकसान हुआ। सपा नेता ने वीडियो साझा कर उठाए सवाल समाजवादी पार्टी के नेता मधुसूदन यादव ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर...
अभिजीत दीपके अभी कहां हैं? घर वापसी पर सस्पेंस, सुरक्षा देने की उठी मांग

अभिजीत दीपके अभी कहां हैं? घर वापसी पर सस्पेंस, सुरक्षा देने की उठी मांग

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए बड़े प्रदर्शन और उसके बाद देशभर में छिड़ी राजनीतिक हलचल के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख चेहरे अभिजीत दीपके एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रदर्शन के दौरान लगातार सक्रिय रहे दीपके फिलहाल टाइफाइड से पीड़ित हैं और अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इसी बीच उनके घर नहीं लौटने की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। महाराष्ट्र सरकार से सुरक्षा देने की मांग महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने अभिजीत दीपके और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दीपके के अगले दो-तीन दिनों में महाराष्ट्र लौटने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दीपके के वापस आते ही वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर उनके लिए सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध करेंगे, ताकि उनकी सुरक्षा को लेकर किस...
सुहागरात के दिन ही नकदी-जेवर लेकर फरार हो गई दुल्हन!

सुहागरात के दिन ही नकदी-जेवर लेकर फरार हो गई दुल्हन!

अपराध, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरियाणा के एक युवक से धूमधाम से शादी कराने के बाद दुल्हन कुछ ही घंटों में नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो महिला बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दुल्हन की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पूरे गिरोह का खुलासा होने की संभावना है। शादी का झांसा देकर वसूले 1.10 लाख रुपये पुलिस के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के सिसाना गांव निवासी रविंद्र कुमार सिंह को देवरिया में शादी कराने का भरोसा दिलाया गया था। इसके लिए बिचौलियों ने उससे 1.10 लाख रुपये लिए। 24 जुलाई की रात भलुअनी कस्बे के एक मैरिज हॉल में गोल्डी यादव नाम की युवती के साथ उसकी शादी कराई गई। सभी वैवाहिक रस्में पूरी हुईं और ...
ITR: डेडलाइन के अंतिम दिनों में इनकम टैक्स पोर्टल हुआ ठप… टैक्सपेयर्स की बढ़ी टेंशन

ITR: डेडलाइन के अंतिम दिनों में इनकम टैक्स पोर्टल हुआ ठप… टैक्सपेयर्स की बढ़ी टेंशन

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अगर आपने अभी तक अपना ITR फाइल नहीं किया है, तो अलर्ट हो जाइए। 31 जुलाई की आखिरी तारीख से ठीक पहले इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) का ई-फाइलिंग पोर्टल (E-filing portal) कई यूजर्स के लिए ठप पड़ गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि न तो वेबसाइट खुल रही है, न लॉगिन हो रहा है और न ही टैक्स पेमेंट या ITR फाइल हो पा रहा है। 31 जुलाई को इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return 2026- ITR) भरने की आखिरी तारीख है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अपना रिटर्न दाखिल करने और बाकी टैक्स का पेमेंट करने में जुटे हैं। लेकिन कई टैक्सपेयर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिकायत की कि इनकम टैक्स विभाग का ई-फाइलिंग पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। टैक्सपेयर्स ने की शिकायतयूजर्स के मुताबिक पोर्टल पर लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है। कई लोगों का कहना है कि वे आईटीआर फाइल ...
UP: कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 13वें दिन ही धंसा, जर्मनी की वर्ल्ड क्लास सड़कों से हो रही थी तुलना

UP: कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 13वें दिन ही धंसा, जर्मनी की वर्ल्ड क्लास सड़कों से हो रही थी तुलना

राज्य, राष्ट्रीय
उन्नाव। जिस कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (Kanpur-Lucknow Elevated Expressway) का 13 जुलाई को बड़े जोर-शोर से उद्घाटन हुआ था और जिसकी क्वालिटी की तुलना जर्मनी की वर्ल्ड क्लास सड़कों (Germany's World-class Roads) से की जा रही थी, वह उद्घाटन के महज 13 दिनों के भीतर ही बड़े विवादों में घिर गया है. लगातार हो रही बारिश के बीच उन्नाव जिले के कोरारी के पास 6-लेन सड़क का एक बड़ा हिस्सा कई मीटर तक धंस गया। घटना के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने धंसे हुए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. देखते ही देखते इस वीडियो को लेकर मुख्य विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने BJP सरकार और एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया। 4200 करोड़ की लागतकरीब 4200 करोड़ रुपये की लागत से बने 63 किमी लंबे इस 6-ले...
MP: निवाड़ी में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विवादित रील पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर केस दर्ज

MP: निवाड़ी में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विवादित रील पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
निवाड़ी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) इस्तीफा दे चुके हैं। मगर सोशल मीडिया (Social Media) पर अब भी उनके खिलाफ विवादित कंटेंट पड़ा हुआ है, जो विरोध प्रदर्शन के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों ने पोस्ट किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए एमपी पुलिस (MP Police) ने राज्य के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) के खिलाफ एक्शन लिया है। दरअसल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निवाड़ी जिले (Niwari district) के इन्फ्लुएंसर यशपाल सोनी ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा में रील पोस्ट की थी। अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। जानिए किन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायतपुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान यशपाल सोनी के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताया जा रहा है। वह मध्य प्रदेश के निवाड़ी जि...
MP: भोपाल के बुजुर्ग से साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 3.91 करोड़ रुपये ठगे

MP: भोपाल के बुजुर्ग से साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 3.91 करोड़ रुपये ठगे

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के चूना भट्टी इलाके में रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग साइबर ठगों (Cyber ​​Fraudsters) के ऐसे जाल में फंस गए कि उन्होंने करीब 3.91 करोड़ रुपये गंवा दिए। आरोपियों ने शेयर बाजार (Stock Market) और आईपीओ (IPO) में कई गुना मुनाफे का लालच देकर पहले भरोसा कायम किया और फिर अलग-अलग बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करा ली। ठगों ने इसके लिए फेसबुक विज्ञापन, फर्जी ट्रेडिंग ऐप और नकली सेबी पंजीयन प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया। फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ संपर्कपीड़ित के मुताबिक, 29 मई को फेसबुक मैसेज के जरिए एक विज्ञापन का लिंक उनके पास पहुंचा था। इसके बाद ‘अनन्या कुलकर्णी’ नाम की युवती ने उन्हें फोन किया। उसने खुद को फिनसोल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड की अधिकारी बताया। युवती ने बुजुर्ग को ‘सारथी प्लान’ के जरिए निवेश करने की सलाह दी और कई सौ गुना ...