Friday, September 11खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

MP: राहुल गांधी को पचमढ़ी में लगाने पड़े 10 पुशअप.. ट्रेनिंग कैंप में लेट पहुंचने पर मिली सजा!

MP: राहुल गांधी को पचमढ़ी में लगाने पड़े 10 पुशअप.. ट्रेनिंग कैंप में लेट पहुंचने पर मिली सजा!

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
पचमढ़ी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) दौरे पर आए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस बार अपनी ही पार्टी के अनुशासन नियमों (Discipline rules.) की जद में आ गए. देर से आने की सजा के तौर पर उन्हें 10 पुशअप लगाने पड़े. दरअसल, पंचमढ़ी (Panchmarhi) में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्षों (Congress District Presidents) के प्रशिक्षण सत्र में अनुशासन को लेकर खास सख्ती बरती गयी. देर से पहुंचने वालों को न केवल ताली बजाकर ‘टाइम मैनेजमेंट’ का अहसास कराया जाता है, बल्कि प्रतीकात्मक सजा भी दी जाती है ताकि वो समय की अहमियत समझें और उसका पालन करें. इसी सत्र में शनिवार शाम राहुल गांधी शामिल हुए, लेकिन वो करीब 20 मिनट की देरी से पहुंचे, जिसपर कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर प्रमुख सचिन राव ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि देरी से आने वाले को सजा दी जाती है. इसपर राहुल गांधी ने पूछा कि उनके लिए क्या सजा है, तो उन्हें बताया गय...
MP: भोपाल में पुराने टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, 4 घंटे में पाया काबू, करोड़ों का माल जला

MP: भोपाल में पुराने टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, 4 घंटे में पाया काबू, करोड़ों का माल जला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के ओल्ड टिंबर मार्केट (लकड़ी मार्केट) (Old Timber Market) में सोमवार देर रात भीषण आग (Massive Fire) लग गई, जो इतनी भयावह थी कि पूरे चार घंटे तक धधकती रही. आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. टिंबर मार्केट से कुछ ही दूरी पर रेल ट्रैक (Rail track) होने के कारण इस अग्निकांड की संवेदनशीलता और अधिक थी. अगर आग रेल ट्रैक के पास तक फैल जाती, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी या रेल यातायात प्रभावित हो सकता था. टिंबर मार्केट में आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. भोपाल नगर निगम, भापाल फायर सर्विस, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के कुल 40 से ज्यादा फायर टेंडर्स ने मिलकर आग पर काबू पाया. फायर फाइटर्स ने चार घंटे क...
गैंगरेप पीड़िता से होटल में रेप, पुलिस पुलिस पहुंची तो छत से कूदकर वकील

गैंगरेप पीड़िता से होटल में रेप, पुलिस पुलिस पहुंची तो छत से कूदकर वकील

राष्ट्रीय
आगरा। उत्‍तरप्रदेश के आगरा में एक गैंगरेप पीड़िता से होटल में दुराचार की घटना हुई है। आरोप विपक्षियों के अधिवक्ता पर है। एकता थाना पुलिस ने आरोपित को पकड़ने को ट्रांसयमुना कॉलोनी में दबिश दी थी तो वह पुलिस को देखकर पड़ोसी की छत से कूद गया। उसके दोनों पैर टूट गए। आरोपित को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को एसएन में ही आरोपित का रिमांड कराया। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज लिए हैं। औरेया निवासी युवती ने शुक्रवार को एकता थाना पुलिस को बताया कि उसके साथ होटल ताज रॉयल के कमरा नंबर 106 में दुराचार हुआ है। आरोपित एक अधिवक्ता है। वर्ष 2022 में उसने एत्मादपुर के युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा लिखाया था। वह मुकदमे की तारीख पर आई थी। तारीख के बाद आरोपियों के अधिवक्ता ने उससे संपर्क किया। उससे कहा कि इस मामले में समझौता करा देंगे। वह भी तारीख से परेशान आ चुकी...
ऑपरेशन पिंपल: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का चुन-चुनकर हो रहा खात्मा

ऑपरेशन पिंपल: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का चुन-चुनकर हो रहा खात्मा

राज्य, राष्ट्रीय
कश्‍मीर। भारतीय सेना के चिनार कोर ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकवादियों को मार गिराया। इस अभियान को ऑपरेशन पिंपल नाम दिया गया। इस तरह क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों में अहम उपलब्धि दर्ज की गई। चिनार कोर ने कहा कि कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास के बारे में एजेंसियों से इनपुट मिला था। इस खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार को अभियान शुरू किया गया। सेना ने एक्स पर लिखा, ‘सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर आतंकियों को रुकने को कहा, लेकिन उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।’ ऑपरेशन पिंपल क्या है? ऑपरेशन पिंपल भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शुरू किया गया सुरक्षा अभियान है। यह संयुक्त अभियान 7 नवंबर को इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद शु...
SEBI के सुरक्षा दायरे में नहीं आती डिजिटल गोल्ड की खरीदारी… अलर्ट जारी

SEBI के सुरक्षा दायरे में नहीं आती डिजिटल गोल्ड की खरीदारी… अलर्ट जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) (Securities and Exchange Board of India - SEBI) ने निवेशकों को डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) और गोल्ड से संबंधित ऑनलाइन उत्पादों (Online Products) को लेकर निवेशकों को आगाह किया है। सेबी ने कहा है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म निवेशकों को डिजिटल गोल्ड या ई-गोल्ड उत्पादों में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसे फिजिकल गोल्ड में निवेश का विकल्प बताया जा रहा है। हालांकि, ये उत्पाद सेबी के विनियामक दायरे में नहीं आते और इन पर किसी प्रकार का निवेशक सुरक्षा तंत्र लागू नहीं होता। सेबी ने दी सलाहनियामक ने स्पष्ट किया कि ऐसे डिजिटल गोल्ड उत्पादों को न तो सिक्योरिटीज के रूप में मान्यता प्राप्त है और न ही इन्हें कमोडिटी डेरिवेटिव के रूप में विनियमित किया गया है। इसलिए निवेशक इन उत्पादों में निवेश करते समय किसी भी प्रकार की सेबी सुरक्षा का दावा नहीं क...
ISRO की चांद पर एक सफलता… चंद्रयान-2 ने मिशन के ‘ऑर्बिटर’ से एकत्र किया उन्नत डेटा

ISRO की चांद पर एक सफलता… चंद्रयान-2 ने मिशन के ‘ऑर्बिटर’ से एकत्र किया उन्नत डेटा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। छह साल पहले लॉन्च किए गए चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) से एक और खुशखबरी मिली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization- ISRO) ने शनिवार को अपडेट देते हुए कहा कि उसने चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्रों (Moon's Polar regions) की गहरी समझ हासिल करने के लिए चंद्रयान-2 मिशन के ‘ऑर्बिटर’ से उन्नत डेटा एकत्र किया है, जिसमें इसकी सतह के भौतिक और परावैद्युत गुणों का वर्णन करने वाले पैमाने भी शामिल हैं। इसरो ने एक बयान में कहा कि यह भविष्य में चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजे जाने वाले अभियानों की दिशा में भारत का प्रमुख मूल्य संवर्धन है। बयान के मुताबिक, चंद्रयान-2 का ‘ऑर्बिटर’ 2019 से चंद्रमा की कक्षा में है और उच्च गुणवत्ता वाला डेटा प्रदान कर रहा है। इसमें कहा गया है कि ‘ऑर्बिटर’ पर मौजूद एक पेलोड ‘डुअल फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रडार (डीएफएसएआर)’ वह पहला उपकरण है...
CJI गवई ने मणिपुर की एक घटना किया जिक्र.. कहा.. मेरे जेहन में यह हमेशा के लिए बस गई

CJI गवई ने मणिपुर की एक घटना किया जिक्र.. कहा.. मेरे जेहन में यह हमेशा के लिए बस गई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश (Chief Justice of India- CJI) बीआर गवई (BR Gawai) ने शनिवार को महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का स्मरण किया और जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर (Manipur Ethnic Violence) के चुराचांदपुर में एक राहत शिविर में बिताए अपने अनुभव को याद करते हुए न्याय को कुछ लोगों का विशेषाधिकार न बताते हुए प्रत्येक नागरिक का अधिकार बताया। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में कानूनी सहायता वितरण तंत्र को मजबूत करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन को संबोधित करते हुए, सीजेआई गवई ने साथी न्यायाधीशों, वकीलों और कानूनी अधिकारियों से समाज में हाशिए पर पड़े लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सीजेआई गवई ने कहा, ''एक घटना मेरे जेहन में हमेशा के लिए बस गई है। कुछ महीने पहले, जब मैं नालसा का कार्यकारी अध्यक्ष था, तो अपने साथियों के साथ मणिपुर के चुराचांदपुर में एक राहत शिविर म...
CG: अंबुजा-अडानी प्रोजेक्ट का विरोध…. कलेक्ट्रेट के बाहर दो दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण

CG: अंबुजा-अडानी प्रोजेक्ट का विरोध…. कलेक्ट्रेट के बाहर दो दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण

राज्य, राष्ट्रीय
रायगढ़। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ जिले (Raigarh district) में स्थित धरमजयगढ़ क्षेत्र (Dharamjaigarh area) में अंबुजा-अडानी की प्रस्तावित परियोजना (Ambuja-Adani's Proposed Project ) को लेकर विरोध की लहर थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार 24 घंटे तक रायगढ़ कलेक्ट्रेट के बाहर खुले आसमान के नीचे धरना देने के बाद अब ग्रामीणों ने सीधा एलान कर दिया है कि वे पुरुंगा में किसी भी कीमत पर जनसुनवाई को नहीं होने देंगे। बीते दो दिनों से महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ कलेक्ट्रेट परिसर (Collectorate Complex) के बाहर डटी रही लेकिन प्रशासन और ग्रामीणों के बीच किसी भी तरह की बातचीत का रास्ता नहीं निकल सका। इस दौरान स्थानीय विधायक उमेश पटेल और लालजीत राठिया भी पूरी रात धरनास्थल पर ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। शुक्रवार सुबह ग्रामीण अपने गांव लौट तो गए लेकिन उन्होंने साफ चेतावनी दी कि धरमजयग...
संसद का शीतकालीन सत्र का 1 दिसंबर से होगा शुरू… 19 दिसंबर तक चलेगा

संसद का शीतकालीन सत्र का 1 दिसंबर से होगा शुरू… 19 दिसंबर तक चलेगा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने बताया है कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा। किरण रिजिजू मोदी सरकार (Modi government) में संसदीय कार्यमंत्री (Parliamentary Affairs Minister) हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने संसद के शीतकालीन सत्र को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमें एक सार्थक सत्र की उम्मीद है जो कि लोकतंत्र को मजबूत करने वाला और लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला हो। बता दें कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक संसद का मॉनसून सत्र चला थआ। इस सत्र के पहले ही दिन राज्यसभा के तत्कालीन सभापति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया था। पिछले सत्र में एसआईआर और ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ था। इस सत्र में कुल 21 बैठकें हुई थीं। इस सत्र में राज्यसभा में 15 और लोकसभा में 12 बिल पास हुए थ...
MP: दतिया में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंकने पर भीम आर्मी और हिंदू संगठनों में झड़प, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

MP: दतिया में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंकने पर भीम आर्मी और हिंदू संगठनों में झड़प, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
दतिया। हिन्दू समाज (Hindu Society) को एकजुट करने के लिए सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा (Sanatan Hindu Unity Padyatra) निकाल रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) का पुतला दहन करने को लेकर मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार शाम को बवाल हो गया। पुतला दहन को लेकर भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच पथराव और झड़पें हुईं। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। झड़प में 3 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इंदरगढ़ के अस्पताल में लाया गया है। कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोध में रैलीबताया जाता है कि शनिवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के लगभग 200 कार्यकर्ता ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष केशव यादव के नेतृत्व में बागेश्वर धाम के पंडि...