MP: दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा की बड़ी कार्रवाई, पूरे जिले की कार्यकारिणी भंग
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया विधानसभा उपचुनाव (Datia Assembly By-election) में मिली हार के बाद बीजेपी (BJP) ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने दतिया का पूरा जिला संगठन भंग कर दिया है. जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह (Raghuvir Singh Kushwaha) समेत पूरी जिला कार्यकारिणी को पद से हटा दिया गया है. जिले में काम कर रही सभी स्थानीय संगठनात्मक इकाइयों को भी खत्म कर दिया गया. अब यहां नई टीम बनाई जाएगी. इस फैसले को उपचुनाव में मिली हार के बाद संगठन में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
बीजेपी की ओर से जारी आदेश में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने की बात कही गई है. इसके साथ ही पूरी जिला कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया. इतना ही नहीं, पार्टी ने मंडल, मोर्चा, विभाग और दूसरी सभी स्थानीय इकाइयों को भी खत्म कर दिया है. यानी दतिया में अब संगठन पूरी तरह ...









