भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा ये मुस्लिम देश, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान PAK में मचाई थी तबाही
नई दिल्ली। दक्षिण एशिया (South Asia) के सबसे घातक हथियारों में शुमार ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल (BrahMos cruise missile) ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान पाकिस्तान (Pakistan) में खूब तबाही मचाई थी। मई में भारतीय वायुसेना ने इस सुपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी एयरबेस पर हमला किया, जिससे दुश्मन की हवाई क्षमता ध्वस्त हो गई। अब इसी मिसाइल को दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया (Indonesia) ने खरीदने का फैसला किया है। लगभग 45 करोड़ डॉलर की इस डील से इंडोनेशिया न केवल अपनी नौसेना को मजबूत करेगा, बल्कि दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामकता का मुकाबला करने में भी सक्षम हो जाएगा। यह डील भारत की रक्षा निर्यात क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है।
सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैंएक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर...









