Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

MP में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन… कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, शीत लहर की चेतावनी

MP में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन… कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, शीत लहर की चेतावनी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ठिठुरन जारी है। दिन और रात में सर्द हवाएं चलने लगी हैं। कई हिस्सों में पारा 10 डिग्री से नीचे (Temperatures drop below 10 degrees) पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शीत लहर (Cold wave) चलने की चेतावनी भी जारी कर दी है। वहीं अभी भी कई इलाकों में पारा 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आगे पढ़िए राज्य के किन इलाकों में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट जारीमौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने कई इलाकों के लिए येलो चेतावनी भी जारी की है। इन जिलों में शीत लहर चलने के आसार जताए गए हैं। भोपाल, सिहोर, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिलों में तीव्र शीत लहर चलने का अनुमान है। देवास, सतना, उमरिया, जबलपुर छिंदवाड़ा, सिवनी, छतरपुर, टीकमगढ़ और मैहर जिलों में शीत लहर चलने का अनुमान है। इसक अलावा अनुपपुर, बालाघाट जिलों में शीत दिन क...
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे गांव में बाघ का आतंक

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे गांव में बाघ का आतंक

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
उमरिया। मध्‍य प्रदेश के उमरिया जिले के विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन से सटे ग्राम चँसुरा में बाघ ने दो मवेशियों का शिकार कर अपनी पनाहगाह बना लिया है, जिसके चलते ग्रामीणों का अकेले घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, कारण है ग्राम चंसुरा निवासी विष्णु साहू व सुरेश साहू के घर से 5 से 10 मीटर की दूरी पर बाघ निरन्तर बना हुआ है।गांव के भीतर ही उसको पालतू मवेशी शिकार करने को मिल गये जिसके कारण बाघ गांव छोड़ने को तैयार नहीं है, जबकि इन दिनों ग्रामीणों की धान और कोदो की कटाई के साथ गेंहू बुवाई भी चालू है, घर के लोग दिन भी खेतों में काम कर रहे हैं और दिन में महिलायें खाना लेकर खेतों में पहुँचाने जाती हैं। ऐसी स्थिति में बाघ के आतंक के चलते ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं, हालांकि ग्रामीण आपस में एक होकर बाघ को भगाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन बाघ है कि ग्रामीणों पर ही आक्रमक ह...
400 के.वी. सबस्टेशन इंदौर में घुसे तेंदुए को बहादुरी से पकड़ा

400 के.वी. सबस्टेशन इंदौर में घुसे तेंदुए को बहादुरी से पकड़ा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ट्रांसको टीम की सतर्कता और साहस से टला बड़ा हादसा भोपाल! मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के 400 के.वी. सबस्टेशन, इंदौर में गत दिवस अर्धरात्रि के समय अचानक एक तेंदुआ घुस आया। इस आकस्मिक और जोखिमपूर्ण स्थिति में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने अदम्य साहस, सतर्कता और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटना को टाल दिया। वन विभाग की सहायता से तेंदुए को सकुशल पकड़वाने में सफलता प्राप्त की। ड्यूटी पर तैनात आउटसोर्स सिक्योरिटी गार्ड कृष्णा बघेला, सूरज मोहनिया तथा मेंटेनेंस टीम के सदस्य श्रीराम अभिलाष ने यार्ड क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को देखकर तत्काल सबस्टेशन की ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस टीम को सूचित किया। इन कर्मियों ने अत्यंत धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी कार्मिकों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी या नुकसा...
पाकिस्तान से हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, फिरोजपुर से दो अरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान से हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, फिरोजपुर से दो अरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय
फिरोजपुर। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की के रूप में हुई है। फिरोजपुर पुलिस ने आरोपियों से 6 ग्लॉक 9एमएम पिस्तौल, चार मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए हैं। यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विक्रमजीत सिंह के अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल पाकिस्तान के एक तस्कर के साथ सीधे संबंध थे।' डीजीपी ने बताया कि उसने अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर स्थानीय लोगों को हथियार आपूर्ति करने की बात भी कबूल की है। गौरव यादव ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी से इसी सीमा पार नेटवर्क से एक एके-47 राइफल की खरीद से जुड़े एक पुराने मामले का भी पता लगाने में म...
धर्मेंद्र की 4 बेटियां, एक का हो गया है तलाक, आइए जानते हैं परिवार

धर्मेंद्र की 4 बेटियां, एक का हो गया है तलाक, आइए जानते हैं परिवार

मनोरंजन, राष्ट्रीय
मुंबई। धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में लोग उनके परिवार के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। आइए आपको दिग्गज एक्टर के चारों दामाद के बारे में बताते हैं कि वे कौन हैं और क्या करते हैं।धर्मेंद्रधर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। सनी और बॉबी के बारे में तो आप जानते हैं। आइए आपको उनकी बेटियों और उनके दामाद के बारे में बताते हैं।पहली पत्नी धर्मेंद्र ने महज 19 साल की उम्र में 1954 में प्रकाश कौर से पहली शादी की थी। प्रकाश ने शादी के बाद चार बच्चों (सनी, बॉबी, अजेता और विजेता) को जन्म दिया।अजीता किरण चौधरी अजीता देओल टीचर हैं। वह अमेरिका के एक स्कूल में साइकोलॉजी पढ़ाती हैं। अजीता की शादी किरण चौधरी नामक इंडियन-अमेरिकन डेंटिस्ट से हुई है। अजीता और किरण दो बेटियां हैं- निकिता और प्रियंका चौधरी।विजेता विवेक गिल धर्मेंद्र की प्रोडक्शन कंपनी विजेता प्रो...
ममता बनर्जी ने एसआईआर को बताया वोटबंदी.. कहा- उनका गला भी काट सकती है…

ममता बनर्जी ने एसआईआर को बताया वोटबंदी.. कहा- उनका गला भी काट सकती है…

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने निर्वाचन आयोग (Election Commission) द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) (Special Intensive Revision (SIR) of Electoral Rolls) कराने को ‘वोटबंदी’ करार दिया। साथ ही उन्होंने आयोग से यह प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की। बनर्जी ने कहा कि भाजपा (BJP) एसआईआर के खिलाफ बोलने पर उन्हें जेल भेज सकती है या उनका गला भी काट सकती है। बनर्जी ने यह भी कहा कि वह चुनाव से ठीक पहले एसआईआर कराने की जल्दबाजी को समझ नहीं पा रही हैं। ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में मीडिया से कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एसआईआर के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है। जैसे कुछ मुद्राओं को चलन से बाहर करना ‘नोटबंदी’ थी, वैसे ही एसआईआर ‘वोटबंदी’ है। उन्होंने कहा कि यह ‘सुपर इमरजेंसी’ का ही एक और रूप है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव...
फडणवीस ने दिल्ली धमाके से पहले ही बुला ली थी मीटिंग… क्या अलर्ट पर था महाराष्ट्र?

फडणवीस ने दिल्ली धमाके से पहले ही बुला ली थी मीटिंग… क्या अलर्ट पर था महाराष्ट्र?

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। दिल्ली में बम धमाकों (Delhi Bomb Blasts) में 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के काफी देर पहले ही महाराष्ट्र (Maharashtra) अलर्ट पर था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने दोपहर मे ही बैठक बुला ली थी। फडणवीस ने यह बैठक हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad, Haryana) में 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी की खबर आने के बाद बुलाई थी। वहीं, दिल्ली में हुए भीषण धमाके बाद सीएम फडणवीस ने एक बार फिर से पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। महाराष्ट्र गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक सभी एजेंसियों को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि नई दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुए विस्फोट के बाद महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरि...
अगले माह भारत आ रहे पुतिन… ऐतिहासिक मोबिलिटी डील पर बन सकती है सहमति

अगले माह भारत आ रहे पुतिन… ऐतिहासिक मोबिलिटी डील पर बन सकती है सहमति

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) का अगले महीने भारत (India) का संभावित दौरा बेहद खास होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन के इस दौरे पर भारत और रूस (India and Russia) के बीच कई समझौतों के अलावा एक ऐतिहासिक मोबिलिटी डील (Historic mobility deal) पर सहमति बन सकती है। यह डील कई मायनों में अहम होगी। जानकारी के मुताबिक इसके तहत 70 हजार से ज्यादा भारतीयों के लिए रूस में स्किल्ड रोजगार के अवसर खुलेंगे। यह खबरें ऐसे समय में सामने आई हैं जब अमेरिका ने हाल ही में वीजा धारकों के लिए शुल्क में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और रूस के बीच संभावित मोबिलिटी डील का उद्देश्य लीगल माइग्रेशन, वर्कर्स के अधिकारों की सुरक्षा और रूस में स्किल्ड इंडियंस के लिए एक संरचित ढांचा तैयार करना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह समझौता रूस में मौजूदा ...
एक SMS भेजकर सिर्फ दो मिनट में जान सकते हैं … PAN-Aadhaar लिंक हुआ या नहीं?

एक SMS भेजकर सिर्फ दो मिनट में जान सकते हैं … PAN-Aadhaar लिंक हुआ या नहीं?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने सभी टैक्सपेयर के लिए PAN और Aadhaar लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। अगर दोनों दस्तावेज़ लिंक नहीं हैं, तो आपका PAN “इनएक्टिव” माना जा सकता है, जिससे वित्तीय लेनदेन, टैक्स रिफंड, बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन और निवेश संबंधी काम रुक सकते हैं। बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि उनका PAN-Aadhaar लिंक हुआ है या नहीं, लेकिन हर बार वेबसाइट पर जाकर चेक करना झंझट भरा लगता है। SMS भेजकर करें चेकअब सरकार ने इसका बेहद आसान तरीका पेश किया है SMS के जरिए PAN-Aadhaar लिंक स्टेटस चेक करने की सुविधा। इसका मतलब है कि अब आपको इंटरनेट या वेबसाइट की जरूरत नहीं, बस एक छोटा-सा संदेश भेजकर आप पता लगा सकते हैं कि आपका PAN और Aadhaar लिंक है या नहीं। यह तरीका खासकर ग्रामीण इलाकों या कम इंटरनेट वाले क्षेत्रों के लिए उपयोगी है। आइए जानते हैं कि कैसे आप एक स...
धरती की तरफ तेज रफ्तार से बढ़ रहा रहस्यमय धूमकेतु.. दुनिया में मची खलबली

धरती की तरफ तेज रफ्तार से बढ़ रहा रहस्यमय धूमकेतु.. दुनिया में मची खलबली

राष्ट्रीय
वॉशिंगटन। धरती की तरफ बढ़ते एक रहस्यमय धूमकेतु (Mysterious Comet) ने खलबली मचा दी है। इसकी वजह है, इस धूमकेतु (Comet) की रफ्तार में अचानक से हुआ इजाफा और इसका बदलता रंग। इसका नाम दिया गया है 3I/ATLAS और दुनिया भर के खगोलविद् इस पर नजर रखे हुए हैं। इस धूमकेतु की खोज इसी साल जुलाई में हुई थी। इसे चिली (Chile) में एक टेलीस्कोप (Telescope) से देखा गया गया था। हमारे सोलर सिस्टम से इतर यह मात्र तीसरा ऑब्जेक्ट है, जिसे देखा गया है। इससे पहले ऑमुअमुआ और बोरसोव (Aumuamua and Borsov) ऐसे ही ऑब्जेक्ट्स थे। इस नए धूमकेतु से धरती को खतरा होने की भी आशंका है। लेकिन फिलहाल नासा (NASA) ने इस बात से इनकार किया है। क्या है यह धूमकेतुहालांकि इसके रंग-रूप में आ रहे बदलाव ने वैज्ञानिकों को हैरान किया है। 29 अक्टूबर तक यह धूमकेतु की तरह नजर आ रहा था। लेकिन सूर्य के नजदीक पहुंचते ही अचानक से इसका रंग बदलने लग...