अभिनेता धर्मेंद्र का अस्पताल के कर्मचारी ने चोरी-छिपे बनाया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुम्बई। अभिनेता धर्मेंद्र (Actor Dharmendra.) इन दिनों वेंटिलेटर (Ventilator) पर हैं, उनके लिए घर पर ही आईसीयू वॉर्ड तैयार (ICU ward Ready at home) किया गया है। इससे पहले वे कई दिन मुंबई (Mumbai) के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Kandy Hospital) में भर्ती रहे, जहां से कल बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इस बीच बुधवार को अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो कथित तौर पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहे उनके उपचार के दौरान का था। इस वीडियो को हॉस्पिटल के एक स्टाफ मेंबर ने चोरी-छिपे रिकॉर्ड किया था, जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार हुआ चोरी-छिपे वीडियो बनाने वाला स्टाफ मेंबरएक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने पुष्टि की है कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के एक कर्मचारी को निजता के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कर्मचारी ने आईसीयू के अंदर दिग्गज अभि...









