Monday, May 4खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Editor2

अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह व अन्य ने मकर संक्रांति पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह व अन्य ने मकर संक्रांति पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वालों में विपक्षी नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि ऊर्जा, उमंग और उत्साह के पर्व मकर संक्रांति की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में असीम खुशियाँ और समृद्धि लेकर आए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मकर संक्रांति का यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि लेकर आए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मकर संक्रांति, उत्तरायण, माघ बिहू और पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व नवचेतना, शुभ आरंभ और प्रकृति की शाश्वत लय के प्रतीक हैं।...
आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली की शीर्ष पर वापसी, चार साल बाद फिर बने नंबर-1

आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली की शीर्ष पर वापसी, चार साल बाद फिर बने नंबर-1

खेल
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय क्रिकेट के **दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली** ने **चार साल** से अधिक समय बाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (**आईसीसी**) **पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग** में **नंबर-1** स्थान हासिल कर लिया है। **जुलाई 2021** के बाद पहली बार कोहली ने यह मुकाम पाया है। उन्होंने साथी खिलाड़ी **रोहित शर्मा** को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की, जिसकी मुख्य वजह **न्यूजीलैंड** के खिलाफ वडोदरा में खेले गए मैच में उनकी मैच जिताऊ **93 रन** की पारी रही। यह कोहली के शानदार करियर में **11वीं** बार है जब वह वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। हालिया समय में उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। **नवंबर-दिसंबर** में **दक्षिण अफ्रीका** के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने **135, 102** और **नाबाद 65** रन बनाए थे, वहीं **अक्टूबर** में **सिडनी** में **ऑस्ट्रेलिय...
लोकसभा अध्यक्ष की केन्या, मालदीव, त्रिनिदाद-टोबैगो और सेशेल्स के संसदीय प्रतिनिधियों से मुलाकात

लोकसभा अध्यक्ष की केन्या, मालदीव, त्रिनिदाद-टोबैगो और सेशेल्स के संसदीय प्रतिनिधियों से मुलाकात

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने केन्या, मालदीव, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा सेशेल्स के संसदीय प्रतिनिधियों से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर इन मुलाकातों की जानकारी साझा करते हुए भारत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक जुड़ाव को बताते हुए भविष्य में इन देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर प्रतिबद्धता जताई। ओम बिड़ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केन्या की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष डॉ. मोसेस मसिका वेटांगुला से मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि उनके साथ गर्मजोशी पूर्ण चर्चा हुई। उन्होंने भारत और केन्या के साझा ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए महात्मा गांधी के अफ्रीका प्रवास और केन्या में गुजराती समुदाय के योगदान पर चर्चा के बारे में बताया। बिड़ला ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अब बहुआयामी सा...
मैनचेस्टर यूनाइटेड ने माइकल कैरिक को सीजन के अंत तक हेड कोच नियुक्त किया

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने माइकल कैरिक को सीजन के अंत तक हेड कोच नियुक्त किया

खेल
मैनचेस्टर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पूर्व खिलाड़ी माइकल कैरिक को मौजूदा सत्र के अंत तक टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। क्लब ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। इससे पहले कैरिक 2021 में ओल्ड ट्रैफर्ड में केयरटेकर मैनेजर के रूप में तीन मैचों तक अपराजित रहे थे। 44 वर्षीय कैरिक ने अपने खिलाड़ी करियर में मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 464 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने पांच प्रीमियर लीग खिताब, एक एफए कप, दो लीग कप, यूईएफए चैंपियंस लीग, यूईएफए यूरोपा लीग और फीफा क्लब वर्ल्ड कप जीता। कैरिक की पिछली कोचिंग भूमिका चैंपियनशिप क्लब मिडिल्सब्रो के साथ थी, जहां उन्हें अक्टूबर 2022 में नियुक्त किया गया था। अपने पहले सीजन में उन्होंने मिडिल्सब्रो को चैंपियनशिप प्ले-ऑफ तक पहुंचाया, लेकिन दूसरे सीजन में टीम के 10वें स्थान पर रहने के बाद जून में उन्हें पद से हटा दिया गया। यूनाइ...
प्रधानमंत्री मोदी कल राष्ट्रमंडल देशों के लोकसभा अध्यक्षों के सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी कल राष्ट्रमंडल देशों के लोकसभा अध्यक्षों के सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल राष्ट्रमंडल देशों के लोकसभा अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम संसद भवन परिसर स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में होगा। प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। इसमें 42 राष्ट्रमंडल देशों और चार अर्ध-स्वायत्त संसदों के कुल 61 स्पीकर और पीठासीन अधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में समकालीन संसदीय विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें मजबूत लोकतांत्रिक संस्थानों के निर्माण में स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों की भूमिका, संसदीय कार्यप्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग, सांसदों पर सोशल मीडिया का प्रभाव, संसद के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के नवाचार और मतदान से आगे नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करन...
मकर संक्रांति पर चित्रा अष्टांग योग केंद्र में हुआ सामूहिक सूर्यनमस्कार

मकर संक्रांति पर चित्रा अष्टांग योग केंद्र में हुआ सामूहिक सूर्यनमस्कार

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हाउसिंग बोर्ड हटकेश्वर कॉलोनी में विगत पाँच वर्षों से संचालित निशुल्क एवं नियमित चित्रा अष्टांग योग केंद्र में बुधवार को विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नियमित योगाभ्यास के साथ-साथ सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। योग केंद्र के संचालक डॉ. दिनेश कुमार नाग ने कहा कि योग का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करना आवश्यक है, साथ ही आहार-विहार पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने पर प्रकृति एवं ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे समय में सूर्य नमस्कार करने से स्वास्थ्य पर विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए...
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग लगी

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग लगी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, सांसद और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास (मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित आवास संख्या 21) पर बुधवार सुबह 8:05
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

राष्ट्रीय
जम्मू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सुरक्षाबलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के दूरदराज के गांवों में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। एक आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना के आधार पर मंगलवार को जब सुरक्षाबलों ने बिलावर तहसील के नाजोट वन क्षेत्र में अभियान शुरू किया तो कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं। आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ। अधिकारियों के मुताबिक ताजा जानकारी से पता चलता है कि आतंकी दुर्गम इलाके और अंधेरे का फायदा उठाकर घेराबंदी से भागने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि जंगल में अंदर जाने से पहले आतंकियों ने करीब आधी रात को आसपास के इलाके में एक चरवाहे से खाना लिया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग दिशाओं में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और आतंकवादी और उसके सहयोगियों का पता लगाने के लिए नाजोट के आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों की घ...
पेड़ काटने के विवाद में दिनदहाड़े दंपति की हत्या का आरोप

पेड़ काटने के विवाद में दिनदहाड़े दंपति की हत्या का आरोप

अपराध
कूचबिहार, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के निशिगंज में बुधवार को पेड़ काटने के मामूली विवाद के चलते एक दंपति की उनके ही चचेरे भाई के हाथों निर्मम हत्या का आरोप लगा है। मृतकों की पहचान दिलीप बर्मन और उनकी पत्नी संपा बर्मन के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से निशिगंज-2 ग्राम पंचायत के डाकुआटारी इलाके के लोग स्तब्ध हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घर की सीमा पर स्थित एक बेर के पेड़ को काटने को लेकर दिलीप बर्मन और उनके चचेरे भाई के बीच कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपित ने अचानक धारदार हथियार से दिलीप पर हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए जब उनकी पत्नी संपा बर्मन बीच-बचाव करने आई, तो आरोपित ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार किए। दोनों पति-पत्नी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोग जब तक मौके पर पहुंचते, आरोप फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही घोकसाडांगा थाना और निशिगंज च...
पोंगल उत्सव: मदुरै में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता की जोरदार तैयारी, मुख्यमंत्री स्टालिन भी होंगे शामिल

पोंगल उत्सव: मदुरै में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता की जोरदार तैयारी, मुख्यमंत्री स्टालिन भी होंगे शामिल

राष्ट्रीय
मदुरै, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु के मदुरै में पोंगल पर्व के अवसर पर गुरुवार से विश्व प्रसिद्ध अवनियापुरम, पालमेडु और अलंगानल्लूर जल्लीकट्टू प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। ताई महीने (तमिल सौर कैलेंडर का एक महीना) के पहले दिन पोंगल पर्व पर 15 जनवरी को अवनियापुरम में, 16 जनवरी को पालमेडु में और 17 जनवरी को अलंगानल्लूर में पारंपरिक जल्लीकट्टू प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। पालमेडु में 16 जनवरी को होने वाली जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन शामिल होंगे, जबकि 17 जनवरी को अलंगानल्लूर में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की उपस्थिति रहेगी। पोंगल पर्व के तहत मदुरै में आयोजित होने वाली पहली जल्लीकट्टू प्रतियोगिता अवनियापुरम जल्लीकट्टू के लिए अं...