वॉर्म-अप मैच में इंडिया ए ने यूएसए को हराकर दिखाया दम, जगदीशन का शतक और बदोनी की नाबाद पारी
नवी मुंबई, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मुकाबले में इंडिया ए ने डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में यूएसए को 38 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन का विशाल स्कोर निर्मित किया। जवाब में यूएसए की टीम 19.4 ओवर में 200 रन पर आलआउट हो गई।
इंडिया ए की जीत के हीरो एन जगदीशन रहे, जिन्होंने 55 गेंदों में 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए और 49 गेंदों में शतक पूरा किया। कप्तान आयुष बदोनी ने भी विस्फोटक अंदाज में नाबाद 60 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया। तिलक वर्मा ने चोट के बाद वापसी करते हुए 38 रन जोड़े, जबकि प्रियांश आर्या ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई।
239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम ने संघर्ष किया, लेकिन...









