पुलिस पर हमले के आरोप में 23 लोग गिरफ्तार, अंतिम संस्कार को लेकर विवाद
प्रतापगढ़, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर हुए विवाद में पुलिस पर हमला करने के आरोप में बीती रात महिलाओं समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस हमले में पुलिस के इंस्पेक्टर समेत कई सिपाही घायल हुए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस इन आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी।
थाना मानिकपुर क्षेत्र के साहूमई (बिछलहला) गांव निवासी 22 वर्षीय युवक सूरज श्रीवास्तव की 30 जनवरी को जहरीला पदार्थ सेवन से मौत हो गई थी। शव के पोस्टमार्टम के बाद 31 जनवरी को मृतक की मां सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपितों अमन सोनकर समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एक फरवरी को आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कहते हुए परिजन व ग्रामीण शव लेकर बैठ...









