Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

मैरी रिटेल लिमिटेड ने आईपीओ के लिए सेबी को ड्राफ्ट प्रस्ताव प्रस्तुत किया

नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। हैदराबाद की कंपनी मैरी रिटेल लिमिटेड ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए फंड जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) फाइल किया है।

मैरी रिटेल लिमिटेड का 2 रुपये फेस वैल्यू वाला यह आईपीओ 522 करोड़ रुपये तक के शेयरों के फ्रेश इश्यू है। इसमें प्रमोटर मैरी वेंकट रेड्डी द्वारा 27,000,000 इक्विटी शेयरों के ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) शामिल हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाले 115.6 करोड़ रुपये का उपयोग अपने सभी या कुछ बकाया कर्जों के पूरे या आंशिक भुगतान/प्री-पेमेंट के लिए करेगी, जबकि 250.5 करोड़ रुपये का उपयोग 10 नए कपड़ों के स्टोर इंटीग्रेटेड रिटेल स्टोर (एसआईएस) के साथ एक नए कपड़ों के स्टोर और दो नए स्टैंडअलोन ज्वैलरी स्टोर खोलने के लिए किए जाने वाले पूंजीगत खर्च के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 35.8 करोड़ रुपये का खर्च कंपनी के कुछ मौजूदा स्टोर और वेयरहाउस के लिए लीज/सब-लीज किराए के भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मैरी रिटेल एक अपैरल और ज्वैलरी रिटेलर है, जो कई ब्रांड्स के तहत स्टोर संचालित करती है और प्रीमियम, मिड-प्रीमियम और वैल्यू सहित अलग-अलग प्राइस रेंज में एक व्यापक और अच्छी तरह से डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पेश करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *