ग्लोबल मार्केट में मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में बढ़त जारी
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए, जिससे डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज भी बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ दिख रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में निरंतर खरीदारी हुई। इसी प्रकार, एशियाई बाजार में आज भी आमतौर पर तेजी का रुख है।
अमेरिकी बाजार में उत्साह भरा माहौल रहा, जिससे वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,976.50 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक ने 136.48 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,598.30 अंक पर कारोबार खत्म किया। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,463.78 अंक पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में लगातार तेजी का माहौल बना। एफटीएसई इंडेक्स 118.02 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10...









